झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
PROJECT RAIL GENERAL SCHOOL (12.06.2025)
(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING) GENERAL SCHOOL
Subject
- Hindi Core
Class
- 12
Time
- 1 hour
Total
marks - 20
General
instructions (सामान्य निर्देश): -
1.
इस प्रश्न पत्र में कुल 12 प्रश्न है। सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
2.
प्रश्न दस प्रकार एवं अंकः प्रश्न 1 से 6 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 6 x 1 = 6
प्रश्न
7 से 10 लघु उत्तरीय प्रश्न 4 x 2 = 8
प्रश्न
11 एवं 12 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2 x 3 = 6
3.
प्रश्न संख्या 1 से 6 बहुविकल्पीय प्रकार के है। 6 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 2 प्रश्न
योग्यता आधारित प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। बहुविकल्पीय प्रकार कस प्रश्न
1 से 6 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (क, ख, ग, घ) का चयन कर पुस्तिका में
लिखना है।
4.
परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति
नहीं होगी।
खण्ड 'क' (6 x 1=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्नः)
1- " मै शीतल वाणी में आग लिए फिरता हूँ" पंक्तियों में
'मै' किसके लिए प्रयुक्त है ?
(a) कवि के लिए
(b)
जग-प्रशंसक के लिए
(c)
प्रियजन के लिए
(d)
प्रिया के लिए
2- हरिवंश राय बच्चन का जन्म कब हुआ ?
(a)
1905
(b)
1906
(c) 1907
(d)
1908
3- भक्तिन संस्मरणात्मक रेखाचित्र का प्रथम परिच्छेद किससे सम्बंधित
है?
(a)
भक्तिन के बचपन
(b)
भक्तिन का विवाह एवं ससुराल जाना
(c)
पिता की मृत्यु
(d) उपरोक्त सभी
4- भक्तिन को सिक्कों की टकसाल क्यों कहा गया है ?
(a)
विधवा होने के कारण
(b) केवल बेटियाँ ही पैदा होने के कारण
(c)
बड़ी बेटी के विधवा होने के कारण
(d)
लगान न चुकाने के कारण
5- भक्तिन संस्मरण महादेवी वर्मा की किस कृति में है ?
(a)
अतीत के चलचित्र
(b)
पथ के साथी
(c) स्मृति की रेखाएँ
(d)
मेरा परिवार
6- हरिवंशराय बच्चन किस वाद के कवि है ?
(a) हालावाद
(b)
छायावाद
(c)
प्रगतिवाद
(d)
नकेनवाद
SECTION - B (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. कवि किसका भार लिए फिरता है ?
उत्तर - कवि जग-जीवन या सांसारिक जीवन
का भार लिए फिरता था।
8- 'शीतल वाणी में आग लिए फिरता हुँ' पंक्ति का काव्य सोंदर्य स्पष्ट
कीजिये ?
उत्तर - प्रसंग- प्रस्तुत काव्यांश कवि हरिवंश राय
बच्चन द्वारा लिखित काव्य संग्रह 'निशा-निमंत्रण' की कविता 'आत्मपरिचय' से लिया
गया है। इसमें कवि ने संसार एवं अपने हृदय के सम्बन्ध तथा संसार की निष्ठुरता को
व्यक्त किया है।
(1)
पंक्तियों में कवि का हृदय की वियोग - वेदना का चित्रण है।
(2)
पंक्तियां विरोधाभास से युक्त है।
(3)
भाषा सरल प्रसाद गुण से युक्त है।
(4)
आग तत्सम शब्द है।
9- महादेवी वर्मा ने लक्षमिन का भक्तिन नाम क्यों रखा ?
उत्तर - महादेवी वर्मा ने ल लक्षमिन
का भक्ति नाम इसलिए किया क्योंकि जब वह आई थी तो उसकी वेश-भूषा गृहस्थ और वैरागी के
सम्मिश्रण की थी। उसका सिर मुंडा था गले में कंठी पड़ी थी।
10-लेखिका ने भक्तिन को अपना सेवक क्यों नहीं माना ?
उत्तर - क्योंकि महादेवी और भक्तिन
के मध्य जो संबंध था वह सेवक-मालिक से हटकर था। उसमें आत्मीयता, सुरक्षा करने की भावना
का स्थान ज्यादा था।
SECTION - C (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
11. भक्तिन अपना वस्तविक नाम लोगो से क्यों छुपाती थी ? इससे उसकी कौन सी
विशेषता पर प्रकाश पड़ता है ?
उत्तर - यह नाम वैभव सूचक था और भक्तिन
के पास वैभव का अभाव था। भक्तिन को यह लगता था कि नाम तो है 'लक्ष्मी' पर वह पुरी दरिद्र।
यह आभास उसको लज्जित कर देता था।
12. आत्मकथा' कविता के आधार पर कवि के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए
?
उत्तर - कवि स्वभाव से प्रेमी- दीवाना
है वह प्रेम से निर्मित जग में जीने का इच्छुक है। उसका हृदय प्रेम की उद्गारों से
भरा पूरा है। प्रेम में वह अवसाद भी झेलता है। वह सारे संसार को प्रेम की मस्ती में
डुबा देना चाहता है।
झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
PROJECT RAIL CM SOE & Model School (12.06.2025)
(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING) GENERAL SCHOOL
खण्ड 'क' (6 x 1=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्नः)
1. 'बाजार दर्शन' पाठ का मुख्य प्रतिपाद्य (उद्देश्य) क्या है?
(क)
बाजार की उपयोगिता को दर्शानावाहन चालक
(ख) आडंबर को दर्शाना
(ग)
दिखावा को बढ़ावा देना
(घ)
इनमें से कोई नहीं
2. 'पर्चेजिंग पावर' का अभिप्राय बताएं।
(क) क्रय शक्ति
(ख)
विक्रय शक्ति
(ग)
सीमित शक्ति
(घ)
अवमूल्यन शक्ति
3. 'पतंग' कविता में पतंग किसका प्रतीक है?
(क)
उत्साह की
(ख)
उमंग की
(ग)
ऊंचाईयों की
(घ) इनमें से सभी
4. 'कविता के बहाने' कविता किस प्रकार की रचना है?
(क)
दोहा
(ख)
चौपाई
(ग) छंद मुक्त
(घ)
छंद युक्त
5. 'बात सीधी थी पर कविता के कवि कौन हैं?
(क) कुँवर नारायण
(ख)
रघुवीर सहाय
(ग)
धर्मवीर भारती
(घ)
महादेवी वर्मा
6. विश्व स्तर पर इस समय इंटरनेट पत्रकारिता का कौन सा दौर चल रहा है?
(क)
पहला दौर
(ख) दूसरो दौर
(ग)
चौथा दौर
(घ)
तीसरा दौर
खण्ड 'ख' (4 x 2 = 8) (लघुउत्तर प्रश्नः)
7. बाजार का क्या काम है?
उत्तर - बाजार का काम है लोगों को अपनी इच्छाओं और जरूरतों के अनुसार
सामान बेचने के लिए आकर्षित करना और उन्हें खरीदने के लिए प्रेरित करना।
8. बच्चे पतंग के साथ कैसे उड़ रहे हैं?
उत्तर - वे पतंग को उड़ाने के लिए छतों पर कूदते हैं और भागते हैं, गिरने
का डर उन्हें नहीं सताता। वे पतंग के साथ ऊंचाई पर जाते हैं और ऐसा महसूस करते हैं
जैसे वे भी हवा में उड़ रहे हों।
9. 'कविता के बहाने कविता के कवि कौन हैं और किस काव्य संग्रह से लिया
गया है?
उत्तर - कविता के बहाने" कविता के कवि कुँवर नारायण हैं, और यह
उनकी काव्य संग्रह "इन दिनों" से ली गई है।
10. जनसंचार के दृश्य और श्रव्य माध्यम कौन-कौन से हैं?
उत्तर - जनसंचार के दृश्य माध्यम में टेलीविज़न, सिनेमा, और
फ़िल्में शामिल हैं, जबकि श्रव्य माध्यम में रेडियो और ऑडियो टेप शामिल हैं।
खण्ड 'ग' (2 x 3 = 6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
11. 'पतंगो के साथ - साथ वे भी उड़ रहे हैं बच्चों का उड़ान से कैसा
संबंध बनता है?
उत्तर - कवि ने पतंगों को बच्चों की भावनाओं
का प्रतीक माना है। जिस प्रकार पतंग आकाश की गहराइयों में
जाती है उसी प्रकार का बच्चों का मन भी होता है। वे अपनी भावनाओं को अंत ही आकाश
तक ले जाना चाहते हैं। इसीलिए बच्चों और पतंग में एक न टूट सकने वाला संबंध है। जब
पतंग उड़ती है तो बच्चें का मन भी उसके साथ उड़ता है। वह अपने आप को भूलकर पतंग के
साथ एक हो जाते हैं।
12. ' भाषा को सहुलियत से बरतने से क्या अभिप्राय है?
उत्तर - भाषा को सहूलियत से बरतने का अर्थ यह है कि रचनाकार भावों
के अनुरूप ही सरल सहज एवं सग्राह्य शब्दावली का प्रयोग करें। अनावश्यक आडम्बरपूर्ण
गूढ़ शब्दावली कथ्य के प्रभाव को कम करती है और इससे कविता अपने उद्देश्य से भटक
जाती है। क्लिष्ट भाषा के दुष्चक्र में फंसे बिना कवि को सरलतम शब्दों में अपनी
बात अपने श्रोताओं एवं पाठकों तक पहुँचानी चाहिए।