12th Hindi Core 2. पतंग (आलोक धन्वा) JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Core 2. पतंग (आलोक धन्वा) JCERT/JAC Reference Book 2.
पतंग (आलोक धन्वा) 1. लेखक परिचय I.
नाम- आलोक धन्वा ii.
जन्म- वर्ष सन 1948 ईस्वी III.
जन्म स्थान - बिहार iv.
जिला - मुंगेर 2. आलोक धन्वा : साहित्यिक परिचय i.
आलोक धन्वा अपनी गिनी चुनी कविताओं से हिंदी साहित्य जगत
में नाम कमाया। आलोक धन्वा ने व्यापक ख्याति के बावजूद कभी भी लेखन का ढेर नहीं लगाया।
ये सातवें-आठवें दशक के जाने- माने रचनाकार है। ii.
प्रमुख रचनाएं इनकी एक मात्र काव्य संग्रह सन 1998 में
प्रकाशित हुआ। पिछले दो दशकों से सांस्कृतिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान छोड़ी
है जिसमें इस्पात नगरी जमशेदपुर भी शामिल है। iii.
भाषा शैली - इनकी रचना मे खड़ी बोली अपभ्रंश, देशज एवं
हिंदी का सहज एवं सुंदर प्रयोग मिलता है जैसे पतंग कविता में कई भाषाओं के शब्दों का
मेल देखने को मिलता है। पाठ-
परिचय प्रस्तुत
पाठ 'पतंग' आलोक धन्वा जी द्वारा रचित एक मनभावक कविता है। लेखक ने भादो मास के बाद
आने वाली शरद ऋतु का बड़ा ही सुंदर
चित्रण किया है। कविता की विषय वस्तु में उन्होंने उत्साही, एवं नादान बच्चों को रखा
है, जो अपने ही धुन में रमे दिखते हैं जो दुनियादारी से बेखबर होकर पतंग उड़ाने में
मशगूल (व्यस्त…