Class 11 Political Science 8. धर्मनिरपेक्षता

Class 11 Political Science 8. धर्मनिरपेक्षता
Class 11 Political Science 8. धर्मनिरपेक्षता
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 राजनीति विज्ञान  (Political Science) 8. धर्मनिरपेक्षता स्मरणीय तथ्य ☞ धर्मनिरपेक्षता एक विचारधारा है जो धर्म के विपरीत जीवन व आचरण का सिद्धांत प्रस्तुत करती है यह कथन ई.एस. वाटरहाउस का है। ☞ आधुनिक युग में धर्मनिरपेक्षवाद का आगमन हुआ, यूरोप में नवजागरण तथा धर्मसुधार आंदोलन ने इस दिशा में निर्णायक भूमिका निभाई। ☞ इटली में मैकियावली तथा जर्मनी में मार्टिन लूथर ने खुलकर कड़े शब्दों में पोपशाही की निंदा की। ☞ धर्मनिरपेक्षता का मानववाद तथा विज्ञानवाद दोनों से घनिष्ठ संबंध है। ☞ भारतीय संविधान के अनुच्छेद हमारे राज्य को अमेरिका से भी ज्यादा धर्मनिरपेक्ष बना देते हैं यह कथन दुर्गादास बसु जी का है। ☞ मार्क्स ने धर्म को लोगों की अफीम कहा। ☞ सन 1984 ई. में दिल्ली और देश की बाकी हिस्सों में दंगे हुए जिसमें 2700 से ज्यादा सिख मारे गए। 2002 ई. में गुजरात में गुजरात दंगे हुए। ☞ धर्मनिरपेक्षता को सर्वप्रथम और सर्वप्रमुख रूप से ऐसा सिद्धांत समझना चाहिए जो अंतर- धार्मिक वर्चस्व का विरोध करता है। ☞ धर्मनिरपेक्षता धर्म को राजनीति से पृथक करता …