6.पारिस्थितिकी तंत्र की सामान्य संकल्पना (General Concept of an Ecosystem)
6.पारिस्थितिकी तंत्र की सामान्य संकल्पना (General Concept of an Ecosystem) 6. पारिस्थितिकी तंत्र की सामान्य संकल्पना (General Concept
of an Ecosystem) प्रश्न : पारिस्थितिकी तंत्र की सामान्य
संकल्पना पर प्रकाश डालिये। ⇒ पारिस्थितिकी तंत्र क्या है? विभिन्न
पर्यावरण वैज्ञानिकों ने पारिस्थितिकी तंत्र की किस प्रकार व्याख्या की है? ⇒ विभिन्न परिभाषाओं के संदर्भ में
पारिस्थितिकी तंत्र को स्पष्ट कीजिये। ⇒ पारिस्थितिकी तंत्र से आप क्या समझते हैं?
तर्क पूर्ण उत्तर दीजिये। उत्तर : जीव-समूह एक दूसरे से अलग-अलग होकर नहीं रह
सकते। जीव पर्यावरण विशेष में जन्मते और पनपते हैं। पर्यावरण ही जीवन धारणा की
उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है तथा इसके निमित्त उन्हें पदार्थ और ऊर्जा
प्रदान करता है। पर्यावरण जीवों के लिए जीवनानुकूल परिस्थितियाँ और अवसर भी उपलब्ध
कराता है। जीवों की प्रजातियाँ और इसका भौतिक (अजैविक) पर्यावरण जिनमें पदार्थों
(रासायनिक तत्त्वों) और) ऊर्जा प्रवाह का चक्र चलता रहता है 'पारिस्थितिकी तंत्र'
कहलाता है। 'पारिस्थितिकी तंत्र' शब्द का प्रथम प्रयोग ए. जी. टैनस्ले
ने 1935 ई. में किया था। उन्होंने 'पारिस्थितिक तंत्र' को परिभाषित करते हुए लिखा था-
"…