झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
CM SOE/MODEL SCHOOL/GENERAL (24.08.2024)
विषय - हिदी (कोर) समय 90 मिनट
कक्षा 12 पूर्णांक - 40
सामान्य निर्देश :-
1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
2 इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न है।
3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए
2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित
है।
4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प
(a, b, c, d,) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
6. लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ
उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष
से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 2x10 = 20 अंक खण्ड अ
1. 'बात की पेंच खोलना' से कवि का क्या तात्पर्य है?
क) बात को उलझना
ख) बात का प्रभावहीन होना
ग) बात का स्पष्ट होना
घ) बात का तर्कपूर्ण होना
2. सीधी सी बात किस के चक्कर में फंस गयी?
क) भाव के
ख) छंद के
ग) अलंकार के
घ) भाषा के
3. आडंबरपूर्ण शब्दों के प्रयोग से भाषा कैसी हो जाती है?
क) अस्पष्ट
ख) स्पष्ट
ग) सहज
घ) सुंदर
4. सिल्वर वैडिंग शादी का कौन सा साल होता है?
क) 21
ख) 22
ग) 23
घ) 25
5. यशोधर पंत बार-बार किस शब्द का प्रयोग करते है?
क) एक्स्क्युस मी
ख) सॉरी
ग) इट्स ओके
घ) सम्हाउ इंप्रोपर
6. भूषण ने यशोधर पंत को क्या उपहार दिया?
क) जीन्स
ख) पाजामा
ग) ऊनी गाउन
घ) कमीज
7. 'सिल्वर वैडिंग' पाउ के कथानायक का नाम क्या है?
क) यशोधर बाबू
ख) भूषण
ग) किशनदा
घ) चड्ढा
8. इंदर सेना आज के युवा वर्ग का प्रेरणा स्रोत बन सकती है?
क) हाँ
ख) नहीं
ग) कह नहीं सकते
घ) इनमें से सभी
9. इंदर सेना के किशोर पानी और कीचड़ में लोट-लोट कर क्या मांगते है?
क) रोटी
ख) वर्षा
ग) जल
घ) पैसे
10. लेखक बचपन से किससे प्रभावित है?
क) ब्रह्म समाज
ख) सनातन धर्म से
ग) प्रार्थना सभा से
घ) आर्य समाज से
खण्ड ब अति लघु उत्तरीय प्रश्न 2x2 = 4 अंक
11. 'इंदर सेना' अनावृष्टि दूर करने के लिए
क्या करती है?
उत्तर - 'इन्द्र सेना' में गाँव के दस-बारह वर्ष से
सोलह-अठारह वर्ष के सभी लड़के नंग-धडंग उछल-कूद, शोर-शराबे के साथ कीचड़-मिट्टी को
शरीर पर मलते हुए घर-घर.जाते थे और 'बोल गंगा मैया की जय' का नारा लगाते हुए पानी की
माँग करते थे। वे आस्था के कारण इन्द्र देवता से बारिश करने के लिए प्रार्थना करते
हुए ऐसा करते हैं।
12. कवि और बच्चे में क्या समानताएं है?
उत्तर- बच्चों के खेल में कौतुक की कोई सीमा नहीं रहती है। कविता
में भी स्वच्छन्द शाब्दी क्रीड़ा रहती है। बच्चे आनन्द प्राप्ति के लिए खेलते हैं,
वे खेल में अपने पराये का भेदभाव भूल जाते हैं तथा खेल खेल में उनका संसार विशाल
हो जाता है। कवि भी कविता रचना करते समय सांसारिक सीमा को त्यागकर आनन्द भरता है
तथा कविता के बहाने सबको खुशी देना चाहता है। इसी कारण कविता और बच्चों को
समानान्तर रखा गया है।
खण्ड स लघु उत्तरीय प्रश्न 2x3= 6 अंक
13. कविता की उड़ान एक चिड़िया क्यों नहीं
समझ सकती है?
उत्तर - कविता की उड़ान चिड़िया नहीं समझ
पाती, क्योंकि चिड़िया कविता की व्यापकता को नहीं जान पाती। कविता की उड़ान असीमित
होती है जबकि चिड़िया की उड़ान सीमित होती है।
14. यशोधर बाबू की पत्नी की प्रमुख विशेषताएँ
बताइए।
उत्तर - यशोधर की पत्नी एक आम भारतीय नारी
है, जो बदलते वक्त के साथ बदलना जानती है। उसके व्यक्तित्व में निम्नलिखित प्रमुख
विशेषताएँ दृष्टिगत होती हैं -
दबी हुई नारी - यशोधर की पत्नी को विवाह के बाद अनचाहे मन
से संयुक्त परिवार में रहना पड़ा। इस कारण जिस तरह से स्वच्छंद होकर वह सुख-भोग
लेना चाहती थी, वैसा ले न पाई। इसलिए वह अपने पति से कहती है "किशनदा तो थे
ही जन्म के बूढ़े, तुम्हें क्या सुर लगा जो उनका बुढ़ापा खुद ओढ़ने लगे हो।"
धनिकता की चाह - यशोधर बाब की पत्नी में आधनिक रंग-ढंग की
बहत चाह है। इसलिए वह बालों में खिज़ाब, ओठों पर लाली लगाती है और ऊँची एड़ी की
चप्पल पहनती है। पर अपने पति को कहती है-"वह सिर पर पल्लू वल्लू मैंने कर
लिया बहुत तुम्हारे कहने पर समझे, मेरी बेटी वही करेगी जो दुनिया कर रही है।"
पति के प्रति विद्रोह - यशोधर की पत्नी के मन में अपने पति के
प्रति जरा-भी सहानुभूति नहीं है। वह उनको उबाऊ व्यक्ति मानती है जो समय से पहले ही
बूढ़ा हो गया है। अतः वह पूरी तरह अपने बच्चों की तरफदारी करती हैं।
खण्ड द दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2x5 10 अंक
15. 'सिल्वर वैडिंग' कहानी के प्रमुख पात्र
यशोधर बाबू समय के साथ ढल सकने में असफल रहते हैं। ऐसा क्यों? लिखिए।
उत्तर - 'सिल्वर वैडिंग' कहानी के प्रमुख
पात्र यशोधर बाबू ग्रामीण परिवेश से पोषित संस्कारी व्यक्ति हैं। उनके जीवन में
किशनदा की सिखाई हुई बातों का महत्त्व अभी तक बना हुआ है। वे किशनदा को अपना आदर्श
मानते हैं और वे उन्हीं के आदर्शों के अनुरूप जीना चाहते हैं। इतना ही नहीं वे
अपने परिवार को भी उन्हीं आदर्शों पर ढालना चाहते हैं।
इधर जमाना बहुत बदल चुका है। स्वयं उनकी
पत्नी और बच्चे भी जमाने की नई हवा से प्रभावित हैं। यशोधर बाबू के अपने संस्कार,
प्रौढ़ आयु तथा नए चलन की व्यर्थता उन्हें ढलने नहीं देती। इस कारण वे नए जमाने की
नई परंपराओं की, नए रंग-ढंग की, नई वेशभूषा को बेकार मानते हैं। उन्हें आधुनिक
पहनावा, पश्चिमी रंग-ढंग और नया रहन-सहन अपने अनुकूल नहीं लगता, इसलिए वे समय के
साथ ढल सकने में असफल रहते हैं।
16. 'काले मेघा पानी दे' निबंध का सारांश लिखिए
उत्तर - 'काले मेघा पानी दे' निबन्ध लोकजीवन
के विश्वास एवं उनसे उत्पन्न हुई मान्यताओं पर आधारित है। विज्ञान के तर्क एवं
लोगों का विश्वास दोनों अपनी जगह सत्य हैं इस बात को पुष्ट करता है। भीषण गर्मी के
कारण पानी की कमी से बेहाल गाँव के लोग वर्षा कराने के उद्देश्य से पूजा-पाठ और
कथा विधान करके जब थक-हार जाते हैं तब वर्षा कराने का अंतिम उपाय के रूप में
इन्द्र सेना निकलती है।
इन्द्र सेना नंग धडंग बच्चों की टोली है, जो कीचड़ में लथपथ होकर गली-गली पानी माँगने निकलती है। लोग घरों की छतों से उन पर पानी फेंकते हैं। लोगों की मान्यता है कि इन्द्र बादलों के स्वामी और वर्षा के देवता हैं। इन्द्र की सेना पर पानी डालने से इन्द्र भगवान प्रसन्न होकर पानी बरसायेंगे।
Click Here👇👇