भारत में जनसंख्या समस्या (PROBLEMS OF POPULATION)

भारत में जनसंख्या समस्या (PROBLEMS OF POPULATION)
भारत में जनसंख्या समस्या (PROBLEMS OF POPULATION)
भारत में जनसंख्या की समस्या अत्यन्त गम्भीर है। जैसा कि हम अध्ययन कर चुके हैं किजनसंख्या की दृष्टि से भारत का स्थान चीन के बाद दूसरा है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 121.02 करोड़ है। 1901 की जनगणना के अनुसार, इस वर्ष देश की जनसंख्या 23.83 करोड़ थी। इस प्रकार 110 वर्ष की अवधि में देश की जनसंख्या में 97 करोड़ से अधिक की वृद्धि हुई है। यदि इसे सापेक्षिक रूप से धीमी आर्थिक संवृद्धि के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो यह निश्चित ही जनसंख्या विस्फोट (Population Explosion) की स्थिति है, "जिसमें देश की जनसंख्या उत्पादन और आय से सम्बन्धित इच्छित जीवन-स्तर की अपेक्षा अधिक तीव्र गति से बढ़ती है।" जनाधिक्य की समस्या (PROBLEM OF OVER POPULATION) अथवा जनसंख्या में तीव्र वृद्धि एवं जनसंख्या विस्फोट (RAPID GROWTH IN POPULATION AND POPULATION EXPLOSION) जनसंख्या की वृद्धि या कमी निम्नलिखित तीन प्रमुख घटनाओं के कारण हो ती है- 1. जन्म, 2. मृत्यु, एवं 3. देशान्तरण चूँकि राजनीतिक प्रतिबन्धों के कारण देशान्तरण आसानी से सम्भव नहीं है, इसलिए जनसंख्या में वृद्धि मुख्यतः जन्म व मृत्यु पर निर्भर क…