CLASS-11-HINDI-CORE-MODEL SET-1

CLASS-11-HINDI-CORE-MODEL SET-1
CLASS-11-HINDI-CORE-MODEL SET-1
खंड - 'क' (अपठित बोध) निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 01 से 04 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए - तरुणाई है नाम सिंधु की उठती लहरों के गर्जन का, चट्टानों से टक्कर लेना लक्ष्य बने जिनके जीवन का। विफल प्रयासों से भी दूना वेग भुजाओं में भर जाता, जोड़ा करता जिनके गति से नव उत्साह निरंतर नाता। पर्वत के विशाल शिखरों-सा यौवन उसका ही है अक्षय, जिसके चरणों पर सागर के होते अनगिन ज्वार सदा लय। अचल खड़े रहते जो ऊँचा, शीश उठाए तूफानों में, सहनशीलता, दृढ़ता, हँसती जिनके यौवन प्राणों में | 01. यौवन की तुलना किससे की गई है? A. झरना से B. पर्वत के शिखर से C. नदियों से D. पेड़ 02. यौवन की सार्थकता तब मानी जाती है जब- A. कठिनाइयों से हार न माने B. संघर्षरत रहें C. उन्नति के पथ पर अग्रसर रहें D.उपर्युक्त सभी 03. कवि के अनुसार यौवन क्या है? A. चट्टानों से टक्कर लेना B. नव उत्साह से नाता जोड़ना C. विफल प्रयासों से दोगुना वेग भुजाओं में भरना D. ये सभी 04. काव्यांश के अनुसार नवयुवकों में क्या गुण होते हैं? A. अदम्य दृढ़ता B. सहनशीलता C. उत्साह D. उपर्युक्त सभी निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्…