Model Question विषय- हिंदी (ऐच्छिक),सेट-2

Model Question विषय- हिंदी (ऐच्छिक),सेट-2
Model Question विषय- हिंदी (ऐच्छिक),सेट-2
झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद राँची (झारखण्ड) द्वितीय सावधिक परीक्षा (2021-2022) प्रतिदर्श प्रश्न पत्र सेट- 0 2 कक्षा -12 विषय - हिंदी ( ऐच्छिक ) समय - 1 घंटा 30 मिनट पूर्णांक - 40 सामान्य निर्देश: » परीक्षार्थी यथासंभव अपनी ही भाषा-शैली में उत्तर दें। » इस प्रश्न-पत्र के खंड हैं। सभी खंड के प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। » सभी प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सामने उपांत में अंकित है। » प्रश्नों के उत्तर उसके साथ दिए निर्देशों के आलोक में ही लिखें । खंड - 'क' (अपठित बोध) 01. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 02+02+02= 06 'कमजोर' शब्द दो शब्दों के मेल से बना है- कम+ज़ोर। यानी जिस वर्ग के सदस्यों में ज़ोर कम है, वह वर्ग कमजोर माना जाता है। 'ज़ोर' यानी शक्ति। वह कौन-सा तत्व है जो किसी वर्ग को स्वयं ऊपर उठने की शक्ति प्रदान करता है-पूँजी? कौन-सी पूँजी? इसे समझने के लिए हमें कोई पुस्तक पढ़ने की जरूरत नहीं है। अपने आस-पड़ोस का सूक्ष्म निरीक्षण करना पर्याप्त है। ऐसे निरीक्षण से हमें स्पष्ट दिखाई देगा कि जो व्यक्ति, जो परिवार, जो समूह नए ढंग के…