CLASS-11-GEOGRAPHY-MODEL SET-2

CLASS-11-GEOGRAPHY-MODEL SET-2

 

1. बिग बैंग सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था ?

(क) जार्ज लैमेन्टे

(ख) कांट

(ग) जेम्स जींस

(घ) एडविन हब्बल

 

2. बिग बैंग सिद्धांत के अनुसार ब्रह्मांड की उत्पत्ति आज से लगभग कितने वर्ष पूर्व हुई है ?

(क) 13.7 अरब वर्ष पूर्व

(ख) 10.5 अरब वर्ष पूर्व

(ग) 13.7 करोड़ वर्ष पूर्व

(घ) 13.7 लाख वर्ष पूर्व

 

3. पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी कितनी है ?

(क) 14.96 लाख किमी

(ख) 15.96 लाख किमी

(ग) 14.96 करोड़ किमी

(घ) 16.96 लाख किमी

 

4. आंतरिक ग्रह के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस ग्रह को नहीं रखा जाता है ?

(क) शुक

(ख) पृथ्वी

(ग) मंगल

(घ) शनि

 

5. निम्नलिखित में से किस युग को डायनासोर का युग कहा जाता है ?

( क ) परमियन

(ख) कार्बोनिफेरस

(ग) जुरासिक

(घ) कैम्ब्रियन

 

6. पृथ्वी पर जीवन का प्रारंभ आज से लगभग कितना वर्ष पहले हुआ था ?

(क) 1 अरब 37 करोड़ वर्ष पूर्व

(ख) 4 अरब 60 करोड़ वर्ष पूर्व

(ग) 3 अरब 80 करोड़ वर्ष पूर्व

(घ) 4 अरब 80 करोड़ वर्ष पूर्व

 

7. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस सौर विकिरण के लिए पारदर्शी है जबकि पार्थिव विकिरण के लिए अपारदर्शी है?

(क) ऑक्सीजन

(ख) नाइट्रोजन

(ग) हिलियम

(घ) कार्बन डाइऑक्साइड

 

8. मानव के लिए वायुमंडल का सबसे महत्वपूर्ण घटक निम्नलिखित में से कौन है ?

(क) जलवाष्प

(ख) धूलकण

(ग) नाइट्रोजन

(घ) ऑक्सीजन

 

9. निम्नलिखित में से कौन वायु की उस दशा को दर्शाता है जिसमें वायु में नमी उसकी पूरी क्षमता के अनुरूप होती है?

(क) सापेक्ष आर्द्रता

(ख) निरपेक्ष आर्द्रता

(ग) विशिष्ट आर्द्रता

(घ) संतृप्त आर्द्रता

 

10. पृथ्वी की लगभग 50 प्रतिशत वनस्पति प्रजातियाँ किस प्रकार के वन में पाई जाती है?

(क) शीतोष्ण वन

(ख) टैगा वन

(ग) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन

(घ) भूमध्यसागरीय वन

 

11. संकटापन्न पौधों और जीवों की प्रजातियों तथा उनके संरक्षण के लिए रेड डाटा सूची किसके द्वारा जारी किया जाता है?

(क) संयुक्त राष्ट्र संघ

(ख) यूनेस्को

(ग) अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन

(घ) अंतराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन

 

12. जैव विविधता का संरक्षण निम्नलिखित में से किसके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

(क) जन्तु

(ख) पौधे

(ग) क एवं ख दोनों

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

13. 1992 ई० में पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन किस देश में हुआ था?

(क) ब्रिटेन

(ख) ब्राजील

(ग) मेक्सिको

(घ) चीन

 

14. "भूगोल धरातल के विभिन्न भागों में कारणात्मक रूप से संबंधित तथ्यों में भिन्नता का अध्ययन करता है।" यह कथन किनका है?

(क) रिचर्ड हार्टशोन

(ख) अल्फ्रेड हेटनर

(ग) हम्बोल्ट

(घ) कार्ल रिटर

 

15. निम्नलिखित में से किसे भौतिक लक्षण कहा जा सकता है?

(क) बंदरगाह

(ख) मैदान

(ग) सड़क

(घ) जल उद्यान

 

16. पृथ्वी की उत्पत्ति से संबंधित निहारिका परिकल्पना किसके द्वारा दिया गया है ?

(क) लाप्लास

( ख ) एडविन हब्बल

(ग) इमैनुएल कांट

(घ) चैम्बरलीन

 

17. खगोलीय दूरी मापने की इकाई निम्नलिखित में से कौन है ?

(क) प्रकाश वर्ष

(ख) नौटिकल मील

(ग) रेनगेज

(घ) रिक्टर स्केल

 

18. कौन भूकंपीय तरंग तरल एवं ठोस दोनों में गमन करती है?

(क) P तरंग

(ख) 5 तरंग

(ग) L तरंग

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

19. निम्नलिखित में कौन जोवियन ग्रह का उदाहरण है?

(ख) शुक

(क) बुध

(ग) मंगल

(घ) बृहस्पति

 

20. निम्नलिखित में से कौन पार्थिव ग्रह का उदाहरण है?

(क) बृहस्पति

(ख) शनि

(ग) नेपच्यून

(घ) शुक

 

21. पृथ्वी की उत्पत्ति आज से लगभग कितने वर्ष पूर्व हुई है?

(क) 3.6 अरब वर्ष पूर्व

(ख) 4.6 अरब वर्ष पूर्व

(ग) 5.6 अरब वर्ष पूर्व

(घ) 6.6 अरब वर्ष पूर्व

 

22. पृथ्वी की त्रिज्या कितनी है?

(क) 6370 किमी

(ख) 7370 किमी

(ग) 8370 किमी

(घ) 9370 किमी

 

23. भूकंप की तीव्रता किस स्केल पर मापी जाती है?

(क) बैरोमीटर

(ख) पायरोमीटर

(ग) रिक्टर स्केल

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

24. ग्रेनाईट किस प्रकार के चट्टान का उदाहरण है?

(क) आग्नेय

(ख) अवसादी

(ग) कायांतरित

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

25. संवहन तरंग सिद्धांत का प्रतिपादन किनके द्वारा किया गया है?

(क) मोर्गन

(ख) आर्थर होम्स

(ग) हैरीस हैस

(घ) अल्फेड वेगनर

 

26. सागरीय अधस्तल विस्तार का सिद्धांत किनके द्वारा दिया गया है?

(क) मोर्गन

(ख) आर्थर होम्स

(ग) हैरीस हैस

(घ) अल्फेड वेगनर

 

27. मैग्मा के ठंडा होने से किस प्रकार के चट्टान का निर्माण होता है ?

(क) आग्नेय

(ख) अवसादी

(ग) कायांतरित

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

28. संगमरमर किस प्रकार के चट्टान का उदाहरण है?

(क) आग्नेय

(ख) अवसादी

(ग) कायांतरित

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

29. प्रादेशिक उपागम का प्रवर्तन किस भूगोलवेत्ता द्वारा किया गया था ?

(क) कार्ल रिटर

(ख) हम्बोल्ट

(ग) काण्ट

(घ) हेटनर

 

30. कमबद्ध भूगोल किसके द्वारा प्रवर्तित किया गया ?

(क) हम्बोल्ट

(ख) हेटनर

(ग) रिटर

(घ) हार्टशॉर्न

 

31. भूगोल के किस उपागम विधि को प्रकरण विधि भी कहते हैं ?

(क) कमबद्ध उपागम

(ख) प्रादशिक उपगाम

(ग) भौतिक भूगोल

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

32. समुद्री मार्ग से पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला प्रथम नाविक कौन था ?

(क) कोलबंस

(ख) मैगेलन

(ग) जेम्स कूक

(घ) चार्ल्स डार्विन

 

33. पृथ्वी की आंतरिक संरचना में मध्यवर्ती परत किस नाम से जाना जाता है ?

(क) मैन्टल

(ख) भूपर्पटी

(ग) कोड

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

34. भूसंचलन किससे उत्पन्न होता है ?

(क) पवन से

( ख ) समुद्री तरंग से

(ग) पृथ्वी की बाह्य शक्तियों से

(घ) पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों से

 

35. ज्वलामुखी और भूकंप किस प्रकार की क्रियाएँ हैं?

(क) धीमी

(ख) आकस्मिक

(ग) मौसमी

(घ) वायुदाब से उत्पन्न होने वाली

 

36. वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में कौन-सी गैस पायी जाती है?

(क) नाइट्रोजन

(ख) ऑक्सीजन

(ग) हाइड्रोजन

(घ) कार्बन डाइऑक्साइड

 

37. सभी प्रकार की मौसमी घटनाएँ वायुमंडल की किस परत में घटित होती है?

(क) समताप मंडल

(ख) आयन मंडल

(ग) क्षोभ मंडल

(घ) मध्य मंडल

 

38. निम्नलिखित में से कौन वर्षण के अंतर्गत शामिल नहीं किया जाता है?

(क) संघनन

(ख) ओला

(ग) तुषारपात

(घ) वर्षा

 

39. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

(क) 5 जनवरी

(ख) 5 मई

(ग) 5 जून

(घ) 5 जुलाई

 

40. निम्नलिखित में से कौन जीवमंडल को प्रदूषित कर रहा है ?

(क) पेड़-पौधे

(ख) कृषि विकास

(ग) औद्योगिक विकास

(घ) जलवायु परिवर्तन

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.