12th Hindi Elective गांधी नेहरू और यासर अराफात JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Elective गांधी नेहरू और यासर अराफात JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Elective गांधी नेहरू और यासर अराफात JCERT/JAC Reference Book
16. गांधी नेहरू और यासर अराफात जीवन परिचय 1. जन्म- 8 अगस्त 1915, रावलपिंडी, (पाकिस्तान) मृत्यु -11 जुलाई 2003, दिल्ली पिता - हरबंस लाल साहनी, माता - लक्ष्मी देवी पत्नी - शीला भाई - बलराज साहनी (प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता) 2. शिक्षा - एम. ए. अंग्रेजी साहित्य, गवर्नमेन्ट कॉलेज (लाहौर) पी.एच. डी 1958 (पंजाब विश्वविद्यालय) भाषा - हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी शैली - साधारण एवं व्यंगात्मक शैली। 3. अन्य जानकारी देश के विभाजन से पहले भीष्म साहनी ने व्यापार भी किया और इसके साथ ही वे अध्यापन का भी काम करते रहे। तदनन्तर उन्होंने पत्रकारिता एवं 'इप्टा' नामक मण्डली में अभिनय का कार्य किया। करीब 7 वर्ष विदेशी भाषा प्रकाशन मास्को में भाषा अनुवादक के पद पर भी कार्यरत रहे। रूस प्रवास के अंतर्गत रूसी भाषा का अध्ययन तथा लगभग दो दर्जन रूसी पुस्तकों का अनुवाद साहनी जी की विशेष उपलब्धि रही है। लगभग ढाई वर्षों तक उन्होंने 'नई कहानियां' का कुशल संपादन किया। प्रगतिशील लेखक संघ एवं लेखन संघ से संबद्ध रहे। साहनी जी दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज से अंग्रेजी पढ़ाते हुए सेवा निवृत हुए। 4. प्रमुख रचनाएँ उपन्य…