झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
GENERAL SCHOOL (09.11.2024)
विषय - हिदी (कोर) समय 90 मिनट
कक्षा 12 पूर्णांक - 40
सामान्य निर्देश :-
1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
2 इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न है।
3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए
2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित
है।
4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प
(a, b, c, d,) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
6. लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ
उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष
से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
SECTION-A (10X2-20) Objective question
01. 'अतीत में दबे पाँव' पाठ के लेखक कौन हैं?
(क)
आनंद यादव
(ख)
मनोहर श्याम जोशी
(ग) ओम थानवी
(घ)
एंन फ्रैंक
02. 'अतीत में दबे पाँव' है?
(क)
जीवन
(ख)
आत्मकथा
(ग) संस्मरण
(घ)
रिपोर्ताज
3. मुअनजो- दड़ो नामक स्थान है?
(क)
भारत
(ख) पाकिस्तान
(ग)
नेपाल
(घ)
चीन
4. हड़प्पा किस प्रांत में स्थित है?
(क)
बिहार
(ख)
उत्तर प्रदेश
(ग) पंजाब
(घ)
मध्यप्रदेश
5. पत्रों के कितने प्रकार हैं?
(क)
एक
(ख)
तीन
(ग) चार
(घ)
दो
6. पत्र के मुख्यतः कितने रूप होते हैं?
(क)
पाँच
(ख)
तीन
(ग) दो
(घ)
चार
7. गढ़ के पूरब की बस्ती किसकी बस्ती थी?
(क)
गरीबों
(ख) रईसों
(ग)
काश्तकारों
(घ)
बुनकरों
8. मुअनजो- दड़ो का अर्थ है?
(क)
पहाड़ों का टीला
(ख)
पठारों का टीला
(ग) मुर्दों का टीला
(घ)
पत्थरों का टीला
9. हडप्पा किस नदी के किनारे स्थित है?
(क) रावी
(ख)
सतलज
(ग)
गंगा
(घ)
यमुना
10. आधुनिक जनसंचार के प्रमुख माध्यम हैं ?
(क)
आकाशवाणी
(ख)
दूरदर्शन
(ग)
पत्रिकाएँ
(घ) इंटरनेट
SECTION -B (2X2=04) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
11. मुअनजोदड़ो शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर - मुअनजोदड़ो शब्द का अर्थ- मुर्दों का टीला
है।
12. सिंधु घाटी की सभ्यता को जल संस्कृति क्यों कहा जाता है?
उत्तर- नदी, कुएँ, कुंड स्नानागार और बेजोड़ पानी
निकाली की व्यवस्था के कारण इस सम्थता को जल-संस्कृति कहते हैं।
SECTION - C (3X2=06) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
13. पत्रों के मुख्यतः चार प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर - हम'
पत्रों को इन चार प्रकारो में विभाजित कर सकते हैं-
1.
व्यक्तिगत पत्र
2.
सामाजिक पत्र
3.
व्यावसायिक पत्र
4.
सरकारी पत्र
14. मुअनजोदड़ो के खंडहरों को देखकर लेखक को किसका स्मरण आता है?
उत्तर - मुअनजोदड़ो
की गलियों या घरों को देखकर लेखक को राजस्थान के कुल धरा गाँव का स्मरण हो आता है।
जैसलमेर का यह गाँव अपने वाशिदो से रहित डेढ़ सौ साल से खंडहर होने के लिए बाहर है।
SECTION-D (5X2=10) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
15. अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को एक दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र
लिखिए।
उत्तर -
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय
………….. स्कूल
…………... नगर
विषय-
एक दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र ।
श्रीमान्
जी (महाशय)
कल
सहला मेरा स्वास्थ खराब हो गया। स्कूल से लोटते हुए चिलचिलाती धूप के पड़ने से मुझे
जोर का सिर दर्द हुआ, जिससे मैं बेचैन हो उठा। मुझे अब काफी शारीरिक कमजोरी अनुभव हो
रही है। मैं स्कूल आने की स्थिति में नहीं हूँ। डॉक्टर ने भी मुझे पूर्ण विश्राम का
परामर्श दिया है।
कृपया
मुझे आज का अवकाश प्रदान कर अनुगृहीत करें।
आपका
आज्ञाकारी
…..नाम
…..कला
दिनांक- 14 अगस्त 20......
अनुक्रमांक…..
16. हमारे जीवन में पुस्तकों के महत्व पर सौ शब्दों में निबंध लिखें।
उत्तर - लोकमान्य
तिलक कहा करने थे- "मैं नरक में भी उत्तम पुस्तकों का स्वागत करूँग। इसमें वह
शक्ति है कि जहाँ थे होगी वहाँ आप ही स्वर्ग बन जाएगा।"
पुस्तकें
सचमुच हमारी मित्र हैं। वे अपना अमृत-कोष सदा हम पर न्यौछावर करने को तैयार रहती है।
उनमें दिवी अनुभव की बातें हमारा मार्गदर्शन करती है। अच्छी पुस्तकें हमें रास्ता दिखने
के साथ-साथ हमारा मनोरंजन भी करती हैं। बदले में वे हमसे कुछ नहीं लेती न ही परेशान
और बोर करती है। इससे अच्छा और कौन-सा साथी हो सकता है कि जो केवल कुछ देने का हकदार
हो लेने का नहीं।
Click Here👇👇