Posts

12th Hindi Core 4. कैमरे में बंद अपाहिज JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Core 4. कैमरे में बंद अपाहिज JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Core 4. कैमरे में बंद अपाहिज JCERT/JAC Reference Book
4. कैमरे में बंद अपाहिज कवि परिचय रघुवीर सहाय का जन्म 9 दिसंबर 1929 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम. ए. करने के पश्चात् वह पत्रकारिता व साहित्य सृजन में रम गए। रघुवीर सहाय समकालीन हिंदी कविता के सशक्त हस्ताक्षर हैं। रघुवीर सहाय पेशे से पत्रकार थे। उन्होंने 'दिनमान' पत्रिका का संपादन किया तथा 'प्रतीक' पत्रिका में सहायक संपादक रहे। वह आकाशवाणी के समाचार विभाग से भी जुड़े रहे। प्रमुख रचनाएँ:- सीढ़ियों पर धूप में, हँसो हँसो जल्दी हँसो, लोग भूल गये हैं, आत्महत्या के विरुद्ध, कुछ पत्ते कुछ चिट्ठियाँ (कविता संग्रह)। रास्ता जो इधर से है, जो आदमी हम बना रहे हैं (कहानी-संग्रह)। दिल्ली मेरा परदेश, लिखने का कारण, लहरें और तरंग आदि (निबंध - संग्रह)। पुरस्कार व सम्मानः - रघुवीर सहाय को 1982 में 'लोग भूल गए हैं' कविता संग्रह पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। इनके काव्य में जनजीवन से जुड़े अनुभव, मानवीय पीड़ा, अकेलापन, असुरक्षा आदि की भावना को प्रमुखता से स्थान मिला है। इनकी भाषा में देशज शब्दों का सुंदर संयोजन है। छंद के साथ और छंद मुक्…