Class 12th Hindi Elective PROJECT RAIL (JCERT) Monthly Test Answer Key 2026

Class 12th Hindi Elective PROJECT RAIL (JCERT) Monthly Test Answer Key 2026

Class 12th Hindi Elective PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2026

General School PROJECT RAIL (05.05.2026)

CLASS-12 विषय : हिंदी (Elective)

SECTION - A वस्तुनिष्ठ प्रश्न 6x1=6

1. 'देवसेना का गीत' किस नाटक से लिया गया है ?

A. ध्रुवस्वामिनी

B. चन्द्रगुप्त

C. स्कंदगुप्त

D. कामायनी

2. 'कार्नेलिया का गीत' में भारत के प्रति कैसा भाव व्यक्त किया गया है ?

A. घृणा

B. भय

C. क्रोध

D. आश्चर्य और प्रशंसा

3. 'सरोज स्मृति' में सरोज कवि की कौन है ?

A. पत्नी

B. प्रेमिका

C. पुत्री

D. माता

4. प्रेमचन्द का मूल नाम क्या है ?

A. गणपत राय

B. धनपत राय

C. सूर्यकांत

D. गौरीशंकर

5. 'प्रेमधन की छाया स्मृति' निबंध किस शैली में लिखी गई है ?

A. विचारात्मक

B. आलोचनात्मक

C. संस्मरणात्मक

D. विवरणात्मक

6. संचार शब्द की उत्पत्ति 'चर' धातु से हुई है, जिसका अर्थ है-

A. रुकना

B. चलना

C. बैठना

D. हटना

SECTION-B (4x2=8)

7. देवसेना कौन थी और किससे प्रेम करती थी ?

उत्तर- देवसेना मालवा के राजा बंधुवर्मा की बहन थी। वह स्कंदगुप्त से प्रेम करती थी।

8. कार्नेलिया कौन थी और किस नदी के तट पर गीत गाती है ?

उत्तर- कार्नेलिया सिकन्दर के सेनापति सेल्यूकस की पुत्री थी और वह सिंधु नदी के तट पर गीत गाती है।

9. 'सूरदास की झोंपड़ी' कहानी के किसी दो पात्रों का नाम लिखें।

उत्तर- सूरदास, जगधर, भैरों, सुभागी, नायकराम आदि ।

10. शुक्ल जी की मण्डली को लोग क्या कह कर बुलाते थे ?

उत्तर- शुक्ल जी की मण्डली को लोग 'निस्संदेह' लोग कहकर बुलाते थे।

SECTION-C (3x2=6)

11. देवसेना ने अपने जीवन के अंतिम क्षण कहाँ व्यतीत किये ?

उत्तर- देवसेना जीवन के अंतिम समय में वृद्ध पर्णदत्त के साथ आश्रम में गाना गाकर भीख मांगती थी। साथ ही साथ महादेवी की समाधि को परिष्कृत किया करती थी।

12. लेखक के पिताजी भारत जीवन प्रेस की किताबें छुपा देते थे क्यों ?

उत्तर- लेखक के पिताजी को यह डर था, कहीं उनके बेटे रामचन्द्र शुक्ल जी का मन स्कूल की पढ़ाई से हट न जाये। इसलिए वे प्रेस की किताबें छुपा देते थे।

16.06.26

खण्ड क (1x6=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

(1) " यह दीप अकेला " कविता किस काव्य संग्रह से ली गई है ?

(क) बावरा अहेरी

(ख) हरी घास पर क्षण भर

(ग) नदी के द्वीप

(घ) कितनी नावों में कितनी बार

(2) " यह दीप अकेला " कविता में कवि व्यक्ति को किससे जोड़ना चाहता है ?

(क) समाज से

(ख) व्यक्ति से

(ग) सपनों से

(घ) परिश्रम से

(3) "मैंने देखा, एक बूँद " कविता में कवि ने किसका महत्व प्रतिपादित किया है ?

(क) दिन का

(ख) क्षण का

(ग) बूँद का

(घ) स्वयं का

(4) बनारस में किसकी खडाऊं आज भी ज्यों की त्यों यथास्थान रखी हुई है ?

(क) कालिदास

(ख) कबीरदास

(ग) तुलसीदास

(घ) संत रैदास

(5) " बनारस " कविता के कवि का नाम क्या है ?

(क) जयशंकर प्रसाद

(ख) केदारनाथ सिंह

(ग) महादेवी वर्मा

(घ) सुमित्रानंदन पंत

(6) किसकी आँखों में अजीब सी नमी है ?

(क) मुर्गे

(ख) बंदर

(ग) हाथी

(घ) भक्त

खण्ड ख (4x2=8) (लघुउत्तरीय प्रश्न)

(7) " बनारस " में क्या-क्या यथास्थिति रखी हुई है ?

उत्तर- बनारस में गंगा घाटों से बँधी नाव, तुलसीदास की खडाऊँ आज भी यथास्थिति रखी हुई है।

(8) रोज-रोज में कौन सा अलंकार है?

उत्तर - पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार

(9) "सागर" और "बूँद " से कवि का क्या आशय है ?

उत्तर- बूँद जीवात्मा का प्रतीक है और सागर' परमात्मा का प्रतीक बूँद क्षणभंगुर होता है और सागर शाश्वत । बूँद की सार्थकर्ता सागर के साथ संबद्ध होने में ही है।

(10) " खाली कटोरे " में बसंत के उतरने का क्या अर्थ है ?

उत्तर- वसंत के समय श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक हो जाने के कारण भिखारियों के खाली कटोरे सिक्कों से भर जाते हैं। भिखारियों की इस खुशी की वसंत से तुलना की गई है। उनके लिए वसंत का यही एहसास है। खाली कटोरों में वसंत के उतरने की यही अर्थ व्यंजना है।

खण्ड ग (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

(11) " यह मधु है... ताकत निर्भय" पंक्तियों के आधार पर बताइए कि 'मधु' 'गोरस' और ' अंकुर' की क्या विशेषता है ?

उत्तर- कवि ने अपनी कविता में मधु, गोरस और 'अंकुर की जो विशेषताएँ बताई है, वे ये हैं-

मधु- मधु में संचित होने की विशेषता है। वह संचित अवस्था में मिठास से भरपूर होता है।

गोरस - गोरस अर्थात् दूध, दही में अमृतत्व की विशेषता होती है। यह पवित्र होता है।

अंकुर- अंकुर में धरती को फोड़ने की ताकत होती है। वह सूर्य को देखने के लिए निर्भय हो उठता है।

(12) बनारस में धीरे-धीरे क्या होता है? धीरे-धीरे से कवि क्या कहना चाहता है ?

उत्तर- कवि के अनुसार बनारस में कोई आपा-धापी भाग-दौड़ नहीं है। यहाँ मनुष्य और प्रकृति के सारे क्रिया-कलाप धीरे-धीरे सम्पन्न होते हैं। यहाँ धूल धीरे-धीरे उतरती है। इस धीरे-धीरे का मतलब इस शहर की आपाधापी से मुक्त जीवन की शांत और सुस्त चाल से है।

07.07.2026

खण्ड -A बहुविकल्पीय प्रश्न [6X1=6]

1. 'तोड़ो' कविता में कवि किसे तोड़ने की बात करता है?

(A) पेड़

(B) पुरानी रूढ़ियों और बंधनों को

(C) घर

(D) सड़क

2. 'वसंत आया' कविता में वसंत ऋतु किसका प्रतीक है?

(A) दुःख

(B) क्रोध

(C) नवीनता और आनंद

(D) युद्ध

3. 'भरत-राम' का प्रेम में भरत का चरित्र कैसा दिखाया गया है?

(A) स्वार्थी

(B) क्रूर

(C) प्रेम और त्याग से भरा हुआ

(D) आलसी

4. 'प्रेमघन की छाया स्मृति' में लेखक ने किसकी स्मृतियों का वर्णन किया है?

(A) युद्ध की

(B) बचपन और पुराने समय की

(C) राजनीति की

(D) व्यापार की

5. 'वसंत आया' कविता में वसंत के आने से वातावरण कैसा हो जाता है?

(A) उदास

(B) भयपूर्ण

(C) आनंदमय और सुंदर

(D) शांत और खाली

6. सरकारी और शासकीय पत्र के अंत में लिखा जाता है -

(A) शुभेच्छु

(B) आपका

(C) भवनिष्ठ

(D) भवदीय

खण्ड - लघुउत्तरीय प्रश्न [4X2=8]

7. 'तोड़ो' कविता में कवि क्या संदेश देना चाहता है?

उत्तर- इस कविता में कवि मन में व्याप्त रूढ़ियों को समाप्त करने का संदेश देता है। कवि सृजन हेतु भूमि को तैयार करने के लिए चट्टान को तोड़ने के लिए कहता है।

8. वसंत आगमन की सूचना कवि को कैसे मिली?

उत्तर- वसंत आगमन की सूचना कवि को सुबह जब जा रहे थे तो सड़क में सूखी पत्तियां जो पैरों के नीचे आकर चरमराहट की आवाज करती है, उससे तथा कैलेंडर से प्राप्त हुई। उसने किसी बंगले के अशोक के पेड़ पर चिड़िया की आवाज सुनी, सुबह 6:00 बजे गर्म पानी से नहाए हवा का उसे अनुभव हुआ। इन सभी बातों से उसे पता चला कि वसंत का आगमन हो गया है।

9. भरत और राम के प्रेम को आदर्श क्यों माना जाता है?

सिंहासन का त्याग – जब श्रीराम वनवास गए, तब भरत ने राज्य स्वीकार नहीं किया, जबकि वे राजा बन सकते थे।

भाई के प्रति सम्मान – भरत ने श्रीराम को ही अयोध्या का वास्तविक राजा माना और उनकी आज्ञा का पालन किया।

राम की पादुकाओं से शासन – भरत श्रीराम की पादुकाएँ सिंहासन पर रखकर स्वयं केवल उनके प्रतिनिधि के रूप में राज्य चलाते रहे।

निःस्वार्थ प्रेम – भरत को न राज्य का लोभ था, न सत्ता की इच्छा। उनका एकमात्र उद्देश्य श्रीराम की सेवा और उनके प्रति प्रेम था।

धर्म और मर्यादा का पालन – दोनों भाइयों ने अपने-अपने कर्तव्य और धर्म का पालन किया। राम ने पिता की आज्ञा मानकर वनवास स्वीकार किया और भरत ने बड़े भाई के अधिकार का सम्मान किया।

10. 'पत्थर' और 'चट्टान' शब्द किसके प्रतीक हैं?

उत्तर- पत्थर और चट्टान रुकावटों तथा बाधाओं के प्रतीक हैं।

खण्ड - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न [2X3=6]

11. रामचंद्र शुक्ल ने अपने पिता जी की किन-किन विशेषताओं का उल्लेख किया है?

उत्तर- लेखक ने अपने पिताजी की निम्नलिखित विशेषताओं का उल्लेख किया है। लेखक के पिताजी फारसी के अच्छे ज्ञाता थे। उन्हें हिंदी की पुरानी कविता से प्रेम था तथा हिंदी में लिखे वाक्यों को फारसी में अनुवाद करने का शौक था। लेखक के पिता हर रात अपने परिवार को रामचरितमानस को चित्रात्मक ढंग से सुनाने का शौक रखते थे। भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटकों के प्रशंसक भी थे।

12. दहेज प्रथा की बुराइयों का उल्लेख करते हुए दैनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

उत्तर- सेवा में,

संपादक महोदय,

दैनिक समाचार पत्र,

पटना।

विषय: दहेज प्रथा की बुराइयों के संबंध में।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपके लोकप्रिय समाचार पत्र के माध्यम से समाज का ध्यान दहेज प्रथा जैसी गंभीर सामाजिक बुराई की ओर आकर्षित करना चाहता/चाहती हूँ।

दहेज प्रथा के कारण अनेक परिवार आर्थिक संकट का सामना करते हैं। गरीब माता-पिता अपनी बेटियों के विवाह के लिए कर्ज लेने को विवश हो जाते हैं। दहेज की माँग पूरी न होने पर नवविवाहित महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी जाती है, यहाँ तक कि दहेज हत्या जैसी दुखद घटनाएँ भी सामने आती हैं। यह प्रथा समाज में असमानता और अन्याय को बढ़ावा देती है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र के माध्यम से दहेज प्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने वाले लेख प्रकाशित करें, ताकि लोग दहेज लेने और देने दोनों का विरोध करें तथा दहेज-मुक्त विवाह को अपनाएँ।

धन्यवाद।

भवदीय

एक जागरूक नागरिक


PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25


Class 12th Hindi (Elective) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 11.01.25




Model Question Solution 










PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24

Class 11th

Class 12th

Economics

Click Here

Economics

Click Here

History

Click Here

History

Click Here

Geography

Click Here

Geography

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Elective

Click Here

Hindi Elective

Click Here

English Core

Click Here

English Core

Click Here

English Elective

Click Here

English Elective

Click Here


Useful Link

Class 9th & 10th

Click Here

Class 11th & 12th

Click Here

University Economics

Click Here

11th & 12th Model Question Solution

Click Here

Hindu Mythological Secrets

Click Here

Quiz

Click Here

JAC Exam. Question & Solution

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS

Click Here

TGT-PGT-JPSC

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS.

Click Here

JAC BOARD NEWS

Click Here

Online Test

Click Here

YouTube

Click Here

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare