Class 12th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 19.09.2024

Class 12th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 19.09.2024

Class 12th Hindi (Core) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 19.09.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

CM SOE/MODEL SCHOOL/GENERAL (19.09.2024)

विषय - हिदी (कोर) समय 90 मिनट

कक्षा 12 पूर्णांक - 40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

2 इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न है।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d,) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION - A (2 x 10 = 20) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1 पी टी आई क्या है ?

(क) साहित्यिक मंच

(ख) गुप्तचर विभाग

(ग) समाचार एजेंसी

(घ) पुलिस

2 संचार माध्यमों में सबसे पुराना संचार माध्यम है-

(क) पत्र-पत्रिकाएं

(ख) रेडियो

(ग) टीवी

(घ) इंटरनेट

3 टीवी खबरों में सम्मिलित है-

(क) ब्रेकिंग न्यूज़

(ख) एंकर-बाइट

(ग) लाइव

(घ) उपरोक्त सभी

4 इंटरनेट पत्रकारिता आजकल बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि-

(क) इसमें दृश्य एवं प्रिंट दोनों माध्यमों का लाभ मिलता है ।

(ख) इसमें खबरें बहुत तीव्र गति से पहुंचाई जाती है।

(ग) इसमें खबरों की पुष्टि तत्काल होती है।

(घ) उपरोक्त सभी

5 एक प्रसिद्ध संचार शास्त्री है -

क) विल्वरश्रम

(ख) जेम्स वेवर

(ग) जोसेफ श्रम

(घ) इनमें से कोई नहीं

6 'जूझ' उपन्यास किस भाषा का हिंदी अनुवाद है ?

(क) बांग्ला

(ख) मराठी

(ग) संस्कृत

(घ) गुजराती

7 'जूझ' शब्द का अर्थ होता है-

(क) जूझना

(ख) संघर्ष करना

(ग) क और ख दोनों

(घ) इनमें से कोई नहीं

8 लेखक को गणित पढ़ाने वाले शिक्षक का क्या नाम था ?

(क) मंत्री

(ख) सौंदलगेकर

(ग) वसंत पाटिल

(घ) कादंबरी

9 'जूझ' कहानी से लेखक की किस प्रवृत्ति का उ‌द्घाटन हुआ ?

(क) पढ़ाई करने की प्रवृत्ति

(ख) लेखन की प्रवृत्ति

(ग) कविता करने की प्रवृत्ति

(घ) संघर्षमयी प्रवृत्ति

10 'जूझ' उपन्यास को कौन सा पुरुस्कार मिला है ?

(क) व्यास सम्मान

(ख) ज्ञानपीठ पुरस्कार

(ग) साहित्य अकादमी

(घ) नोबेल पुरस्कार

SECTION-B (2X2=4) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)

11 वर्तमान में प्रकाशित होने वाले किन्हीं दो हिंदी समाचार पत्रों के नाम लिखें ।

उत्तर - हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, आज

12 जूझ उपन्यास लेखक आनंद यादव का पूरा नाम लिखें ।

उत्तर - आनंद रत्राप्पा ज़काते

SECTION-C (2X3=6) (लघुघ उत्तरीय प्रश्न)

13 जूझ उपन्यास का मूल भाव क्या है ?

उत्तर - जूझ का अर्थ है- जूझना एवं संघर्ष करना। इसमें कथा नायक आनंद यादव ने विद्यालय जाने के लिए अतिशय संघर्ष किया है। यह शीर्षक एक किशोर के देखें एवं भोगे हुए गंवई जीवन के खुरदरे यथार्थ व परिवेश को विश्वसनीय ढंग से प्रकट करता है।

14 टीवी खबरों के विभिन्न चरणों को लिखें ।

उत्तर - टी वी खबरों के विभिन्न चरण --

फ़्लैश या ब्रेकिंग न्यूज

ड्राई एंकर

फोन-इन

एंकर - विजुअल

एंकर - बाइट

लाइव

एंकर - पैकेज

SECTION-D (2X5= 10) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न्न)

15 कविता के प्रति लगाव से पहले और उसके बाद अकेलेपन के प्रति लेखक की धारणाओं में क्या बदलाव आया ?

उत्तर - कविता के प्रति लगाव से पहले लेखक को खेतों में सिंचाई करते हुए, ढोर चराते हुए तथा अन्य दूसरे काम करते हुए अकेलापन बहुत ख‌ट्टा था। उसे ऐसा लगता था कि कोई न कोई साथ होना चाहिए। उसे किसी के साथ बोलते हुए, गपशप करते हुए, हंसी मजाक करते हुए काम करना अच्छा लगता था।

कविता के प्रति लगाव के बाद उसे अकेलेपन से ऊब नहीं होती। अब वह स्वयं से ही खेलना सीख गया है। पहले की अपेक्षा अब उसे अकेला रहना अच्छा लगने लगा। इस स्थिति में वह ऊंची आवाज़ में कविता गा सकता था । अभिनय कर सकता था। इस तरह अब उसे अकेलापन आनंद देने लगा था।

16 जूझ कहानी में आपको किस पात्र ने सबसे अधिक प्रभावित किया और क्यों ? उनकी चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालें।

उत्तर - जूझ कहानी में मुझे सबसे अधिक प्रभावित दत्ता जी राव देसाई ने किया। उनकी चारित्रिक विशेषताएं निम्नवत है –

(क) व्यक्तित्व - दत्ता जी राव गांव के सम्मानित जमींदार हैं। वे उदार, नेकदिल व रोबीले हैं। वे बच्चे एवं महिलाओं से सद्व्यवहार करते हैं।

(ख) समझदार -राव साहब बेहद समझदार हैं। वे हर बात को ध्यान से सुनते हैं तथा फिर उसका समाधान करते हैं।

(ग) तर्कशील - राव साहब बेहद तर्कशील हैं। उनके तर्कों के सामने लेखक का पिता निरुत्तर हो जाता है।

(घ) व्यावहारिक - दत्ता जी राव व्यावहारिक आदमी हैं। वे नियम, दंड, भेद की नीति जानते हैं। वे लेखक के पिता की बात ध्यान से सुनते हैं फिर समझाते हैं और अंततः डांटकर समझाते हैं और लेखक को पढ़ाने के लिए राजी करवाते हैं।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare