Class 12th Hindi Core PROJECT RAIL (JCERT) Monthly Test Answer Key 2026

Class 12th Hindi Core PROJECT RAIL (JCERT) Monthly Test Answer Key 2026

Class 12th Hindi Core PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2026

General School PROJECT RAIL (05.05.2026)

CLASS-12 विषय : हिंदी (Core)

SECTION - A वस्तुनिष्ठ प्रश्न 6x1=6

1. हरिवंश राय बच्चन का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

A. सन 1948 ई०, बिहार

B. सन 1907 ई०, इलाहाबाद

C. सन 1910 ई०, बंगाल

D. सन 1905 ई०, अलीगढ

2. "आत्म-परिचय" कविता के रचनाकार कौन हैं ?

A. कुंवर नारायण

B. आलोक धन्वा

C. हरिवंश राय बच्चन

D. रघुवीर सहाय

3. कवि किस का भार लिए फिरता है ?

A. घर बार का

B. कार्यालय का

C. जगजीवन का

D. आस पास का

4. 'पतंग' कविता में पतंग किसका प्रतीक है?

A. उत्साह की

B. उमंग की

C. ऊँचाइयों की

D. इनसे से सभी

5. 'कविता के बहाने' कविता के कवि कौन है ?

A. कुंवर नारायण

B. जयशंकर प्रसाद

C. आलोक धन्वा

D. रघुवीर सहाय

6. कविता में दुनिया की सबसे हल्की और रंगीन चीज़ किसे मानी गई है ?

A. पतंग

B. खिलौना

C. कपड़ा

D. छाता

SECTION-B (4x2=8)

7. बच्चे किस बात की आशा में नीड़ो से झांक रहे हैं ?

उत्तर - पक्षियों के बच्चे अपने घोंसलों से शाम होते ही इस आशा में झाँकते होंगे कि उनके माता-पिता अब आयेंगे। दिन भर की भूख-प्यास और अकेलेपन से पीड़ित वे बच्चे भोजन की आशा में, अपने प्रिय माता-पिता से मिलन की आशा में उत्सुक नजरों से बाहर झाँक रहे होंगे

8. "मैं और, और जग और कहाँ का नाता" पंक्ति में 'और' शब्द की विशेषता बताइए ।

उत्तर - इस पंक्ति में 'और' शब्द का प्रयोग दो बार हुआ है लेकिन दोनों का अर्थ अलग-अलग है। अतः इस पंक्ति में यमक अलंकार का चमत्कार उत्पन्न हुआ है। एक 'और' का प्रयोग 'दूसरा' एवं दूसरे 'और' का प्रयोग 'तथा' के रूप में किया गया है। 'और' शब्द की व्यंजना के द्वारा कवि स्वयं में और संसार में अंतर को स्पष्ट कर रहा है। स्वयं की अनासक्ति और जग की आसक्ति परकता को बतलाना कवि का उद्देश्य है।

9. पतंग कविता में पतंग किसका प्रतीक है?

उत्तर - पतंग कविता में पतंग उत्साह उमंग का और नई ऊंचाइयों को छूने का प्रतीक है।

10. कविता कवि के लिए क्या है ?

उत्तर - कवि के लिए कविता एक चिड़ियों की भांति उड़ान, बच्चों की तरह भेदभाव रहित खेल, एवं ना मुरझाने वाले फूलों की महक है।

SECTION-C (3x2=6)

11. जहाँ पर दाना रहते है, वहीं नादान भी होते है कवि ने ऐसा क्यों कहा होगा ?

उत्तर - कवि ने अनुभव किया है कि ज्ञानी और अज्ञानी, मूर्ख और बुद्धिमान एक ही जगह रहते हैं। कवि के कहने का तात्पर्य है कि इस संसार में न तो कोई पूर्ण ज्ञानी है और न ही कोई पूर्ण अज्ञानी। जिसे हम ज्ञानी कहते हैं उसे भी किसी विषय का अज्ञान होगा, दूसरी ओर अज्ञानी को भी किन्हीं विषयों का ज्ञान अवश्य रहता है। वास्तव में, ये दोनों पद सापेक्ष स्थिति में अर्थ देते हैं।

12. सबसे तेज़ बौछारें गयी भादो गया के बाद प्रकृति में जो परिवर्तन कवि ने दिखाया है, उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।

उत्तर - भादो का महीना वर्षा ऋतु का अंतिम महीना होता है। इस ऋतु में आसमान काले बादलों से छाया रहता है, लेकिन जब भादो माह की समाप्ति होती है तब बादल अपनी स्वच्छ आकृति में प्रकृति में फैल जाती है। आसमान खरगोश के सफेद रंगों के समान स्वच्छ हो उठता है। सूर्य की किरणें भी काफी प्रखर हो उठती है मानो खरगोश की लाल आंखें हमारे समक्ष प्रस्तुत हो गया हो। तितलियां भी अपनी नाजुक देह से इधर उधर उड़कर शरद ऋतु का अभिवादन करती है।

16.06.2026

खण्ड क (1x6=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता के कवि कौन हैं ?

(क) अज्ञेय

(ख) रघुवीर सहाय

(ग) केदारनाथ सिंह

(घ) शमशेर बहादुर सिंह

2. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में किस माध्यम की संवेदनहीनता दिखाई गई है?

(क) रेडियो

(ख) समाचार पत्र

(ग) दूरदर्शन

(घ) पुस्तक

3. 'उषा' कविता के रचनाकार कौन हैं?

(क) नागार्जुन

(ख) अज्ञेय

(ग) शमशेर बहादुर सिंह

(घ) निराला

4. 'उषा' कविता में किस समय का चित्रण किया गया है?

(क) संध्या

(ख) दोपहर

(ग) प्रभातकाल

(घ) रात्रि

5. 'भक्तिन' पाठ की लेखिका कौन हैं?

(क) सुभद्रा कुमारी चौहान

(ख) महादेवी वर्मा

(ग) मन्नू भंडारी

(घ) कृष्णा सोबती

6. 'भक्तिन' पाठ में भक्तिन का मुख्य गुण क्या था?

(क) आलस्य

(ख) क्रोध

(ग) सेवा-भाव

(घ) अहंकार

खण्ड ख (4x2-8) (लघुघुत्तरीय प्रश्न)

7. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर- प्रस्तुत कविता का उद्देश्य यह बताना है कि किसी के दुख-दर्द का बाजारीकरण कदापि उचित नहीं है। अपाहिजों के प्रति सहानभति एवं करुणा रखनी चाहिए। कविता का प्रतिपाद्य दरदर्शन मूति एवं करुणा रखनी चाहिए। कविता का प्रतिपाद्य दूरदर्शन की छद्म क्रूरता पर आक्षेप करना है एवं उसकी दोहरी चाल को प्रकट करना है।

8. 'उषा' कविता में प्रकृति का चित्रण किस प्रकार किया गया है?

उत्तर - 'उषा' कविता. में भोर के प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए नवीन उपमानों, बिम्बों तथा नये प्रतीकों का प्रयोग किया गया है। इसमें प्रात:कालीन आकाश को राख से लीपा हुआ चौका, लाल केसर से धुली काली सिल बताया गया है। इसमें प्रकृति का शब्द-चित्र सजीव अभिव्यक्त हुआ है।

9. 'भक्तिन' का स्वभाव कैसा था?

उत्तर- भक्तिन मान-सम्मान का ध्यान रखने वाली, मेहनती, स्वावलम्बी एवं कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करने वाली स्त्री थी। पति की मृत्यु के बाद वह सम्पत्ति के लोभी जेठ-जिठौतों का डटकर सामना करती रही। वह कर्त्तव्यपरायण, लगनशील एवं धार्मिक आस्था वाली स्त्री थी। वह सेवक-धर्म का दृढ़ता से पालन करती थी।

10. शमशेर बहादुर सिंह की काव्य-शैली की दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर - शमशेर बहादुर सिंह को 'कवियों का कवि' माना जाता है। उनकी काव्य-शैली की दो प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

1. चित्रात्मकता और बिंबात्मकता: शमशेर जी की कविता में शब्दों का ऐसा अनूठा प्रयोग होता है जो आँखों के सामने एक जीवंत चित्र या 'बिंब' (जैसे उषा का नीला शंख) साकार कर देता है।

2. भाषा की मितव्ययिता (संक्षिप्तता): वे बहुत कम शब्दों में गहरी बात कहते हैं और कई बार अधूरे या टूटे हुए वाक्य लिखकर अर्थ को पाठक की कल्पना पर छोड़ देते हैं। उनकी शैली में हिंदी और उर्दू शब्दों का अनूठा मिश्रण है।

खण्ड ग (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

11. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में निहित व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- कवि रघुवीर सहाय पेशे से पत्रकार रहे हैं। समाज में चल रही विडम्बना और त्रासदी उनकी कविताओं का मुख्य विषय रहा है। इस कविता में उन्होंने मीडिया की दोहरी नीति पर व्यंग्य किया है। अक्सर समाचार चैनल किसी व्यक्ति या घटना की दुःखपूर्ण दशा को प्रस्तुत करते समय अपनी संवेदना खोकर पूर्णत: व्यावसायिक प्रवृत्ति से संचालित होकर, उसे अपने व्यवहार से क्रूर बना देते हैं, यही बात इस कविता में प्रस्तुत की गई है।

जब यह कविता लिखी गई थी, तब हमारे दश में दूरदर्शन सीमित वर्ग तक सिमटा हुआ था। पर अब पूरा देश मीडिया के प्रभाव में गाँव-गाँव फैले टीवी ने बाजारीकरण को असंवेदनशील बना दिया है। किसी की पीड़ा को बहुत बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचाने वाले व्यक्ति को संवेदनशील होना चाहिए, किन्तु कारोबारी दबाव के तहत प्रत्येक व्यक्ति का रवैया संवेदनहीन हो गया है। अपनी व्यंजना में यह कविता हर ऐसे व्यक्ति पर व्यंग्य करती है, जो दुःख-दर्द, यातना-वेदना को बेचना चाहता है।

12. 'भक्तिन' पाठ के आधार पर भक्तिन के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर- प्रस्तुत संस्मरण में भक्तिन के चरित्र की अनेक विशेषताएँ व्यक्त हुई हैं। भक्तिन स्वाभिमानी, मान-सम्मान का ध्यान रखने वाली, मेहनती एवं स्वावलम्बी थी। पति की मृत्यु के बाद वह सम्पत्ति के लोभी जेठ-जिठौतों का डटकर सामना करती रही। वह कर्त्तव्यपरायण, लगनशील, धार्मिक आस्था के साथ अन्धविश्वासी भी थी। वह सेवक-धर्म का दृढ़ता से पालन करती थी।


PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25

Class 12th Hindi Core PROJECT RAIL (JCERT) GENERAL SCHOOL Weekly Test Answer Key

Class 12th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 11.01.25








Model Question Solution 












PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24

Class 11th

Class 12th

Economics

Click Here

Economics

Click Here

History

Click Here

History

Click Here

Geography

Click Here

Geography

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Elective

Click Here

Hindi Elective

Click Here

English Core

Click Here

English Core

Click Here

English Elective

Click Here

English Elective

Click Here


Useful Link

Class 9th & 10th

Click Here

Class 11th & 12th

Click Here

University Economics

Click Here

11th & 12th Model Question Solution

Click Here

Hindu Mythological Secrets

Click Here

Quiz

Click Here

JAC Exam. Question & Solution

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS

Click Here

TGT-PGT-JPSC

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS.

Click Here

JAC BOARD NEWS

Click Here

Online Test

Click Here

YouTube

Click Here

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare