Class 11 Hindi Core वितान पाठ 4. भारतीय कलाएँ प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Core वितान पाठ 4 . भारतीय कलाएँ जीवन-सह-साहित्यिक परिचय कला की अपनी भाषा होती है हम अपने आस-पास के परिवेश,
प्रकृति या भावों और विचारों को भाषा में व्यक्त करते हैं। वैसे ही चित्रकारी,
संगीत और नृत्य के माध्यम से भी हम आस-पास की प्रकृति को अभिव्यक्त करते हैं। हम
जो कुछ देखते या सुनते हैं उसे नए तरीके से अभिव्यक्त करना चाहते हैं। समुद्र से
उठती लहरों को देखकर चित्रकार उसे रंगों से सजाता है। चिड़ियों की चहचहाहट को गायक
स्वरों से सजाता है, नर्तक मन के भावों को विभिन्न मुद्राओं से सजाता है। हमारा
देश भारत उत्सव धर्मी है। विविधता हमारी पहचान है। विभिन्न संस्कृतियों और विभिन्न
त्योहारों के साथ-साथ विविध कलाएँ भी हमारी अनूठी पहचान है। पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास 1. कला और भाषा की अंतर्संबंध पर आपकी
क्या राय है? लिखकर बताएँ। उत्तरः- मेरा मत है कि भाषा और कला एक-दूसरे से गहराई से
जुडी हुई हैं। मनुष्य अपने विचार और भावों को भाषा के दवारा प्रकट करता है। कलाकार
भी अपनी कला के दवारा अपने भावों और विचारों को व्यक्त करता है। यदि …