HOME SCIENCE MODEL QUESTION PAPER Set-2 झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद राँची (झारखण्ड) द्वितीय सावधिक परीक्षा (2021-2022) प्रतिदर्श प्रश्न पत्र सेट- 02 कक्षा -12 विषय - गृह विज्ञान समय - 1 घंटा 30 मिनट पूर्णांक - 40 सामान्य निर्देश: » परीक्षार्थी यथासंभव अपनी ही भाषा-शैली में उत्तर दें। » इस प्रश्न-पत्र के खंड हैं। सभी खंड के प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। » सभी प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सामने उपांत में अंकित है। » प्रश्नों के उत्तर उसके साथ दिए निर्देशों के आलोक प्रश्न 1. शालापूर्व अवस्था किसे कहते हैं ? उत्तर-बच्चे
के जन्म के बाद से लेकर उसके स्कूल जाने के पूर्व की अवस्था को शालापूर्व अवस्था कहा
जाता है। यह अवस्था 1 से 3 वर्ष के बीच की होती है। प्रश्न 2. संवेग क्या है? उत्तर-व्यक्ति
के व्यवहार में किसी-न-किसी अंश में संवेग अवश्य मौजूद रहते हैं। संवेग एक ऐसी क्रिया
है जो बच्चे की प्रसन्नता को बढ़ाने के साथ-साथ उसकी क्रियाशीलता को भी बढ़ाते हैं। प्रश्न 3. ज्वर कितने प्रकार के होते हैं ? उत्तर-ज्वर
उसे कहते हैं जब एक व्यक्ति के शरीर का तापमान 98.4°F से
अधिक हो जाता है । ज्वर का मुख्य कारण संक्रामक रोग तथा कुपोषण ही होता है…