12th Hindi Core 9. रुबाइयाँ, गज़ल JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Core 9. रुबाइयाँ, गज़ल JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Core 9. रुबाइयाँ, गज़ल JCERT/JAC Reference Book
9. रुबाइयाँ, गज़ल कवि परिचयः- 1. फ़िराक गोरखपुरी 2. मूल नाम - रघुपति सहाय 'फ़िराक' 3. जन्म 28 अगस्त, सन् 1896 ई. जन्म-स्थान - गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) 4. निधन - सन् 1983 ई. 5. शिक्षा राम कृष्ण की कहानियों से शुरुआत करने के बाद अरबी, फारसी और अंग्रेजी में शिक्षा प्राप्त की। 6. 1917 ई. में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए, पर स्वराज आंदोलन के लिए 1918 में इस पद से त्याग-पत्र दे दिए। 7. 1920 ईस्वी में स्वाधीनता आंदोलन में भाग लेने के कारण डेढ़ वर्ष जेल में रहे। 8. प्रमुख रचनाएँ - गुले नग्मा, बज़्मे ज़िंदगीः रंगे-शायरी, उर्दू गज़लगोई । 9. सम्मान 'गुले नग्मा' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार और सोवियत लैंड नेहरू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 10. भाषा शैली :- फ़िराक ने परंपरागत भाव-बोध और शब्द - भंडार का उपयोग करते हुए उसे नई भाषा और नए विषयों से जोड़ा है। उनके यहाँ सामाजिक दुख-दर्द व्यक्तिगत अनुभूति बनकर शायरी में ढाला है। 11. उर्दू शायरी का बड़ा हिस्सा रुमानियत, रहस्य और शास्त्रीयता से बँधा रहा है जिसमें लोकजीवन और प्रकृति के पक्ष बहुत कम उभर पाए हैं। नज़ीर अकबराबादी, इल…