झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
GENERAL SCHOOL (09.11.24)
विषय - हिदी (ऐच्छिक) समय 90 मिनट
कक्षा 12 पूर्णांक - 40
सामान्य निर्देश :-
01. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
02. इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।
03. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए
2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित
है।
04. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
05. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प
(क, ख, ग, घ) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
06. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12 लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी पुस्तिका में लिखना है।
07. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष
से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
Section- A (2X10= 20) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
01. 'बिस्कोहर की माटी' पाठ के लेखक हैं?
(क) प्रेमचंद
(ख) विश्वनाथ त्रिपाठी
(ग) रामचंद्र शुक्ल
(घ) असगर वजाहत
02. 'बिस्कोहर की माटी' पाठ किस शैली में लिखा गया है?
(क) कहानी
(ख) रेखाचित्र
(ग) एकांकी
(घ) आत्मकथात्मक
3. अपना मालवा-खाऊ उजाडू सम्यता में के लेखक कौन हैं?
(क) रामचंद्र शुक्ल
(ख) विश्वानाथ त्रिपाठी
(ग) फणीश्वरनाथ रेणु
(घ) प्रभाष जोशी
4. पुरइन किसे कहते हैं?
(क) भोज पत्र
(ख) भसीण
(ग) कमल ककड़ी
(घ) कमल पत्र
5. बिसनाथ को अपनी माँ के पेट का रंग कैसा लगता था?
(क) मैदा मिलाकर बनाई गई पूड़ी की तरह
(ख) आलू वाली बनाई गई पूड़ी की तरह
(ग) दाल वाली बनाई गई पूड़ी की तरह
(घ) हल्दी मिलाकर बनाई गई पूड़ी की तरह
6. तुलसीदास का जन्म कब हुआ था?
(क) 1532
(ख) 1432
(ग) 1375
(घ) 1623
7. जंगल के छोटे-मोटे जानवर किसके मुँह में घुसते चले जा रहे थे?
(क) बाघ
(ख) शेर
(ग) हाथी
(घ) चीता
8. बिसनाथ पर अत्याचार किस प्रकार हुआ था?
(क) उसके खाने पर छोटे भाई का कब्जा हो गया
(ख) उसके खिलौने पर छोटे भाई का कब्जा हो गया
(ग) उसके दूध पर छोटे भाई का कब्जा हो गया
(घ) उसके माँ पर छोटे भाई का कब्जा हो गया
9. हाथीपाला का नाम हाथीपाला क्यों पड़ा?
(क) वहाँ हाथी पाले जाते थे
(ख) वहाँ हाथी रहते थे
(ग) वहाँ की नदी को पार करने के लिए हाथी पर बैठना पड़ता था
(घ) वहाँ हाथी तोड़-फोड़ मचाते रहते थे
10. मालवा में मानसून के जाने का महीना क्या होता है?
(क) सावन
(ख) भादों
(ग) क्वार
(घ) आषाढ़
SECTION-B (2X2=04) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
11. कोइयाँ किसे कहते हैं? उसकी विशेषताएँ बताइए।
उत्तर - कोइयाँ
पानी में होने वाला फूल है। इसे कुमुद कहते हैं। इसे कोका-बेली भी कहा जाता है।
12. लेखक ने कौन-कौन से साँपों का नाम बताया है?
उत्तर - डोड़हा,
मजगिदवा, धामिन, गोहुअन, घोर कड़ाइय भटिहा आदि।
SECTION - C (3X2=06) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
13. गर्मी और लू से बचने के उपायों का विवरण दीजिए।
उत्तरः गर्मी
और लू से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय और देहाती नुस्खे प्रचलित हैं। गर्मियों में
आम होता है। आम को गर्मी और लू से बचाने के लिए तरह-तरह से प्रयोग में लाया जाता है।
कच्चे आम को आग में पकाकर उसका पन्ना या शरबत पीना लू को दूर करने की औषधि है।
14. गधे ने शेर के मुँह में जाने का क्या कारण बताया?
उत्तर - गधे ने शेर के मुँह में जाने का कारण बताते हुए कहा है कि
वहाँ हरी घास का एक बहुत बड़ा मैदान है। वह वहाँ आराम से रहेगा और उसे खाने के लिए
वहाँ खूब घास मिलेगी।
SECTION - D (5X2=10) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
15. वृद्धावस्था का सच्चा आनंद है, आत्मसंतोष। जिन्हें भविव्य की चिंता
है वे वृद्ध नहीं हैं वे तरुण ही हैं; क्योंकि उन्हें कर्म की चिंता रहती है। जो कर्मशील
होते हैं उन्हें सदा आत्मसंतोष मिलता है। उदाहरण के लिए जो देश के भविष्य निर्माण के
लिए चिंतित होते हैं, उन्हें अपना कार्य समाप्त करके ही आत्म-सुख मिलता है। जवाहरलाल
नेहरु एवं महात्मागाँधी तरुण भारत के तरुण नेता थे। उनमें अदम्य साहस, स्फूर्ति एवं
उत्साह था। वृद्धावस्था उनके शरीर को जीर्ण कर सकती थी मन को नहीं; पर जो लोग एकमात्र
शरीर-सुख को ही अपना लक्ष्य मानते हैं उनके जीवन में शारीरिक शक्ति की क्षीणता के साथ-साथ
वृद्धावस्था आ जाती है। इस प्रकार को लोग वृद्धावस्था से असंतृष्ट होकर आत्मसंतोष से
भी हाथ धो बैठते हैं।
प्रश्न
(क) प्रस्तुत गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
उत्तर - आत्मसंतोष
का रहस्य - कर्म ।
(ख) बुढापे का वास्तविक आनंद क्या है?
उत्तर - 'आत्मसंतोष'
बुढ़ापे का वास्तविक आनंद है।
(ग) वास्तविक आनंद किसको किस रूप में प्राप्त होता है?
उत्तर- वास्तविक आनंद कर्मशील लोगों को कर्म करते
हुए प्राप्त होता है।
(घ) वे कौन-लोग होते हैं, जो इस आनंद से वंचित रहते हैं?
उत्तर - जो
लोग जीवन-भर शरीर सुख की साधना में लगे रहते हैं, कोरी स्फूर्तिदायक नहीं करते वे बुढापे
में आत्मसंतोष से वंचित रहते हैं।
(ड०) गाँधी और नेहरू को तरूण नेता क्यों कहा गया है?
उत्तर- गाँधी और नेहरू को तरुण नेता कहा गया है
क्योंकि वे अपना निपटाकर सुख अनुभव करने थे।
16. 'हारेहुँ खेल जितावहि मोहि' भरत के इस कथन का क्या कारण है?
उत्तर- 'हारेहु खेल जितावहिं मोहि' भरन के इस कथन
कारण यह है कि राम लक्ष्मण और सीता के साथ चित्रकूट में हैं तथा उनसे मिलने भरत वहाँ
पहुँच जाते है। मुनि वशिष्ठ आदि उपस्थित जनसमुदाय के सामने भरत अपनी म्रातृभक्ति तथा
राम के कृपापात्र होने की बात कर रहे है। वे कहते हैं कि राम का उनपर बचपन से ही बहुत
अधिक नेह है। हारे हुए खेल में भी भरत को जिता देते थे। इस कथन से भरत के हृदय में
भ्रातृ के प्रेम का परिचय मिलता है।
Click Here👇👇