12th Hindi Core 3. कविता के बहाने, बात सीधी थी पर JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Core 3. कविता के बहाने, बात सीधी थी पर JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Core 3. कविता के बहाने, बात सीधी थी पर JCERT/JAC Reference Book
3. कविता के बहाने, बात सीधी थी पर कवि परिचय- नाम - कुंवर नारायण जन्म - 19 सितंबर सन् 1927 राज्य - उत्तर प्रदेश काल - आधुनिक काल (समकालीन कविता) प्रमुख रचनाएं - काव्य संग्रह चक्रव्यूह 1956 परिवेश : हम तुम, आमने-सामने, कोई दूसरा नहीं, इन दिनों प्रबंध काव्य - आत्मजयी समीक्षा - आज और आज से पहले प्रमुख पुरस्कार - लगभग इन्हें हर प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 1995 में कुंवर नारायण जी को कोई दूसरा नहीं काव्य पर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें व्यास सम्मान प्रेमचंद पुरस्कर, लोहिया सम्मान, कबीर सम्मान आदि से भी सम्मानित किया गया। काव्यगत विशेषताएं - कुंवर जी 1950 के आसपास लेखन की शुरुआत की। उन्होंने कहानियां, सिनेमा तथा समीक्षाएं भी लिखें। आत्मजय जैसे प्रबंध काव्य रचना लिखकर उन्होंने एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया। समकालीन कविता के एक प्रमुख कवि के रूप में उन्हें जाना जाता है। भाषा शैली - व्यर्थ की भाषा शैली से उन्होंने अपने को दूर रखा है। उनकी भाषा सरल है जो पाठकों को पढ़ने में बोझिल नहीं लगती। खड़ी बोली के साथ-साथ उन्होंने उर्दू शब्दों का भी प्रयोग किया है। पाठ पर…