Class 11th Hindi Elective PROJECT RAIL (JCERT) GENERAL SCHOOL Weekly Test Answer Key 2025

Class 11th Hindi Elective PROJECT RAIL (JCERT) GENERAL SCHOOL Weekly Test Answer Key 2025

Class 11th Hindi Elective PROJECT RAIL (JCERT) GENERAL SCHOOL Weekly Test Answer Key 2025

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL (04.08.2025) GENERAL SCHOOL

कक्षा – 11  विषय - हिंदी (ELECTIVE)

समय-1 घण्टा      

पूर्णांक -20

सामान्य निर्देश :

1. इस प्रश्न-पत्र में कुल 12 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. प्रश्न के प्रकार एवं अंक :

प्रश्न 1 से 6 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न 6x1=6

प्रश्न 7 से 10 - लघु उत्तरीय प्रश्न 4x2 = 8

प्रश्न 11 एवं 12 - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2x3=6

3. प्रश्न संख्या 1 से 6 बहुविकल्पीय प्रकार के हैं। 6 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 2 प्रश्न योग्यता आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न 1 से 6 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना हैं।

4. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION - A (6x1=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. ईदगाह कहानी में हामिद के पिता का नाम क्या है?

(A) मोहम्मद

(B) दिलशाद

(C) आबिद

(D) साबिर

2. सिद्धेश्वरी के बड़े लड़के रामचंद्र की आयु कितनी है ?

(A) 21 वर्ष

(B) 18 वर्ष

(C) 6 वर्ष

(D) 10 वर्ष

3. भव्य पुरुष ने कैसे वस्त्र पहन रखे थे?

(A) सूती वस्त्र

(B) गेरुआ वस्त्र

(C) रेशमी वस्त्र

(D) A और B दोनों

4. गूंगे को किसने पाला था?

(A) चाचा-चाची ने

(B) ताऊ - ताई ने

(C) मौस मौसी ने

(D) बुआ - फूफा ने

5. कबीर कि काल के कवि हैं ?

(A) रीतिकाल

(B) आदिकाल

(C) भक्तिकाल

(D) आधुनिक काल

6. सूरदास के गुरु का नाम क्या था?

(A) बिटूनाथ

(B) वल्लभाचार्य

(C) गोविन्द स्वामी

(D) रामानंद

SECTION - B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)

7. गंगाजल चितकबरा क्यों लगता है?

उत्तर - गंगाजल पर कहीं पेड़ों की छाया है है और कही सूर्य की लाल किरणें हैं। इससे वह चितकबरा लग रहा है

8. हुसैन का पूरा नाम बताते हुए उनके जन्म एवं मृत्यु के बारे में संक्षेप में लिखिए?

उत्तर - हुसैन का पूरा नाम मकबूल फिदा हुसैन है । उनका जन्म 17 सितंबर 1915 ईस्वी में शोलापुर महाराष्ट्र में हुआ। 9 जून 2011 ईस्वी को लंदन में उनकी मृत्यु हो गई।

9. किस पुस्तक में सांपों को वश में करने का मंत्र शरत को मिला था?

उत्तर - पिताजी की संग्रहालय की पुस्तक 'संसार कोष' में सांपों को वश में करने का मंत्र लिखा था। जो शरत को मिला।

10. विश्व का पहला रेडियो स्टेशन कब और कहां खुला?

उत्तर - 1892 ईस्वी में अमेरिका शहर पिट्सबर्ग न्यूयॉर्क व शिकागो में विश्व के शुरुआती रेडियो स्टेशन खुला।

SECTION - C SECTION - B (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

11. पित पत्रकारिता से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - पित पत्रकारिता- पत्रकारिता सनसनी फैलाने का कार्य करती है | इस तरह की पत्रकारिता की शुरुआत 19 वीं सदी के उत्तरार्ध में अमेरिका में हुई थी | उस समय वहां कुछ अखबारों के बीच पाठकों आकर्षित करने के लिए संघर्ष छिड़ गया था | एक दूसरे के पीछे करने की होड़ में इन अखबारों ने पित पत्रकारिता का सहारा लिया | पित्त पत्रकारिता के तहत अखबार अफवाहो व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप, प्रेम संबंध, भंडाफोड़ और फिल्मी गपशप को समाचार की तरह प्रकाशित करते हैं |

12. 'सोए गए भाग मेरे जानी वह जगन में' पंक्ति का आशय स्पष्ट करें?

उत्तर - गोपी स्वप्न में कृष्ण को देख रही है परंतु नींद से जागते ही उसका भाग्य सो गया | जब मैं सो रही थी तो मेरे भाग्य जगे हुए थे अर्थात् कृष्ण से मिलन हुआ था | परंतु मेरे जागते ही मेरे रे जागते भाग्य सो गए अर्थात प्रिय कृष्ण से मेरा वियोग हो गया |

PROJECT RAIL (06.10.2025)

SECTION - A (6x1=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. भारत की पहली महिला शिक्षक कौन थी?

(क) ज्योतिबा फुले

(ख) सावित्रीबाई फुले

(ग) सुधा अरोड़ा

(घ) महादेवी वर्मा

2. मधुप की मधुर गुनगुन में कौन स अलंकार है?

(क) रूपक अलंकार

(ख) अनुप्रास अलंकार

(ग) श्लेष अलंकार

(घ) इनमें से कोई नहीं

3. "उसकी मां" पाठ का मुख्य विषय क्या है?

(क) देशभक्ति

(ख) लेखक की मा

(ग) माँ का प्रेम

(घ) परिवार

4. "बादल को घिरते देखा है" कविता में बादल किसके प्रतीक हैं?

(क) शांति के

(ख) उथल-पुथल के

(ग) जीवन और आशा के

(घ) मृत्यु के

5. "बादल को घिरते देखा है" कविता के कवि कौन हैं?

(क) तुलसीदास

(ख) नागार्जुन

(ग) निराला

(घ) महादेवी वर्मा

6. सब आँखों के आँसू उजले गीत में महादेवी वर्मा ने क्या प्रश्न किया है?

(क) कब टूटा कंचन हीरक पिघला

(ख) कब सागर उर पाषाण हुआ

(ग) कब गिरि में निर्मम तन बदला

(घ) इनमें सभी।

SECTION - B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)

7. इस कविता में बादलों के सौंदर्य-चित्रण के अतिरिक्त और किन दृश्यों का चित्रण किया है?

उत्तर - कवि नागार्जुन ने इस कविता में वर्णन किया है कि मानसरोवर में खिले कमलों पर पड़ी वर्षा की बूँदे छोटे-छोटे मोतियों जैसी लगती हैं। अनेक बड़ी-छोटी झीलों में समतल देशों की उमस से व्याकुल पक्षियों द्वारा कमल नाल के कड़वे मीठे तंतु खाते भी दिखाया है। साथ चकवा-चकई का प्रणय-कलह तथा किन्नर जाति के नर-नारियों के सौंदर्य और मादकता आदि दृश्य-बिंबों का सजीव वर्णन किया है।

8. जसदेव की पिटाई के बाद मजदूरों का समूचा दिन कैसा बीता?

उत्तर - जसदेव की पिटाई के बाद मज़दूरों का समूचा दिन दहशत तथा अदृश्य भय में बीता था। सभी इस डर में जी रहे थे कि सूबेसिंह किसी भी वक़्त लौटकर आएगा और मार-पीट करेगा।

9. कवयित्री किस मोहपूर्ण बंधन से मुक्त होकर मानव को जागृति का संदेश दे रही है ?

उत्तर - कवयित्री मानव का सांसारिक माया-मोह, सुख-सुविधाओं, भोग-विलास, नाते-रिश्ते आदि के बंधनों से मुक्त होकर निरंतर अपने लक्य की ओर बढ़ते रहने के लिए जागृति का संदेश दे दे रही है।

10. कवि ने प्रस्तुत कविता में बादल को किस ऋतु में घिरते देखा है ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - कवि ने बादल को वर्षा ऋतु में घिरते देखा है। कवि ने अपनी इस कविता में इस संदर्भ में स्पष्ट किया है कि जब समतल क्षेत्रों में उमस हो जाती है है तो पक्षी हिमालय की ओर जाते हैं।

कवि ने लिखा है -

'पावस की उमस से आकुल, तिक्त-मधुर वसतंतु खोजते,

हंसों को तिरते देखा है, बादल को घिरते देखा है।"

SECTION - C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

11. जनसंचार क्या है? इसके विभिन्न माध्यमों को बताइए ।

उत्तर - जनसंचार के विभिन्न माध्यम निम्नलिखित हैं-

(i) अखबार और पत्र-पत्रिकाएँ-अखबार और पत्र-पत्रिकाएँ जनसंचार का एक प्रमुख माध्यम है। यह जनसंचार का प्रिंट माध्यम होता है। लोग अखबार और पत्र-पत्रिकाएँ पढ़कर देश-विदेश की जानकारी एकत्रित करते हैं।

(ii) टेलीविजन - यह भी एक प्रमुख जनसंचार माध्यम है यह जनसंचार का दृश्य-श्रव्य माध्यम होता है। लोग टेलीविजन देखकर देश-विदेश में क्या हो रहा है , इसकी जानकारी रखते हैं।

(iii) रेडियो और इन्टरनेट - रेडियो और इन्टरनेट भी जनसंचार का एक प्रमुख माध्यम है। यह जनसंचार का श्रव्य माध्यम है। लोग रेडियों के माध्यम से देश-विदेश की जानकारी रखते हैं। इन्टरनेट भी जनसंचार का एक अहम माध्यम है। इन्टरनेट के जरिए अभी देश-विदेश में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी लोग रकह्ते हैं। यह जनसंचार का एक बहुत ही तेज माध्यम माना जाता है।

जनसंचार का संबंध व्यक्ति विशेष के लाभ से न होकर जनसमूह के कल्याण से होता है।

12. पत्र के कितने प्रकार होते हैं? उदाहरण के साथ बताएं |

उत्तर - पत्र मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: औपचारिक और अनौपचारिक। औपचारिक पत्र वे होते हैं जो व्यावसायिक या सरकारी संस्थानों जैसे किसी अधिकारी, संपादक, या विभाग को लिखे जाते हैं, जबकि अनौपचारिक पत्र परिवार, दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को लिखे जाते हैं।

1. औपचारिक पत्र

परिभाषा: ये पत्र किसी व्यक्ति या संस्थान को लिखे जाते हैं जिससे आपका सीधा संबंध नहीं होता है, और इनकी भाषा और शैली औपचारिक होती है।

उदाहरण:

*आवेदन पत्र: नौकरी या स्कूल में प्रवेश के लिए लिखा गया पत्र।

*प्रार्थना पत्र: छुट्टी या किसी शिकायत के लिए लिखा गया पत्र।

*व्यावसायिक पत्र: किसी व्यापारी, दुकानदार या कंपनी को लिखा गया पत्र।

*शिकायती पत्र: किसी सेवा या उत्पाद की शिकायत के लिए।

2. अनौपचारिक पत्र

परिभाषा: ये पत्र अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों या किसी करीबी रिश्तेदार को लिखे जाते हैं। इनमें मन की बात, भावनाएं और सुख-दुख व्यक्त किए जाते हैं।

उदाहरण:

*बधाई पत्र: किसी मित्र को उसकी सफलता पर बधाई देने के लिए।

*निमंत्रण पत्र: किसी रिश्तेदार या मित्र को किसी समारोह में बुलाने के लिए।

*खेद या माफी पत्र: किसी गलती के लिए माफी मांगते हुए पत्र।

*स्वास्थ्य की जानकारी देने वाला पत्र: किसी बीमार सदस्य के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए पत्र।

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare