12th Hindi Elective दूसरा देवदास JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Elective दूसरा देवदास JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Elective दूसरा देवदास JCERT/JAC Reference Book
20. दूसरा देवदास लेखिका परिचय ममता कालिया जन्म - सन् 1940 (मथुरा, उत्तर प्रदेश) में शिक्षा - नागपुर, पुणे, इंदौर, मुंबई आदि स्थानों में। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने अंग्रेजी विषय से एम.ए. किया। अध्यापन कार्य - सन् 1963 1965 तक दौलत राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी की प्राध्यापिका रहीं। 1966 से 1970 तक एस.एन.डी.टी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई में अध्यापन कार्य, फिर 1973 से 2001 तक महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद में प्रधानाचार्य रहीं। 2003 से 2006 तक भारतीय भाषा परिषद् कलकत्ता की निदेशक रहीं। वर्तमान में नई दिल्ली में रहकर स्वतंत्र लेखन कर रही हैं। प्रमुख रचनाएँ - उपन्यास बेघर, नरक दर नरक, एक पत्नी के नोट्स, प्रेम कहानी, लड़कियाँ, दौड़ आदि। कहनी-संग्रह - 12 कहानी-संग्रह जो 'संपूर्ण कहानियाँ' नाम से दो खंडों में प्रकाशित हैं। हाल ही में उनके दो कहानी-संग्रह प्रकाशित हुए हैं, जैसे 'पच्चीस साल की लड़की', 'थिएटर रोड के कौवे'। प्रमुख पुरस्कार - कथा-साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से 'साहित्य भूषण' 2004 तथा 'कहानी …