Class 12th Hindi (Elective) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 07.12.2024

Class 12th Hindi (Elective) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 07.12.2024

Class 12th Hindi (Elective) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 07.12.2024

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING

GENERAL SCHOOL (07/12/2024)

विषय (Sub) - : हिन्दी ऐच्छिक (Hindi Elective)

कक्षा (CLASS) 12th पूर्णांक (Marks)-40

समय (Time)- 90 मिनट (90 Minutes)

सामान्य निर्देश (General Instruction)

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

2. प्रश्नों की कुल संख्या 16 है।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

4 . गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, सही विकल्प (क, ख.ग या घ) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12. लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति के पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं हैं

SECTION - A (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (10 x 2=20)

1. पदावली में कवि ने नायिका की किस दशा का वर्णन किया है?

(क) प्रेम

(ख) संयोग

(ग) भक्ति

(घ) विरह

2. श्री कृष्ण गोकुल छोड़कर कहाँ चले गए?

(क) वृंदावन

(ख) बरसाना

(ग) द्वारिका

(घ) मथुरा

3. संचार के कितने प्रकार हैं?

(क) 4

(ख) 6

(ग) 3

(घ) 5

4. विद्यापति किसके दरबारी कवि थे?

(क) राजा मानसिंह

(ख) सवाई सिंह

(ग) राजा शिवसिंह

(घ) जयसिंह

5. रिपोर्ट लेखन के कितने मुख्य भाग हैं?

(क) 4

(ख) 3

(ग) 2

(घ) 5

6. निम्नलिखित में से जनसंचार का साधन है-

(क) बस

(ख) कार

(ग) टीवी

(घ) साईकिल

7. रिपोर्टर को हिंदी में क्या कहते हैं?

(क) कलाकार

(ख) संवाददाता

(ग) लेखक

(घ) संपादक

8. निम्नलिखित में से विद्यापति की रचना है -

(क) सूरसागर

(ख) दोहावली

(ग) कीर्तिपताका

(घ) कामायनी

9. 'नजरे बचाना' मुहावरे का अर्थ है-

(क) कुछ चुराना

(ख) हाथ मिलाना

(ग) खुशी मनाना

(घ) एक दूसरे से कतराना

10. 'हुज्जत' का क्या अर्थ है?

(क) कतराना

(ख) खिलाना

(ग) बहस

(घ) नक़ल

SECTION-B (अति लघु उतरीय प्रश्न) (2x2=4)

11. 'सागर' और 'बूंद' से कवि का क्या आशय है?

उत्तर - सागर विराट सत्ता का पर्याय एवं बूंद व्यक्ति का पर्याय है।

12. जनसंचार के दृश्य-श्रव्य साधनों के नाम लिखें।

उत्तर - टीवी, मोबाइल, कम्प्यूटर

SECTION -C (लघु उतरीय प्रश्न) (2 X 3=6)

13. निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखें - अपजस, तिरपित, पिरित

उत्तर -

अपजस = अपयश

तिरपित = तृप्ति

पिरित = प्रीत

14. प्रियतमा के दुःख के क्या कारण हैं?

उत्तर - श्रीकृष्ण उन्हें छोडकर मथुरा चले गए हैं और उनके आने की आस नगण्य हो गयी है।

SECTION -D (दीर्घ उतरीय प्रश्न) (2×5=10)

15. 'जन्म अवधि हम रूप निहारा' की व्याख्या कीजिए ।

उत्तर - प्रस्तुत पंक्तियों में कवि प्रेमिका की अतुप्ति का वर्णन करते हैं। अपने प्रेमी के साथ उसे बहुत समय हो गया है। परन्तु अब तक वह तृप्त नहीं हो पायी है। वह जन्मों से अपने प्रियतम को निहारती रही है परन्तु हर बार उसे और देखने का ही मन करता है।

16. कोयल और भौरो के कलरव का नायिका पर क्या प्रभाव पड़ा है?

उत्तर - कोयल और भौरों के कलरव का नायिका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कोयल का मधूर स्वर और भौरों का गुंजन नाविका को अपने प्रेमी की याद दिला देती है। वह अपने कानों को बंद कर इनके कलरव सुनने से बचना चाहती है परन्तु ये आवाजें उसे फिर भी सता रही हैं। परदेश गए प्रियतम की याद उसे सताने लगती है।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare