झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
अर्द्धवार्षिक परीक्षा (SA -I) सत्र-2025-26 (SOE)
CLASS-11 FULL MARKS-60 TIME-3 Hours
SUBJECT - ECONOMICS (विषय-अर्थशास्त्र)
Instructions
/ निर्देश :
1.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
पुस्तिका में 04 मुद्रित पृष्ठ है।
2.
इस प्रश्न पत्र में चार खण्ड - A, B, C, एवं D है। कुल प्रश्नों की संख्या 25 है।
3.
खण्ड A में कुल 09 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक
प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं, इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक
प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
4.
खण्ड B में प्रश्न संख्या 10-16 अतिलघुउत्तरीयप्रश्न
हैं। इनमें से किन्ही छः प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक
निर्धारित है।
5.
खण्ड C में प्रश्न संख्या 17 - 21 लघु उत्तरीय प्रश्न
हैं। इनमें से किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक
निर्धारित है।
6.
खण्ड D में प्रश्न संख्या 22-25 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
हैं। इनमें से किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 6 अंक
निर्धारित है।
SECTION-A (खण्ड-क) (2x9=18)
1. संसाधनों का --------- प्रयोग चयन की समस्या को उत्पन्न करता है।
(A)
सामान्य
(B)
असामान्य
(C) वैकल्पिक
(D)
अविवेकपूर्ण
2. सामान्यतः मुद्रास्फीति के परिकलन में प्रयोग किया जाता है:
(A)
थोक कीमत सूचकांक
(B) उपभोक्ता कीमत सूचकांक
(C)
उत्पादक कीमत सूचकांक
(D)
इनमें से कोई नहीं
3. A. अभिकथनः सुनीता ने भौतिकी में 63, रोहन ने सांख्यिकी
में 89 अंक और रीता ने अर्थशास्त्र में 59 प्राप्त किए। दिया गया आंकड़ा सांख्यिकीय
है।
R.
कारणः सांख्यिकी ये आंकड़े संख्यात्मक प्राकृतिक होने
चाहिए।
(A)
A और R दोनों सत्य हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
(B)
A और R दोनों सत्य हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) A सत्य है और R असत्य है।
(D)
A असत्य है और R सत्य है।
4. सर्वेक्षण का उद्देश्य होता है-
(A) आंकड़ों का संग्रहण
(B)
आंकड़ों का वितरण
(C)
आंकड़ों का निर्माण
(D)
इनमें से कोई नहीं
5. निम्न में से किसका मान तोरण से ज्ञात किया जा सकता है?
(A)
माध्य
(B) मध्यिका
(C)
बहुलक
(D)
ज्यामितीय माध्य
6. अपरिष्कृत आंकड़ों को व्यवस्थित कैसे कर सकते हैं?
(A)
संग्रह द्वारा
(B)
प्रस्तुतीकरण द्वारा
(C) वर्गीकरण द्वारा
(D)
सर्वेक्षण द्वारा
7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन दुर्लभता वास्तविक अर्थ है?
(A)
संसाधनों में वृद्धि होती है
(B) संसाधनों में कमी होती है
(C)
संसाधनों में कोई परिवर्तन नहीं होता है
(D)
इनमें से कोई नहीं
8. निम्नलिखित में से कौन सा कथन आदर्शक प्रकृति का है?
(A)
अर्थशास्त्र विकल्पों का अध्ययन है
(B)
औद्योगिकीकरण के साथ बेरोज़गारी की दर में कमी होती है
(C) सरकार कोशिक्षा पर व्यय बढ़ाना चाहिए
(D)
भारत रक्षा पर भारी मात्रा में धन ख़र्च करता है
9. उत्पादन संभावना वक्र के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन
सत्य है?
(A)
यदि कोई बिंदु उत्पादन संभावना वक्र के अंदर आता है तो यह इंगित करता है कि संसाधनों
का अत्यधिक उपयोग किया गया है।
(B) यदि कोई बिंदु उत्पादन संभावना वक्रके अंदर आता है तो यह इंगित
करता है कि साधनों का कम उपयोग किया गया है।
(C)
यदि कोई बिंदु उत्पादन संभावना वक्र के अंदर आता है तो यह दर्शाता है कि अर्थव्यवस्था
में पर्याप्त रोजगार है।
(D)
इनमें से कोई नहीं
SECTION – B (खण्ड - ख) (2x6 = 12)
10. अर्थव्यवस्था को परिभाषित कीजिए।
उत्तर - अर्थव्यवस्था
का अर्थ है—वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण और उपभोग से संबंधित गतिविधियों
का समुच्चय, जिसके माध्यम से किसी समाज की आर्थिक आवश्यकताएँ पूरी होती हैं।
परिभाषित
- अर्थव्यवस्था उत्पादन, वितरण, व्यापार एवं उपभोग
से संबंधित गतिविधियों का वह समुच्चय है जिसके माध्यम से समाज की आर्थिक आवश्यकताओं
की पूर्ति होती है।अर्थव्यवस्था वह सामाजिक व्यवस्था है, जिसके अंतर्गत एक देश या क्षेत्र
में वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण और उपभोग की प्रक्रियाएँ संचालित होती हैं।
यह साधनों के प्रबंधन और उपयोग से जुड़ी गतिविधियों को भी सम्मिलित करती है
11. एकवचन के रूप में शब्द" सांख्यिकी" को परिभाषित कीजिए।
उत्तर-
एकवचन के रूप में सांख्यिकी का अर्थ- कोई 'सांख्यिकीय तथ्य' अथवा 'संख्याओं के संकलन,
वर्गीकरण तथा प्रयोग का विज्ञान' से है।
12. प्राथमिक आंकड़े क्या है?
उत्तर - वह आँकड़ें जो अनुसंधान की
प्रक्रिया में शुरू से अंत तक नये सिरे से एकत्र किए जाते हैं, प्राथमिक आँकड़ें या
प्राथमिक समंक कहलाते हैं।
13. दुर्लभता को परिभाषित कीजिए।
उत्तर - आवश्यकताओं को संतुष्ट करने
वाले अधिकतर वस्तुएं तथा सेवाएं सीमित या दुर्लभ होती है।
दुर्लभता
= D > S
पूर्ति
की अपेक्षा मांग अधिक होने से साधन दुर्लभ हो जाते हैं।
14. किस अर्थव्यवस्था में कीमत संयंत्र के आधार पर निर्णय लिए जाते
हैं
उत्तर - पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में
केंद्रीय समस्याओं का समाधान कीमत यंत्र द्वारा किया जाता है ।
15. उपभोक्ता किसे कहते हैं?
उत्तर-
वह व्यक्ति जो स्वयं अथवा परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को संतुष्ट करने के लिए
वस्तुएं खरीदता है, उपभोक्ता कहलाता है।
SECTION-C (खण्ड-ग) (3x4=12)
16. सूचकांक क्या है?
उत्तर-
सूचकांक संबंधित चरों के समूह के परिमाण में परिवर्तनों को मापने का एक सांख्यिकीय
साधन है।
17. आधार अवधि के वांछित गुण क्या होते हैं?
उत्तर - सूचकांक में दो अवधियों में
से जिस अवधि के साथ तुलना की जाती है उसे आधार अवधि के रूप में जाना जाता है। उदाहरण
स्वरूप - यदि हम यह जानना चाहते हैं कि 1990 के स्तर से 2005 में कीमतों में कितना
परिवर्तन हुआ है तब 1990 आधार अवधि बन जाता है। आधार अवधि में सूचकांक का मान 100 होता
है।
आधार
अवधि के गुण -
>
यह एक सामान्य वर्ष होना चाहिए अर्थात् युद्ध आकाल आदि नहीं आए होने चाहिए।
>
आधार अवधि के लिए चरम मानों को नहीं चुना जाना चाहिए।
>
आधार अवधि की तुलना तब की जाती है जब एक ही वस्तु की तुलना समय के साथ की जाती है।
>
आधार अवधि वर्तमान अवधि से बहत ज्यादा दूर का समय नहीं होना चाहिए जैसे 1993 और
2005 के बीच तुलना 1960 और 2005 के बीच की तुलना से अधिक सार्थक होती है।
>
किसी भी सूचकांक के आधार वर्ष को नियमित रूप से अद्यतन किया जाता है क्योंकि बहत अधिक
दूरी के आधार वर्ष की टोकरी की बहुत सी मर्दै विलुप्त हो जाती हैं।
18. निम्नलिखित आवृत्ति से एक आयतचित्र का निर्माण कीजिए:
अंक
(Marks) 0-10 10-20 20-30 30-40 40-50
छात्रों
की संख्या (No. of students) 15 30 58 45 35
उत्तर - यह आयत चित्र प्रत्येक अंक श्रेणी में छात्रों की संख्या को दर्शाता है.
19. निदर्श या प्रतिदर्श से क्या अभिप्राय है?
उत्तर - किसी समग्र या जनसंख्या का
प्रतिनिधित्व करने वाला छोटा समूह जिसके विषय में हम जानकारी चाहते हैं, प्रतिदर्श
या निदर्श कहलाता है।
20. सीमांत उत्पादन संभावना क्या है?
उत्तर - सीमान्त उत्पादन संभावना दो
वस्तुओं के उन संयोगों को दर्शाती है, जिनका उत्पादन अर्थव्यवस्था के संसाधनों का पूर्ण
रूप से उपयोग करने पर किया जाता है। यह एक वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई प्राप्त करने
की अवसर लागत है।
21. अवसर लागत की धारणा को स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर - किसी साधन की अवसर लागत का
अर्थ उसके दूसरे सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक प्रयोग से है। इसका अर्थ यह है कि साधन सीमित
होते हैं जिनके वैकल्पिक प्रयोग हो सकते हैं। जब साधन का प्रयोग किसी एक वस्तु के उत्पादन
में बढ़ाया जाता है तो दूसरी वस्तु का उत्पादन कम करना पड़ता है। इस प्रकार किसी एक
वस्तु की अवसर लागत दूसरी वस्तु की वह मात्रा होती है जिसका त्याग करना पड़ता है। अवसर
लागत को आर्थिक लागत भी कहते हैं।
SECTION-D (खण्ड-घ) (6x3=18)
22. जनगणना विधि क्या है? इसके गुण एवं दोष क्या है?
उत्तर - जनगणना
विधि वह सांख्यिकीय प्रक्रिया है जिसमें किसी खोज से संबंधित समग्र जनसंख्या की प्रत्येक
इकाई या सदस्य से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं, अर्थात सभी को शामिल किया जाता
है।
जनगणना विधि की परिभाषा
जनगणना विधि वह प्रक्रिया है जिसमें अध्ययन विषय (जैसे देश की
कुल जनसंख्या) के प्रत्येक सदस्य/इकाई का डाटा एकत्रित किया जाता है, जिससे पूर्ण और
सटीक जानकारी मिलती है।
जनगणना विधि के गुण
- पूरी जनसंख्या को समाविष्ट करने के कारण इसके निष्कर्ष पर
पूर्ण विश्वास किया जा सकता है।
- आंकड़ों की सटीकता और विश्वसनीयता अधिक होती है।
- गहन और विस्तृत जानकारी प्राप्त की जाती है क्योंकि हर इकाई
का अध्ययन होता है।
- यह विधि उन क्षेत्रों में उपयुक्त है जहाँ जनसंख्या सीमित
हो।
जनगणना विधि के दोष
- समय, धन और श्रम की आवश्यकता बहुत अधिक होती है।
- यदि जनसंख्या बहुत बड़ी हो तो इसे लागू करना कठिन होता है
और प्रबंधन के लिए संसाधन भी अधिक चाहिए होते हैं।
- गलतियाँ होने पर सुधार अत्यंत कठिन है क्योंकि पूरा डाटा संशोधित
करना पड़ता है।
- कभी-कभी सूचना का संकलन इतना विस्तृत होता है कि विश्लेषण
में जटिलता बढ़ जाती है।
जनगणना विधि पूर्ण, विश्वसनीय आंकड़े प्रदान करती है, लेकिन
समय, धन एवं प्रयास की दृष्टि से महंगी और जटिल भी है।
23. वृत्त आरेख को परिभाषित कीजिए। निम्नलिखित आंकड़ो द्वारा रांची
में गृह निर्माण की लागतों को प्रस्तुत करने के लिए एक वृत्त आरेख बनाइए।
मद |
कुल
व्यय |
मजदूरी |
25 |
इट |
15 |
सीमेंट |
20 |
स्टील |
15 |
पर्यवेक्षण |
10 |
अन्य |
15 |
उत्तर - वृत्त आरेख (Pie Chart) एक सांख्यिकीय चित्रण है जिसमें पूरी मात्रा को वृत्त के रूप में दिखाया जाता है और विभिन्न श्रेणियों को अंशों (slices) के रूप में प्रदर्शित किया जाता है, जिससे प्रत्येक श्रेणी का अनुपातिक भाग स्पष्ट होता है।
24. व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर लिखिए।
उत्तर –
व्यष्टि |
समष्टि |
1.
इसमें व्यक्तिगत आर्थिक इकाइयों जैसे एक फर्म, एक उपभोक्ता आदि की समस्याओं का अध्ययन
किया जाता है। |
1.
इसमें पूरी अर्थव्यवस्था को एक इकाई मानकर इसकी आर्थिक समस्याओं का अध्ययन किया जाता
है। |
2.
माइक्रो (Micro) शब्द ग्रीक शब्द माइक्रस से बना है जिसका अर्थ होता है छोटा या सूक्ष्म। |
2
अँग्रेज़ी भाषा का मैक्रो (Macro) शब्द भी ग्रीक शब्द मेक्रोज से बना है जिसका अर्थ
होता है विशाल अथवा व्यापक। |
3.
व्यष्टि का मुख्य उद्देश्य संसाधनों के सर्वोत्तम बंटवारे से होता है। |
3.
समष्टि का मुख्य उद्देश संसाधनों के पूर्ण रोजगार व विकास से होता है। |
4.
इसकी मुख्य समस्या कीमत निर्धारण है। |
4.
इसकी मुख्य समस्या आय व रोजगार का निर्धारण है। |
5.
इसका मुख्य उपकरण मांग व पूर्ति है। |
5.
इसका मुख्य उपकरण अर्थव्यवस्था की सम्रग मांग व सम्रग पूर्ति है। |
6.
व्यष्टि अर्थशास्त्र की अवधारणा को समझना सरल होता है। |
6.
समष्टि अर्थशास्त्र की अवधारणा को समझने में कठिनाई होती है । |
7.
व्यष्टि अर्थशास्त्र में आवंटन बहुत जरूरी काम होता है । |
7. इसमें आवंटन को स्थिर माना जा सकता है । |
25. अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्याओं की विवेचना कीजिए।
उत्तर –
(क)
साधनों से किन वस्तुओं का तथा कितनी - कितनी मात्रा में उत्पादन किया जाता है ? साधनों
के आवंटन की समस्या
(ख)
वस्तुओं का उत्पादन कैसे किया जाए : उत्पादन तकनीकों के चुनाव की समस्या
(ग)
समाज में वस्तुओं का वितरण किस प्रकार हो: राष्ट्रीय उत्पादन के वितरण की समस्या
(घ)
क्या साधनों का कुशलता से प्रयोग हो रहा है : कल्याण अधिकतम करने की समस्या
(ड.)
क्या समस्त उपलब्ध साधनो का पूर्ण रूप से उत्पादन के लिए प्रयोग हो रहा है : साधनों
के पूर्ण प्रयोग अथवा रोजगार की समस्या
(घ)
क्या अर्थव्यवस्था की उत्पादन क्षमता तथा राष्ट्रीय आय में वृद्धि हो रही है : आर्थिक
विकास की समस्या