पर्यावरणीय अध्ययन (ENVIRONMENTAL STUDIES) लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type Questions Answers)

पर्यावरणीय अध्ययन (ENVIRONMENTAL STUDIES) लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type Questions Answers) प्रश्न : पर्यावरण को परिभाषित कीजिये। उत्तर : 'पर्यावरण' का तात्पर्य उस समूची भौतिक-अजैविक एवं जैविक व्यवस्था से है जिसमें जीवधारी रहते, बढ़ते, पनपते और अपनी स्वाभाविक प्रवृत्तियों का विकास करते हैं। उन सभी दशाओं का योग पर्यावरण है जो जीवधारियों के जीवन और विकास को प्रभावित करता है। पृथ्वी के भौतिक घटक, स्थम, स्थलरूप, जलीय भाग, जलवायु, मिट्टी तथा शैल ही पर्यावरण के मूलभूत तत्त्व या अंग है। पर्यावरण के अन्तर्गत मानव निर्मित संसार एवं उसका सांस्कृतिक परिवेश भी पिरगणित होता है। इस प्रकार पर्यावरण को पाँच प्रमुख आधारों पर विवेचित किया जाता है- (i) पर्यावरण बाह्य शक्ति है। (ii) ये शक्तियाँ परस्पर सम्बन्धित हैं। (iii) इन शक्तियों का संयुक्त प्रभाव पड़ता है। (IV) ये शक्तियाँ परिवर्त्तनशील (गत्यात्मक) हैं। (v) इन शक्तियों का जीब पर प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता है। प्रश्न : स्वास्थ पर्यावरण से क्या तात्पर्य है? उत्तर : पर्यावरण के भौतिक के अन्तर्गत सूर्य, ताप, ऋतु परिवर्तन, स्थिति, भू-वैज्ञानिक …