12th Hindi Elective वसंत आया JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Elective वसंत आया JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Elective वसंत आया JCERT/JAC Reference Book
6. वसंत आया कवि परिचय जन्म- 1929 मृत्यु- 1990 राज्य- उत्तर प्रदेश शहर-लखनऊ शिक्षा- लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम ए काल - आधुनिक काल (नई कविता के कवि) विधा - गद्य और पद्य रचना का विषय-कविता, कहानी, निबंध, अनुवादक पहचान - हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार व पत्रकार वसंत आया पाठ परिचय i. साहित्यिक विशेषताएं-रघुवीर सहाय नई कविता के प्रमुख कवियों में गिने जाते हैं इनकी कुछ प्रमुख कविताएं अज्ञेय द्वारा संपादित दूसरा सप्तक में संकलित है। इनके साहित्य के विषय कुछ इस प्रकार से रहे हैं- 1) आत्म पारक अनुभवों की जगह इन्होंने 'मानवीय पीड़ा' को अपनी रचनाओं में स्थान दिया। 2) अकेलेपन, असुरक्षा की भावना, और जगजीवन के अनुभवों पर इन्होंने अपनी कलम चलाई। 3) आजादी के बाद देश में उत्पन्न शोषण, अन्याय, हत्या आत्महत्या, विषमता आदि जैसी बाधाओं का निरंतर विरोध करना उनका साहित्यिक लक्ष्य था। ii. भाषा शैली-इनकी भाषा शैली में निम्नलिखित विशेषताएं देखने को मिलती है- 1) मुक्त छंद के साथ-साथ छंद में भी इन्होंने कविताएं लिखी। 2) अनावश्यक या बेकार के शब्दों का प्रयोग इनकी रचनाओं में देखने को नहीं मिलता। 3) खड़ी बोली…