Class 11 Political Science 9. संविधान एक जीवंत दस्तावेज
Class 11 Political Science 9. संविधान एक जीवंत दस्तावेज प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 राजनीति विज्ञान (Political Science) 9.
संविधान एक जीवंत
दस्तावेज स्मरणीय तथ्य ☞ भारतीय संविधान नियमों और कानूनों का एक लिखित दस्तावेज
है। ☞ भारत का संविधान लचीला और कठोर दोनों का सम्मिश्रण है। ☞ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 368 में कहा गया है कि संविधान
में संशोधन करने का अधिकार केवल संसद को प्राप्त है। ☞ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 368 में संविधान में संशोधन
की तीन प्रक्रियाओं का वर्णन है- (i) संसद के साधारण बहुमत से संशोधन किया जा सकता है। (ii) संसद के विशेष बहुमत से संशोधन किया जा सकता है। (iii) संसद के विशेष बहुमत के साथ-साथ भारत के आधे से अधिक
राज्यों के विधानसभा के सदस्यों के सहमति से संशोधन किया जा सकता है। ☞ भारत के संविधान में "संविधान संशोधन" करने की
प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिया गया है। ☞ रूस, इटली और स्विट्जरलैंड में संविधान में संशोधन करने
का अधिकार जनता को दिया गया है। ☞ रूस और दक्षिण अफ्रीका में संविधान में संशोधन करने के लिए
तीन चौथाई बहुमत की जरूरत होती है। ☞ 42 वां संविधान संशोधन 1976 के…