प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की)
सेट-02 मॉडल पेपर कक्षा - XII
विषय - हिन्दी (कोर)
समय - 3 घण्टा पूर्णांक- 80
(बहुविकल्पीय प्रश्न)
निर्देश :- प्रश्न संख्या 01 से
30 तक बहुविकल्पीय प्रकार है। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प है। सही विकल्प चुनकर
उत्तर पुस्तिका में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक
पढ़कर प्रश्न संख्या 1 से 4 तक के लिए सही विकल्प का चयन करें।
तुम दीवाली बनकर जग का तम दूर करों,
मैं होली बनकर बिछुड़े हृदय मिलाऊँगा ।
कर रहा नृत्य विध्वंस सृजन के थके चरण,
संस्कृति की इति हो रही, क्रुध्द है दुर्वासा,
बिक रही द्रौपदी नग्न खड़ी चौराहों पर
पढ़ रहा किन्तु साहित्य सितारों की भाषा,
तुम गाकर दीपक-राग जगा दो मुर्दो को
मैं जीवित को जीने का अर्थ बताऊंगा।
तुम दीवाली बनकर जग का तम दूर करो,
मैं होली बनकर बिछुड़े हृदय मिलाऊँगा ।
(1) कवि दीवाली बनकर क्या दूर करने की बात
करता है ?
(क) संसार के अंधकार को दूर करने की
(ख) नये सृजन की बात करता है।
(ग) जीवन जीने की बात करता है।
(घ) इनमें सभी।
(2) पौरााणिक कथाओं के अनुसार सबसे क्रोधी
ऋषि माने गये हैं ?
(क) वसिष्ठ
(ख) दुर्वासा
(ग) विश्वामित्र
(घ) दधीचि
(3) चौराहों पर खड़ी कौन बिक रही है ?
(क) राधा
(ख) द्रौपदी
(ग) मीरा
(घ) इनमें से कोई नहीं।
(4) कवि होली बनकर किसे मिलाने की बात करता
है?
(क) बिछुड़े हृदय मिलाने की बात।
(ख) दीपक राग मिलाने की बात।
(ग) संस्कृति को मिलाने की बात।
(ड) उनमें से कोई नहीं।
निर्देश - निम्नलिखित गद्यांश को
ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या- 5-8 तक के लिए सही विकल्प का चयन करें।
राष्ट्रीयता का भाषा और साहित्य के साथ बहुत ही घनिष्ठ संबंध
है। ऐसा होना स्वाभाविक है, क्योंकि राष्ट्रीयता और जातीयता के अंगो में सबसे अधिक
आवश्यक अंग एकता है और वह एकता किसी विषय-विशेष में नही है। एकता जितनी व्यापक होगी
उतनी ही राष्ट्रीयता स्थिर होगी और वह शक्तिशाली होगी। भावों की एकता सब प्रकार की
एकताओं का मूल है। भावों की एकता तभी हो सकती है, जब वे विभिन्न व्यक्ति, जिनके द्वारा
राष्ट्रीयता का निर्माण होता है, अपने भावों को किसी दूसरे पर व्यक्त कर सकें। इस महान
कार्य के लिए एक भाषा की अत्यंत आवश्यकता है।
(5) राष्ट्रीयता का घनिष्ठ संबंध किसके साथ
है ?
(क) भाषा और साहित्य के साथ।
(ख) राष्ट्रीयता और जातीयता के साथ।
(ग) एकता के साथ
(घ) इनमें से कोई नहीं।
(6) सब प्रकार की एकताओं का मूल क्या है ?
(क) राष्ट्रीयता
(ख) भावों की एकता
(ग) एकता की व्यापकता
(घ) स्थिरता
(7) राष्ट्रीयता के लिए क्या अनिवार्य है?
(क) एकता
(ख) स्थिरता
(ग) व्यापकता
(घ) इनमें से कोई नहीं
(8) शक्तिशाली में प्रयुक्त प्रत्यय को अलग
करें ?
(क) आली
(ख) शाली
(ग) शक्ति
(घ) ली
(9) "मीडिया जब तक जनता को साथ लेकर नहीं
चलेगी, तब तक जनता भी उसका साथ नहीं देगी।" कथन किसका है ?
(क) विल्बर श्रम
(ख) प्रभाष जोशी
(ग) प्रभात कुमार
(घ) राजेन्द्र यादव
(10) 'संचार' शब्द की उत्पत्ति किस धातु से
हुई है।
(क) चार
(ख) चर
(ग) सम्
(घ) इनमें से कोई नहीं
(11) 'बंगाल गजट' कहाँ प्रकाशित हुआ ?
(क) जबलपुर
(ख) कोलकाता
(ग) मुंबई
(घ) पटना
(12) भारत में
टेलीविजन की शुरुआत कब हुई ?
(क) 16 सितंबर 1959
(ख) 16 सितंबर 1960
(ग) 15 सितंबर
1959
(घ) 15 अगस्त 1950.
(13) टी०वी०
किस प्रकार का जनसंचार माध्यम है ?
(क) दृश्य माध्यम
(ख) श्रव्य माध्याम
(ग) दृश्य-श्रव्य
माध्यम
(घ) इनमें से कोई नहीं
(14) 'रिमाइण्डर'
को हिन्दी में क्या कहते है ?
(क) स्मृति-पत्र
(ख) अनुस्मारक
(ग) मिनट
(घ) नोटिस
(15) भारत की
पहली बोलती फिल्म कौन-सी है ?
(क) राजा हरिश्चंद्र
(ख) आलमआरा
(ग) कागज के फूल
(घ) इनमें सभी
(16) वेब साइट
पर विशुद्ध पत्रकारिकता शुरु करने का श्रेय किस डॉटकॉम को जाता है ?
(क) रीडिफ डॉटकॉम
(ख) सीफी डॉटकॉम
(ग) तहलका डॉटकॉम
(घ) इनमें से कोई नहीं
निर्देश-
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या-17-20 तक के लिए सही विकल्प
का चयन करें।
फिर-फिर
बार-बार गर्जन
वर्षण है मूसलधार
हृदय थाम लेता संसार
सुन-सुन घोर वज्र हुंकार ।
(17) उपर्युक्त
पंक्तियों के रचयिता कौन है ?
(क) हरिवंशराय बच्चन
(ख) मुक्तिबोध
(ग) सूर्यकांत
त्रिपाठी निराला
(घ) अज्ञेय
(18) फिर-फिर,
बार-बार में कौन सा अलंकार है ?
(क) यमक अलंकार
(ख) पुनरुक्तिप्रकाश
अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(ब) श्लेष अलंकार
(19) बादल धरती
पर किस तरह बरस रहे है ?
(क) गर्जना के
साथ मूसलाधार रूप से
(ख) शान्ति के साथ बरस रहे
है।
(ग) नहीं बरस रहे है।
(घ) इनमें से कोई नहीं।
(20) भयंकर गर्जना
को सुनकर संसार की स्थिति कैसी हो रही है ?
(क) बादल बार-बार गर्जना करते
हैं।
(ख) संसार भयभीत
होकर हृदय थाम लेता है।
(ग) संसार के लोग खुशियाँ मना
रहे है।
(घ) इनमें सभी।
निम्नलिखित
गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या-21-24 तक के लिए सही विकल्प का चयन करे।
पड़ोस में एक महानुभाव रहते
है, जिनको लोग भगतजी कहते है। चूरन बेचते है। यह काम करते, जाने उन्हें कितने बरस हो
गये हैं। लेकिन किसी एक भी दिन चूरन से उन्होंने छह आने पैसे से ज्यादा नहीं कमाए।
चूरन उनका आस-पास सरनाम है और खुद खूब लोकप्रिय है। कहीं व्यवसाय का गुर पकड़ लेते
और उस पर चलते तो आज खुशहाल क्या, मालामाल होते।
(21) उपर्युक्त
गद्यांश के लेखक कौन हैं ?
(क) फणीश्वरनाथ 'रेणु'
(ख) जैनेन्द्र
कुमार
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) धर्मवीर भारती
(22) लेखक के
पड़ोसी का क्या नाम था ?
(क) भगत जी
(ख) किसन भगत
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
(23) भगत जी
चूरन को कितने पैसे में बेचते थे ?
(क) छह आने पैसे
में
(ख) पच्चीस पैसे में
(ग) आठ आने में
(घ) इनमें सभी
(24) भगत जी
आस-पास क्यों प्रसिद्ध थे ?
(क) चूरन बेचने
के लिए
(ख) गुड़ बेचने के लिए
(ग) नमक बेचने के लिए
(घ) इनमें से कोई नहीं।
(25) 'सिल्वर
वैडिंग' किस विधा की रचना हौ?
(क) नाटक
(ख) उपन्यास
(ग) लंबी कहानी
(घ) कविता
(26) 'अतीत में
दबे पाँव' के रचनाकार कौन है ?
(क) डा० आनंद यादव
(ख) मनोहर श्याम जोशी
(ग) ओम थानवी
(घ) इनमें से कोई नहीं
(27) 'जूझ' किस
विधा की रचना है ?
(क) आत्मकथा
(ख) जीवनी
(ग) कहानी
(घ) एकांकी
(28) 'उषा' का
क्या अर्थ है ?
(क) शाम का समय
(ख) दोपहर का समय
(ग) रात का समय
(घ) सूर्योदय
का समय
(29) 'बादल राग'
के कवि है ?
(क) सूर्यकांत
त्रिपाठी निराला
(ख) मुक्तिबोध
(ग) शमशेर बाहदूर सिंह
(घ) रघुवीर सहाय
(30) कवि बादल
का आह्वान किस रूप में करता है ?
(क) वर्षा
(ख) क्रान्ति
(ग) मजबूरी
(घ) शान्ति
अति लघुउत्तरी प्रश्न
निम्नलिखित में से किन्हीं छह प्रश्नों के उत्तर दे 2×6=12
(31) महादेवी
वर्मा के दो काव्य-संग्रह का नाम लिखें ?
उत्तर- दीपशिखा एवं यामा।
(32) बाजार-दर्शन
का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर- बाजार की जरूरत और उपयोगिता को समझाना।
(33) नी-बैग
का अर्थ क्या है ?
उत्तर- कागज से बना बैग ।
(34) कवि ने
राख से लीपा हुआ चौका किसे कहा है ?
उत्तर- भोर के तारे को।
(35) 'भाषा को
सहूलियत' से बरतने का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- भाषा का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए।
(36) आनंदा किस
कहानी का पात्र है? उस कहानी का नाम लिखें ?
उत्तर- जूझ कहानी का पात्र है।
(37) बच्चों
के खेलते समय कौन-सा बंधन टूट जाता है?
उत्तर- बच्चों के खेलते समय अपना पराया, धर्म-जाति, सीमा
आदि का बंधन टूट जाता है।
(38) तृष्णा
का अर्थ लिखे ?
उत्तर- प्यास या विशेष कामना रखनेवाला ।
लघुउत्तरी प्रश्न
निम्न लिखित में से किन्हीं छह प्रश्नों के उत्तर दें - 3x6 18
(39) 'शीतल वाणी
में आग' के होने का क्या अभिप्राय है? स्पष्ट करें?
उत्तर- कवि का स्वर और स्वभाव कोमल अवश्य है लेकिन उसके मन
में विद्रोह की भावना प्रबल है। वह प्रेम से रहित संसार को अस्वीकार करता है। उसे महत्व
नहीं देता ऐसे संसार को वह अपनी ठोकर पर रखता है।
(40) 'आत्म परिचय'
कविता के शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर- 'आत्म परिचय' कविता का शीर्षक इस वजह से सार्थक है
क्योंकि इस कविता में कवि हरिवंश राय बच्चन ने अपने वाक्तित्व, आत्म-व्यथा, संवेदनाओं
और जीवन दर्शन को शब्दों में ढाला है।
(41) 'सबसे तेज
के बाद बौछारें गयीं भादों गया' के बाद प्रकृति में जो परिवर्तन कवि ने दिखाया है,
उसका वर्णन अपने शब्दों में करें।
उत्तर- उपरोक्त पंक्ति में वर्षा ऋतु के उपरान्त शरद ऋत्तु
के आगमन का परिवर्तन दिखाया गया है। भादो मास गुजर जाने के बाद जब घनघोर बारिस समाप्त
हो जाती है तब शरद ऋतु का आगमन होता है। खरगोश की लाल आंखो जैसी चमकीली धूप निकल आती
है। आकाश बिल्कुल साफ और मुलायम हो जाता है।
(42) बाजार-दर्शन
से क्या अभिप्राय है? पठित पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए ?
उत्तर- बाजार-दर्शन से लेखक का अभिप्राय है, बाजार के दर्शन
करवाना अर्थात बाजार के बारे में बताना कि कौन-कौन सी चीजें मिलती है, वस्तुओं की बिक्री
ज्यादा होती है, और बाजार कैसे आकर्षित करता है।
(43) पेट की
आग का शमन ईश्वर (राम) भक्ति का मेघ ही कर सकता है- तुलसी का यह काव्य-सत्य क्या इस
समय का भी युग सत्य है? तर्क संगत उत्तर दीजिए?
उत्तर- हाँ, मनुष्य का जन्म, कर्म-फल सब ईश्वर के अधीन है।
निष्ठा और पुरुषार्थ से मनुष्य के पेट की आग का शमन तभी हो सकता है जब ईश्वर की कृपा
हो अर्थात फल प्राप्ति के लिए दोनों में संतुलन का होना अति आवश्यक है।
(44) भक्तिन
के आ जाने से महादेवी अधिक देहाती कैसे हो गई?
उत्तर- लेखिका को उसने अपने अनुसार ढालना शुरू किया। उसने
लेखिका का मीठा खाना बिल्कुल बंद कर दिया। उसने गाढ़ी दाल व मोटी रोटी, मकई का दलिया
सवेरे मट्टा, ज्वार की खिचड़ी और सफेद महुए की लपसी खिलाने लगी। इसके अतिरिक्त उसने
महादेवी को देहाती भाषा भी सिखा दी। इस प्रकार महादेवी देहाती बन गई ।
(45) पहलवान
की ढोलक की उठती गिरती आवाज बीमारी से दम तोड़ रहे ग्रामवासियों में संजीवनी का संचार
कैसे करती है? उत्तर दीजिए ।
उत्तर- गांव में लुट्टन पहलवान की ढोल की आवाज संजीवनी का
संचार करती थी। यह आवाज लोगों में उत्साह भरती थी। गांव में महामारी के कारण लोगों
में सन्नाटा छाया हुआ था। उसी ढोल की आवाज से लोगों को जीवन का एहसास होता था। लोग
समझते थे कि जब लुट्टन का ढोल बज रहा है तो मौत का कैसा डर ।
(46) सिन्धु
सभ्यता साधन संपन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था। कैसे ?
उत्तर- सिंधु सभ्यता साधन संपन्न थी, पर उससे भव्यता का आडंबर
नहीं था। सारी व्यवस्थाओं के बावजूद इस सभ्यता की संपन्नता की बात बहुत ही कम हुई है।
वस्तुतः इसमें भव्यता का आडंबर है ही नहीं। व्यापारिक व्यवस्थाओं की जानकारी मिलती
है मगर सब कुछ आवश्यकताओं से जुड़ा हुआ है, भव्यता का प्रदर्शन कहीं नहीं मिलता।
दीर्घउत्तरी प्रश्न
निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए 5x3=15
(47) 'बेरोजगारी
की समस्या' पर एक निबंध लिखिए ।
उत्तर-
बेरोजगारी की समस्या
बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की
आवश्यकता है। इस चुनौती से निपटने के लिए एक व्यापक सुधारात्मक नीति आवश्यक है जिसमें
शिक्षा, आर्थिक नीति और रोजगार सृजन शामिल हों।
शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण में निवेश करना महत्वपूर्ण
है। तेजी से विकसित हो रहे नौकरी बाजार में यह जरूरी है कि कर्मचारी प्रासंगिक बने
रहने के लिए अपने कौशल को लगातार अपडेट करते रहें। शिक्षा तक पहुंच का विस्तार करके
व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करके बेरोजगारी की समस्या को काफी हद तक कम कर
सकते हैं।
हमें आर्थिक नीतियों को रोजगार सृजन की ओर प्रोत्साहित करने
पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सरकार को ऐसी नीतियों को लागू करना चाहिए जो व्यवसाय
विकास एवं निवेश को प्रोत्साहित करें। इसमें छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों पर कर बोझ
को कम करना नई नौकरियां प्रदान करनेवाली कंपनियों को प्रोत्साहन प्रदान करना शामिल
है। इसके अतिरिक्त बेरोजगारों के लिए सुरक्षा जाल आवश्यक है। व्यापक बेरोजगारी लाभ
और सहायता कार्यक्रम लोगों को नये रोजगार की तलाश करते समय वित्तीय राहत प्रदान कर
सकते है
(48) 'मोबाइल
बिना लगे सब सूना' विषय पर आलेख लिखिए।
उत्तर- आज का हमारा पूरा आधुनिक युग मोबाइल युग में लीन हो
गया है। मोबाइल में ही तीज, त्योहार, जन्मदिन, पार्टी, खरीददारी, बैंकिंग, बिजली बिल
इत्यादि है। एक तरह से यदि कहा जाय तो मोबाइल हमारे जीवन का एक अहम अंग है जिसके बिना
हम अधूरे है।
आज अगर हमारा मोबाइल एक पल के लिए हमसे दूर होता है तो हम
बहुत बेचैन से हो जाते है। जो सही नहीं है। हम आजकल इतने बेचैन अपने अपनों के लिए भी
नहीं होते जितना की मोबाइल के लिए होते है।
मोबाइल के आने से हम घड़ी को भूल गये। हम टार्च को भूल गये।
हम कैलकुलेटर को भूल गये। क्योंकि यह सभी चीजें मोबाइल पर ही मिल जाती है।
युवा हो या बूढ़े आजकल सब व्यस्त है फोन पर। आज जिसके पास
मोबाइल है वह खुद को धनवान समझता है। इसलिए तो कहते है 'मोबाइल बिना लगे सब सूना'।
(49) अपने मोहल्ले
की साफ-सफाई के लिए नगरपालिका अध्यक्ष को एक पत्र लिखिए ।
उत्तर- सेवा में
श्रीमान अध्यक्ष महोदय
नगरपालिका, पाकुड़।
विषय :- मुहल्ले की साफ-सफाई के लिए पार्थना-पत्र।
मान्यवर
निवेदन है कि गत कुछ दिनों से हमारे मुहल्ले में सफाई की
व्यवस्था ठीक नहीं है। कूड़ा-कचड़ा कई दिनों से गलियों एवं रास्तों में पड़ा सड़ रहा
है और दुर्गंध भी देता है। नालियों की सफाई भली-भाँति न होने के कारण, हमारे मुहल्ले
में विषैले कीटाणु एवं मच्छर बहुत पैदा हो रहे है, जो अनेक भयंकर बीमारियों का कारण
बन सकते है। सफाई का उचित प्रबंध न होने से सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव
पड़ रहा है।
अतः निवेदन है कि आप शीघ्र ही सफाई का समुचित प्रबन्ध करवाकर
जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करें। हम इसके लिए आपके अत्यंत आभारी रहेंगे ।
विनीत
छात्र संघ
R-K-+2 उ० ति० अमडापाड़ा पाकुड़ ।
दिनांक 19/12/2024
(50) पत्रकारिता
किसे कहते है? पत्रकारिता के प्रकारों को लिखिए ।
उत्तर- पत्रकारिता का अर्थ है समाचार और सूचनाओं की इकट्ठा
करना और उन्हें प्रस्तुत करना । पत्रकारिता एक गद्य शैली है जिसका इस्तेमाल समाचार
पत्रो, रेडियों, और टेलीविजन में रिपोर्टिंग के लिए किया जाता है। पत्रकारिता के जरिए
लोगों को उनके आस-पास की जानकारी दी जाती है।
पत्रकारिता के प्रकार
1. खोजी पत्रकारिता
2. खेल पत्रकारिता
3. महिला पत्रकारिता
4. बाल पत्रकारिता
5. आर्थिक पत्रकारिता
6. पीत पत्रकारिता
7. वॉचडॉग पत्रकारिता
8. एडवोकेसी पत्रकारिता
(51) निम्न लिखित
में से किसी एक का काव्य-सौन्दर्य लिखिए ।
प्रात
नभ था बहुत नीला शंख जैसे
भोर
का नभ
राख
से लीपा हुआ चौका
(अभी
गीला पड़ा है)
बहुत काली सिल जरा से लाल केसर से
कि जैसे घुल गई हो
स्लेट पर या लाल खड़िया चाक
मल दी हो किसी ने
उत्तर- काव्य-सौंदर्य कवि ने प्रकृति का मनोहारी चित्र प्रस्तुत
किया है। पद्यांश में सरल, सहज एवं खड़ीबोली हिंदी का प्रयोग हुआ है। नये उपमानों का
सुंदर प्रयोग हुआ है। 'राख से लीपा हुआ चौका' में ग्रागीण परिवेश का चित्रण है। शंख
जैसे में उपमा अलंकार है। मुक्तक छंद का प्रयोग हुआ है। माधुर्य गुण है। उषा का सुंदर
दृश्य बिंब है।
(52) निम्न लिखित
में से किसी एक का काव्य-सौन्दर्य लिखिए ।
जीर्ण बाहु, है शीर्ण शरीर,
तुझे बुलाता कृषक अधीर,
ऐ विप्लव के वीर !
चूस लिया है उसका सार,
हाड़-मात्र ही है आधार,
ऐ जीवन के पारावार !
उत्तर- किसानों की दुर्दशा दिखाने के लिए उसके जीर्ण बाहु
तथा शीर्ण शरीर को दिखाया गया है। प्रगतिवादी कविता है। इस पद्यांश में प्राकृतिक प्रतीकों
का सूक्ष्म प्रयोग हुआ है। बादलों का मानवीकरण किया गया है। संस्कृतनिष्ठ शब्दावली
का प्रयोग है। छोटे-छोटे शब्दों के कारण कविता में प्रवाह का संचार हुआ है। मुक्त छंद
का प्रयोग हुआ है।
Class 12th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 11.01.25