Class 12th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 04.11.2024

Class 12th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 04.11.2024

Class 12th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 04.11.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

CM SOE/MODEL SCHOOL/GENERAL (04.11.2024)

विषय - हिदी (कोर) समय 90 मिनट

कक्षा 12 पूर्णांक - 40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

2 इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न है।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d,) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION-A (10X2-20) Objective question

1. 'अतीत के दबे पांव के लेखक का नाम बताएं?

क. नागार्जून

ख. यशपाल

ग. ओम थानवी

घ. जयशंकर प्रसाद

2. मोहन जोदड़ो का अर्थ है?

क. स्नानागार

ख. कुण्ड

ग. मुर्दो का टीला

घ. सोने का किला

3. सिंधु घाटी सभ्यता को अन्य किस काल के नाम से जाना जाता है?

क. स्वर्णकाल

ख. कास्पकाल

ग. ताम्र काल

घ. लौह काल

4. मोहन जोदड़ो के मोहरों पर किन पशुओं की आकृति मिली है?

क. शेर

ख. हाथी

ग. गैंडा

घ. इनमें से सभी

5. 'दादी वाले नरेश' को क्या नाम दिया गया है?

क. नरेश

ख. मुख्य नरेश

ग. शक्तिशाली नरेश

घ. याजक नरेश

निम्नांकित अपठित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 6-7 के लिए सही विकल्प का चयन करें।

पखापखी के कारनै सब जग रहा भुलान।

निरपख होइ के हरि भजे, सोई संत सुजान ।।

6. प्रस्तुत पंक्ति के रचनाकार का नाम बताइए?

क. सूरदास

ख. देव

ग. तुलसीदास

. कबीर

7. प्रस्तुत पंक्ति में 'पखापखी' शब्द का अर्थ बताइए?

क. सुख-दुख

ख. पक्ष विपक्ष

ग. सप्ताह

घ. पाक्षिक

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 8-9 के लिए सही विकल्प का चयन करें-

परिवार समाज की पहली इकाई है जहाँ अच्छी आदतें, त्यवहार और संस्कार का ज्ञान हें प्राप्त होता। परिवार द्वारा दी गई अच्छी शिक्षा के द्वारा ही हमारे समाज की दशा एवं दिशा तय होती है। परिवार के बाद विद्यालय हमारे समाज को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाता है।

8. परिवार समाज की कौन सी इकाई है?

क. पहली इकाई

ख. दूसरी इकाई

ग. तीसरी इकाई

घ. चौथी इकाई

9. परिवार द्वारा दी गई शिक्षा से हमारे समाज में क्या तय होता हे?

क. भूमिका

ख. दिशा

ग. दशा

घ. ख और ग दोनों

10. समाचार पत्र की आत्मा कहाँ होती है?

क. स्थानीय पृष्ठ में

ख. प्रथम पृष्ठ में

ग. संपादकीय पृष्ठ में

घ. राष्ट्रीय पृष्ठ में

खण्ड-ब अति लघु उत्तरीय प्रश्न- 2X2=4 अंक

11. ताम्र काल के शहरों में सबसे बड़ा शहर कौन सा था?

उत्तर - मोहनजोदड़ो

12. पत्र-लेखन के कितने प्रकार होते है?

उत्तर - पत्र-लेखन के दो प्रकार होते है ।

क. औपचारिक पत्र

ख. अनौपचारिक पत्र।

खण्ड-स लघु उत्तरीय प्रश्न- 2X2=6 अंक

13. सिंधु घाटी सभ्यता के भ्रमण के दौरान लेखक को क्या अनुभव हुआ?

उत्तरः लेखक को सिंधुघाटी सभ्यता का भ्रमण करते हुए अहसास हुआ कि प्रकृति शाश्वत सत्य है क्योंकि सभ्यताएं इतिहार और कहानियां बन गई किन्तु न आकाश बदला और न ही धरती, सब हजारों साल से वैसे बने हुए हैं।

14. समाचार लेखन और छह ककार को लिखे?

उत्तर - किसी समाचार को लिखते हुए मुख्यताः छह प्रश्नों के जवाब देने की कोशिश की जाती है, क्या किसके या कौन, कहाँ, कब क्यों, कैसे इन्ही को छह ककारों के रुप में भी जाना जाता है।

खण्ड-द दीर्घ प्रश्न- 2x5=10 अंक

15. सिंधु सभ्यता साधन संम्पन्न थी पर उसमें सत्यता का आडंम्बर नहीं था कैसे?

उत्तर- सिंधु घाटी सभ्यता के कई एक वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए अजायबहार में रखा गया था वस्तुओं को अगर ध्यान से देखा जाए तो इसमें ऐसी कोई भी वस्तु प्राप्त नहीं हुई है जो इस बात को प्रदर्शित करती है। कि यहाँ शत्पता का कोई सबूत है।

16. अपने मुहल्ले / गाँव की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए दैनिक समाचार पत्र के संपादक को एक पत्र लिखें?

उत्तर -

विषय: हमारे मुहल्ले/गाँव में उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु आपकी ओर ध्यान आकृष्ट करना

माननीय संपादक महोदय,

नमस्ते,

मैं राहुल कुमार, ग्राम बेलतू, निवासी, आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र का नियमित पाठक हूँ। मैं इस पत्र के माध्यम से हमारे मुहल्ले/गाँव में उत्पन्न कुछ गंभीर समस्याओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। जैसे

सड़कें: हमारे मुहल्ले की सड़कें बहुत खराब स्थिति में हैं। बारिश के मौसम में ये सड़कें कीचड़ से भर जाती हैं और चलना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

सफाई: हमारे इलाके में सफाई व्यवस्था बहुत ही खराब है। कूड़े का ढेर सड़कों पर पड़ा रहता है, जिससे गंदगी और बदबू फैलती है। इससे मच्छर और अन्य कीड़े पनपते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

पानी की समस्या: हमारे इलाके में पेयजल की समस्या है। नल से साफ पानी नहीं आता है और हमें दूर-दूर तक पानी के लिए भटकना पड़ता है।

बिजली: हमारे इलाके में बिजली की अक्सर कटौती होती है, जिससे हमारे दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं।

सुरक्षा: हमारे इलाके में चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस की गश्त कम होने के कारण लोग असुरक्षित महसूस करते हैं।

अतः

सड़कों की मरम्मत कराई जाए।

सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।

पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

बिजली की आपूर्ति नियमित की जाए।

पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए।

मैं आशा करता हूँ कि आप हमारे मुहल्ले/गाँव की इन समस्याओं को उठाएंगे और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करेंगे। मैं विश्वास करता हूँ कि आपके प्रयास से हमारे मुहल्ले/गाँव का विकास होगा और हम एक बेहतर जीवन जी सकेंगे।

धन्यवाद।

भवदीय,

राहुल कुमार

ग्राम बेलतू  हजारीबाग

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare