आर्थिक विकास
(आर्थिक विकास का अर्थ और मानक, अल्प विकास की विशेषताएं)
JPSC_Meaning_and_Standards_of_Economic_Development,_Characteristics_of_Underdevelopment (आर्थिक विकास का अर्थ और मानक, अल्प विकास की विशेषताएं) आर्थिक
विकास (आर्थिक
विकास का अर्थ और मानक, अल्प विकास की विशेषताएं) आर्थिक वृद्धि एवं विकास विभिन्न
अर्थशास्त्रियों ने आर्थिक विकास की परिभाषा के लिए भिन्न-भिन्न आधारों को अपनाया
है। अर्थशास्त्रियों के एक समूह ने आर्थिक विकास का अर्थ, कुल राष्ट्रीय वास्तविक
आय में वृद्धि करना बताया है, तो दूसरी विचारधारा के लोगों ने प्रति-व्यक्ति
वास्तविक आय में की जाने वाली वृद्धि को आर्थिक विकास की संज्ञा दी है। प्रथम
सम्प्रदाय में प्रो. साइमन कुजनेट्स, मायर एवं बाल्डविन तथा ऐ.जे. यंगसन, आदि को
सम्मिलित किया जाता है। द्वितीय
सम्प्रदाय में प्रति व्यक्ति की आय में वृद्धि को, आर्थिक विकास मानने वाले
अर्थशास्त्रियों में डॉ. बैंजमीन, हिंगीन्स, हार्वे लिवेस्टीन, डब्ल्यू. आर्थर
लुईस, प्रो. विलियमसन तथा जैकब बॉइनर आदि प्रमुख रूप से हैं। हम
आर्थिक विकास की कुछ प्रचलित परिभाषाओं की विवेचना निम्नवत प्रस्तुत कर रहे हैं : आर्थिक विकास की परिभाषाएं विभिन्न
विद्वानों ने आर्थिक विकास को निम्न प्रकार व्यक्त किया है मायर एवं बाल्डविन के मतानुसार : "आर्थिक विकास एक ऐसी
प्रक्रिया है जिसमें दीर्घकाल में किसी अर्थव्यवस्था की…