झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड
PROJECT RAIL
(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
GENERAL SCHOOL (26.10.2024)
विषय: भूगोल (Geography) Time समय 90 मिनट
Class कक्षा- 12th marks पूर्णांक -40
सामान्य निर्देश :
1.
सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।
2.
इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न है।
3 प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघुउत्तरीय
प्रश्न के लिए 2 अंक, लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक एंव दीर्धउत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है
सही विकल्प A,B,C,D का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
6. अति लघुउत्तरीय प्रश्न 11 से 12. लघुउत्तरीय प्रश्न
13 से 14 और दीर्धउत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना
है।
7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा
कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
SECTION-A (2X10=20) Objective Question
1. योजना आयोग की स्थापना कब हुई?
(a) 1974
(b) 1952
(c) 1950
(d) 1951
2. किस पंचवर्षीय योजना में समाजवादी समाज की स्थापना का प्रतिरूप प्रस्तुत
किया गया।
(a) प्रथम पंचवर्षीय योजना
(b) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
(c) तृतीय पंचवर्षीय योजना
(d) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना
3. भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों में विभाजित किया गया है?
(a) 9
(b) 12
(c) 16
(d) 18
4. कोंकण रेलवे किन राज्यों से होकर गुजरती है?
(a) महाराष्ट्र- कर्नाटक केरल
(b) महाराष्ट्र-केरल-गोवा
(c) महाराष्ट्र-गोवा- कर्नाटक
(d) महाराष्ट्र-गोवा-कर्नाटक केरल
5. WTO का मुख्यालय कहां है?
(a) वियाना
(b) जेनेवा
(c) जकार्ता
(d) मान्टे वीडियो
6. दक्षिण अमेरिका का कौन सा देश ओपेक का सदस्य है?
(a) ब्राज़ील
(b) चिली
(c) वेनेजुएला
(d) पेरू
7. जागीरोड नामक गाँव में आयोजित मेले का नाम क्या है?
(a) जंगली मेला
(b) आदिवासी बाजार
(c) जॉनबील मेला
(d) बीन जागी मेला
8. किस वर्ष भारत में इंटरनेट की सुविधा प्राप्त हुई थी?
(a) 2000 ई०
(b)
1998 ई०
(c) 1978 to
(d) 1986 ई०
9. निम्न में से किस संघ का मुख्यालय काठमांडू में अवस्थित है?
(a) OPEC (ओपेक)
(b) ASEAN (आसियान)
(c)
दक्षेस (SAARC)
(d) इनमें सभी (All of these)
10. दो देशों के मध्य व्यापार क्या कहलाता है?
(a) आंतरिक व्यापार
(b) बाहरी व्यापार
(c) स्थानीय व्यापार
(d) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
Section-B (2x2=4) Very short Answer Question
11. गैट का पूरा नाम क्या है?
उत्तर - गैट
का पूरा नाम - 'General Avreement on Tariffs and Trade है।
12. सतत पोषणीय विकास क्या है?
उत्तर - सतत् पोषणीय विकास का अर्थ है एक ऐसा विकास जिसमे भविष्य में आने वाली पीड़ियों की आवश्यकता पूर्ति को प्रभावित किए बिना वर्तमान पीढ़ी द्वारा अपना आवश्यकता की पूर्ति करना।
Section -C (2X3=6) Short Answer Question
13. इंदिरा गाँधी नहर कमांड क्षेत्र की सिंचाई
से क्या परिवर्तन हुआ?
उत्तर - इंदिरा गांधी नहर परियोजना के कमांड क्षेत्र की सिंचाई से कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं:-
1)
कृषि उत्पादन में वृद्धि- नहर प्रणाली ने रेगिस्तान और अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्र में
सिंचाई की सुविधा प्रदान की, जिससे फसलों की पैदावार और कृषि
उत्पादकता में वृद्धि हुई
2)
सिंचाई भूमि का विस्तार।
3)
आर्थिक लाभ।
4)
विकास और रोजगार।
14. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने
वाले किन्हीं चार कारकों का नाम लिखें।
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने
वाले चार प्रमुख कारक निम्न है:-
1)
प्रौद्योगिकी का विकास
2)
बढ़ती प्रतिचर धाराएं
3)
सरकार के निर्णय
4) नए व्यापार समझौते
SECTION-D (2X5=10) Long Answer Question
15. भारत के आर्थिक विकास में सड़कों का भूमिका
का वर्णन करें।
उत्तर- भारत का सड़क जाल विश्व के विशालतम सड़क
जालो से एक है। इसकी कुल लंबाई 33.1 लाख किलोमीटर (2005 के अनुसार) जिस पर प्रतिवर्ष
लगभग 85% यात्री एवं 70% भार यातायात का परिवहन किया जाता है। छोटी दूरियों की यात्रा
के लिए सड़क परि-वहन सबसे उपयुक्त व अनुकूल माना जाता है। यह सड़के देश के प्रमुख नगरी,
महा-नगरों राज्यों की राजधानियो, जिला मुख्यालयो, कस्वा व ग्रामीण क्षेत्रो के अलावा
सभी औद्योगिक व व्यापारिक, केंद्रों को रेलवे जंक्शनो वपिमान पत्तनों व समुद्री पत्तनों
जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कृषि उत्पादन क्षेत्रों से लेकर लोगों के
घरों तक पहुंच रखने वाला यह एकमात्र परिवहन व यातायात का साधन है।
निर्माण
एवं रखरखाव के उद्देश्य से सड़कों को राष्ट्रीय महामार्ग, राज्य महामार्गी जिला
सड़कों तथा ग्रामीण सड़कों के रूप मे वर्गीकृत किया गया है। कई बार इसको कच्ची एवं
पक्की सड़कों के रूप में भी वर्गीकृत किया जाता है।
किसी
देश के आर्थिक विकास का मापन व विकसित परिवहन एवं संचार जाल के आधार पर भी किया
जाता है। क्योंकि यह औद्योगिकी करण व व्यापार एवं वाणिज्य के विकास के महत्वपूर्ण
सेवा तंत्र उपलब्ध करवाते हैं। इसलिए सड़कों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की
हड्डी यानी जीवन रेखा कहा जाता है।
16. भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्राकृतिक
पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर- भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रकृति
में लगातार बदलाव महसूस किया जा रहा है, जिन्हें निम्नलिखित उदाहरण से स्पष्ट किया
जा सकता है :-
1.
भारत का कुल विदेशी व्यापार 1950-51 मे 1,214 करोड़ से बढ़कर 2004-05 में 8,37,133
करोड़ तथा 2006-07 मे 13,84,368 करोड़ रूपया हो गया।
2.
निर्यात की तुलना में आयात में तेजी से वृद्धि हुई है। 1950-51 में आयात 608.8 करोड़
रूपया से बढ़कर 2004-05 मे 4,81,064.0 करोड़ रूपया तथा 2006-07 में 820,568.0 करोड़
रूपया हो गया। जबकि निर्यात मूल्य 606.0 करोड़ रूपया से बढ़कर
2004-05 में 356,069.0 करोड़ रुपया तथा 2006-07 में 5,63,800.0 करोड़ रूपया हो
गया।
3.
भारत के आयात तथा निर्यात के मूल्य मैं लगातार अंतर बढ़ता ही जा रहा है जिससे
व्यापार संतुलन विपरीत अर्थात भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रतिकूल है।
4.
विश्व के कुल निर्यात व्यापार में भारत की भागीदारी भी लगातार कम होती जा रही है।
1950 में यह 2% थी अब घटकर मात्र 1% रह गई है। इसके लिए अनेक कारणों को माना जाता है।
क)
विश्व बाजार में रुपया का अवमूल्यन
ख)
उत्पादन की धीमी प्रगति
ग़) घरेलू उपभोग में वृद्धि
घ) विश्व बाजार में कड़ी आदि
Click Here👇👇