CLASS-11-HINDI-ELECTIVE-MODEL SET-1

CLASS-11-HINDI-ELECTIVE-MODEL SET-1
CLASS-11-HINDI-ELECTIVE-MODEL SET-1
खंड - 'क' (अपठित बोध) निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 01 से 04 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए - मुखिया किसे कहते हैं ? मुखिया शब्द मुख से निकला है । जिस प्रकार मुख सब अंगों में श्रेष्ठ है, और यदि वह काम करना बंद कर दे तो शरीर के सभी अंग निकम्मे हो जाएँगे, उसी प्रकार मुखिया भी एक पूज्य, सदाचारी, श्रेष्ठ,सज्जन पुरुष है । मुख के दो कार्य हैं- खाना और बोलना | खाने और बोलने का एक समान द्वार है | सच्चा मुखिया वही है, जो सोच विचार करके बोले और किसी का पैसा भी न खाए।बुद्धिमान व्यक्ति वह है, जिसका मुख दिल में हो अर्थात सोचकर बोले। मूर्ख वह है जिसका दिल मुख में हो अर्थात जो उसके मुख में आए, वह कह दे। आप भी अगर संकल्प मन-धारण करोगे और अशुभ वचन मुख से न निकालोगे, सोच-समझकर चलोगे तो आपके पौ-बारह हैं । 01. मुख का क्या कार्य है? A. खाना B. बोलना C. A और B दोनों D. इनमें से कोई नहीं 02. मूर्ख व्यक्ति की क्या पहचान है? A. वह सोच विचार कर बोलता है B. उसका दिल मुख में होता है C. उसका मुख दिल में होता है D. इनमें से सभी 03. मुखिया शब्द कहाँ से निकला है? A. बुद्धिमान से B. मूर्ख से C. खाना…