11th 6. ग्रामीण विकास Indian Economy JCERT/JAC Reference Book

11th 6. ग्रामीण विकास Indian Economy JCERT/JAC Reference Book
11th 6. ग्रामीण विकास Indian Economy JCERT/JAC Reference Book
परिचय • ग्रामीण क्षेत्रकों में कृषि आजीविका का मुख्य साधन है। • ग्रामीण विकास ही राष्ट्रीय विकास का केंद्र है क्योंकि भारत की दो तिहाई जनसंख्या कृषि पर आश्रित है और उसकी उत्पादकता अभी भी उतनी ही है कि सब का निर्वाह नहीं हो सकता है। • देश की एक तिहाई जनता अभी भी घोर निर्धनता में रहती है। ग्रामीण विकास क्या है ? ग्रामीण विकास एक व्यापक शब्द है यह मुख्यता ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उन घटकों के विकास पर बल देता है जो अर्थव्यवस्था के सर्वांगीण विकास में पिछड़ गए हैं। मानव संसाधनों का विकास जिसमें निम्नलिखित सम्मिलित है - 1. साक्षरता, विशेष कर नारी साक्षरता, शिक्षा और कौशल का विकास। 2. स्वास्थ्य, जिसमें स्वच्छता और जन स्वास्थ्य दोनों शामिल हैं। 3. भूमि-सुधार 4. प्रत्येक क्षेत्र के उत्पादक संसाधनों का विकास 5. आधारिक संरचना का विकास जैसे परिवहन सुविधाएं, बिजली, सिंचाई कृषि अनुसंधान विस्तार और सूचना प्रसार 6. निर्धनता निवारण और समाज के कमजोर वर्गों की जीवन दशाओं में महत्वपूर्ण सुधार के विशेष उपाय ग्रामीण विकास का अर्थ होगा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो कृषि एवं गैर कृषि गतिविधियों में संलग्न हैं उन्हें उत्पा…