11th 1. पाठ का परिचय सांख्यिकी के सिद्धान्त JCERT/JAC Reference Book
11th 1. पाठ का परिचय सांख्यिकी के सिद्धान्त JCERT/JAC Reference Book अध्याय-1: पाठ का परिचय अभ्यास
प्रश्न 1. आर्थिक क्रिया क्या है? उत्तर - आधुनिक अर्थशास्त्रियों के अनुसार, "उस क्रिया
को आर्थिक क्रिया कहते हैं जिसका सम्बन्ध मानवीय आवश्यकताओं को संतुष्ट करने के
लिए सीमित साधनों के उपयोग से होता
है।" सभी आर्थिक क्रियाएँ आय सृजित नहीं करर्ती अर्थात् यह
आवश्यक नहीं कि आर्थिक क्रिया द्वारा सदैव आय का सृजन हो। आर्थिक क्रिया में आय का
सृजन हो भी सकता है और नहीं भी। उदाहरण के लिए, उपभोग एक आर्थिक क्रिया है, किन्तु
वस्तु के उपभोग द्वारा आय का सृजन नहीं होता। 2. आर्थिक क्रिया एवं गैर
आर्थिक क्रिया में अंतर स्पष्ट करें। उत्तर - आर्थिक क्रिया एवं गैर आर्थिक क्रिया में अंतर निम्न
हैं अन्तर का आधार आर्थिक क्रियाएँ गैर-आर्थिक क्रियाएँ 1. उद्देश्य ये क्रियाएँ आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए की जाती
हैं। ये क्रियाएँ सामाजिक तथा मनोवैज्ञानिक उद्देश्य की पूर्ति
एवं आत्म-सन्तुष्टि के लिए की जाती हैं। 2. लाभ इनसे धन और सम्पत्ति में वृद्धि होती है। इनसे सन्तुष्टि और प्रसन्नता प्राप्त होती है।