उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक
उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक उत्तरी
छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून
को बैठक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में 27 जून को होने वाली बैठक
में लंबे समय से एक स्थान पर जमे शिक्षाकर्मियों के ट्रांसफर पर निर्णय लिया
जाएगा. हजारीबाग सहित सात जिलों के अधिकारियों की मौजूदगी में 100 से अधिक
कर्मियों की सूची पर चर्चा होगी. प्रशासनिक पारदर्शिता और सुधार पर जोर दिया गया. Transfer Posting: उत्तरी छोटानागपुर के सात जिलों में तीन साल से एक ही जगह पर
जमे शिक्षाकर्मियों का तबादला होगा. इसके लिए प्रमंडलीय शिक्षा स्थापना समिति की अहम
बैठक 27 जून को हजारीबाग में आयोजित की जाएगी. बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
और इसे शिक्षा विभाग में संभावित बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है.
प्रभारी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रवीण रंजन ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र
जारी किया है, जिसमें बैठक की रूपरेखा और एजेंडा स्पष्ट किया गया है. सात जिलों के अधिकारी रहेंगे शामिल बैठक में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सात जिलों में
हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो और धनबाद के जिला शिक्षा
पद…