12th Hindi Elective विष्णु खरे JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Elective विष्णु खरे JCERT/JAC Reference Book 5.
विष्णु खरे 1.
जीवन-परिचय I.
जन्म-सन् 1940 छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश में हुआ ॥.
शिक्षा-क्रिश्चियन कॉलेज, इंदौर से 1963 में उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में एम.ए.
किया। III.
कैरियर -1962-63 में दैनिक इंदौर समाचार में उप संपादक रहे। 1963-75 तक मध्य प्रदेश
तथा दिल्ली के महाविद्यालयों में अध्यापन से भी जुड़े। इसी बीच 1966-67 में लघु पत्रिका
व्यास का संपादन किया। तत्पश्चात्
1976-84 तक साहित्य अकादमी में उप सचिव (कार्यक्रम) पद पर पदासीन रहे। 2.
साहित्यिक- परिचय 1985
से नवभारत टाइम्स में प्रभारी कार्यकारी संपादक के पद पर कार्य किया। बीच में लखनऊ
संस्करण तथा रविवारीय नवभारत टाइम्स (हिंदी) और अंग्रेजी टाइम्स ऑफ़ इंडिया में भी
संपादन कार्य से जुड़े रहे। 1993 में जयपुर नवभारत टाइम्स के संपादक के रूप में भी
कार्य किया। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू स्मारक संग्रहालय तथा पुस्तकालय में दो वर्ष
वरिष्ठ अध्येता रहे। अब स्वतंत्र लेखन तथा अनुवाद कार्य में रत हैं। I.
औपचारिक रूप से उनके लेखन प्रकाशन का आरंभ 1956 से हुआ। इनकी कविताओं में जड़ताओं और
अमानवीय स्थितियों के विरुद्ध सशक्त नैतिक स्वर की अभिव्यक्ति है। ॥. अवदान- पहल…