CLASS-11-HINDI-ELECTIVE-MODEL SET-2

CLASS-11-HINDI-ELECTIVE-MODEL SET-2

खंड - 'क' (अपठित बोध)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 01 से 04 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

हँसी भीतरी आनंद को प्रकट करने का बाहरी चिह्न है। हँस लेना जीवन की सबसे प्यारी और उत्तम वस्तु है। एक बार खिलखिलाकर हँसना शरीर को स्वस्थ रखने की बेहतरीन दवा है। पुराने लोग कह गए हैं कि हँसो और पेट फुलाओ। जितना अधिक हँसोगे, उतनी ही आयु बढ़ेगी। हमारे समक्ष हेरीक्लेस और डेमोक्रीट्स के उदाहरण हैं। हेरीक्लेस हर वक्त अपने कर्मों पर खीजता रहता था। अतः बहुत कम जिया। डेमोक्रीट्स प्रसन्नचित्त रहता था। अतः 109 वर्ष तक जिया। हँसी-खुशी का नाम ही जीवन है । रोने वालों का जीवन व्यर्थ है । एक कवि कहता है - " जिंदगी जिंदादिली का नाम है ,मुर्दादिल क्या खाक जिया करते हैं ।"

01. हँसी किसकी अभिव्यक्ति है?

A. निश्चिंतता का

B. चिंतामुक्त होने की

C. भीतरी आनंद की

D. इनमें से कोई नहीं

 

02. जितना हँसोगे उतनी बढ़ेगी क्या?

A. बुद्धि

B. ताकत

C. मेधा

D. आयु

 

03. कौन अपने कर्मों पर हमेशा खीजता रहता था?

A. हेरीक्लेस

B. अरस्तू

C. कांट

D. डेमोक्रीटस

 

04. जीवन का दूसरा नाम क्या है?

A. जिंदादिली

B. हँसी- खुशी

C. प्रसन्नचित्त रहना

D. ये सभी

 

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 05 से 08 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

जब कभी अनेक फूलों पर

बैठी - पराग को समेटती

मधुमक्खियों को देखता हूँ

तो मुझे अपने पूर्वजों की

याद हो आती है.

जो कभी फूलों को रंग,जाति, वर्ग

अथवा कबीलों में नहीं बाँटते थे

और समझते रहे थे कि

देश एक बाग है

और मधु-मनुष्यता

जिससे जीने की अपेक्षा होती है।

05. मधु की तुलना किससे की गई है?

A. मिठास से

B. मृदुल व्यवहार से

C. मनुष्यता से

D.ये सभी

 

06. कवि को अपने पूर्वजों की याद कब आती है?

A. मधुमक्खियों को देखकर

B. फूलों को देख कर

C. परिवार को देखकर

D. इनमें से कोई नहीं

 

07. कवि ने किसे एक बाग की संज्ञा दी है?

A. परिवार को

B. समाज को

C. गाँव को

D. देशको

 

08. पूर्वजों के संबंध में इनमें से कौन - सी बात सही है?

A. वे स्वार्थी थे

B. वे किसी के साथ भेदभाव नहीं करते थे

C.वे आत्मकेंद्रित थे

D. इनमें से कोई नहीं

 

खंड - 'ख' (अभिव्यक्ति और माध्यम)

09. भारत का पहला छापाखाना कब खुला था?

A. 1555 में

B. 1556 में

C. 1559 में

D. 1560 में

 

10. वर्तमान में प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार-पत्र का नाम है?

A. हिंदुस्तान

B. बंगाल गजट

C. उदन्त मार्तड

D. बनारस अखबार

 

11. निम्न में से कौन एक समाचार चैनल है?

A. आज तक

B. ज़ी टीवी

C. स्टार स्पोर्ट्स

D. एम टीवी

 

12. निम्नलिखित में से कौन अखबार नहीं है?

A. प्रभात खबर

B. हिंदुस्तान

C.दैनिक जागरण

D. चंपक

 

13. रिपोर्टर को हिंदी में क्या कहते हैं?

A. संवाददाता

B. कलाकार

C.संपादक

D. चित्रकार

 

14. संचार प्रक्रिया की शुरुआत कहाँ से होती है?

A. स्रोत या संचारक

B. माध्यम

C. प्राप्तकर्ता

D. संदेश

 

15. 'संपादक के नाम पत्र' स्तंभ प्राय: समाचार-पत्र के किस पृष्ठ पर प्रकाशित होता है?

A. प्रथम पृष्ठ

B.अंतिम पृष्ठ

C.संपादकीय पृष्ठ

D. खेल पृष्ठ

 

16. इनमें से कौन रिपोर्ट लेखन की विशेषता नहीं है?

A. निष्पक्षता

B. अपूर्णता

C. सत्यता

D. संक्षिप्तता

 

17. किसी एक विषय पर विचार प्रधान एवं गद्य प्रधान अभिव्यक्ति को कहा जाता है -

A. कविता

B. रिपोर्ट

C. पत्र

D. आलेख

 

18. फ़ीचर लेखन की विशेषता नहीं है-

A. मनोरंजन करना

B. सूचनात्मकता

C. नीरस शोध रिपोर्टिंग

D. तय ढाँचा का अभाव

 

खंड - 'ग' (पाठ्यपुस्तक)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 19 से 22 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

मुरली तऊ गुपालहिं भावति।

सुनि री सखी जदपि नंदलालहिं, नाना भाँति नचावति ।

राखति एक पाई ठाढ़ौ करि, अति अधिकार जनावति |

कोमल तन आज्ञा करवावति, कटी टेढौ वै आवती।

19. प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं -

A. सूरदास

B. कबीर

C. देव

D. पद्माकर

 

20. प्रस्तुत पद्यांश किस भाषा में है?

A.खड़ी बोली

B.अवधी

C. ब्रजभाषा

D. संस्कृत

 

21. यहाँ वक्ता कौन है ?

A.श्री कृष्ण

B. गोपी

C.सुदामा

D. बलराम

 

22. उपर्युक्त पद्यांश में कौन -सा भाव प्रकट हुआ है?

A. हास्य

B.करुणा

C.घृणा

D. ईर्ष्या

 

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

23. सूरदास किसके उपासक थे?

A. श्री कृष्ण

B. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम

C.भगवान शिव

D. देवराज इंद्र

 

24. कबीर के पदों में किस पर व्यंग्य किया हैं?

A. बाह्याडंबर

B. धार्मिक कुरीतियाँ

C. Aऔर B दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

 

25. ' कटी टेढ़ौ वै आवती' में कटि से क्या तात्पर्य है?

A. काटना

B. कमर

C. कोमल

D. कमल

 

26. निम्न में से कौन-सा जोड़ा बेमेल है?

A. कबीरदास सधुक्कड़ी

B. सूरदास - ब्रजभाषा

C. सुमित्रानंदन पंत - खड़ी बोली

D. पद्माकर - खड़ी बोली

 

27. पद्माकर को ' कविराज शिरोमणि ' की उपाधि किस राजा ने दी थी?

A. बूंदी नरेश

B..पन्ना महाराज

C.जयपुर नरेश

D. महिषादल नरेश

 

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 28 से 31 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-

किंतु सच बोलने की उसकी तबीयत नहीं हुई और उसने झूठ - मूठ कहा, किसी लड़के के यहाँ पढ़ने गया है, आता ही होगा । दिमाग उसका बड़ा तेज़ है और उसकी तबीयत चौबीस घंटे पढ़ने में ही लगी रहती है। हमेशा उसी की बात करता रहता है।

28. प्रस्तुत पंक्तियाँ किस पाठ से ली गई हैं?

A. टार्च बेचने वाले

B. दोपहर का भोजन

C. ईदगाह

D. गूंगे

 

29. उपरोक्त पद्यांश में वक्ता कौन है?

A. सिद्धेश्वरी

B. प्रमोद

C.रामचंद्र

D. गंगाशरण

 

30. 'दिमाग उसका बड़ा तेज है।'- यह कथन किसके बारे में है?

A. सिद्धेश्वरी

B. मुंशी चंद्रिका प्रसाद

C.प्रमोद

D. मोहन

 

31. उपरोक्त पंक्तियों के रचयिता कौन हैं?

A. प्रेमचंद

B. हरिशंकर परसाई

C.अमरकांत

D.रांगेय राघव

 

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

32. 'भर दोपहर में वह अँधेरे के डर से काँपने लगते थे । आदमी को डराना कितना आसान है।' - यह पंक्ति किस पाठ से है?

A.दोपहर का भोजन

B.टार्च बेचने वाले

C.खानाबदोश

D. गूंगे

 

33. 'गूंगे' पाठ में गूंगा किस तरह अपनी बातें दूसरों के सामने प्रकट करता है?

A.इशारा करके

B. लिखकर

C.बोलकर

D. ये सभी

 

34. हामिद के पिता की मृत्यु किस बीमारी से हुई थी?

A. हैजा

B. ब्रेन मलेरिया

C.टी वी

D. कैंसर

 

35. निम्न में से कौन हामिद के साथ ईद का मेला देखने नहीं गया था?

A. मोहसिन

B. शम्मी

C. महमूद

D. मुर्तजा

 

36. मुंशी चंद्रिका प्रसाद ने कसम रखने के लिए क्या माँगा?

A. एक रोटी

B. दाल

C. गुड

D. सरकारी

 

37. 'अंडे के छिलके ' किस प्रकार का एकांकी है?

A. ऐतिहासिक

B. मनोवैज्ञानिक

C. पारिवारिक

D. राजनीतिक

 

38. 'अंडे के छिलके 'पाठ के आरंभ में अम्मा जी की कैसी तस्वीर उभरती है?

A. परंपरावादी स्त्री

B. आधुनिक स्त्री

C. अपरंपरावादी स्त्री

D. चतुर स्त्री

 

39. वीना कौन-सी पुस्तक पढ़ती थी?

A. संज एंड लवर्स

B. रामायण

C. चंद्रकांता

D. भूतनाथ

 

40. वीना और राधा के मध्य क्या संबंध है?

A. बहनें

B. सखियाँ

C.सास बहू

D. देवरानी-जेठानी

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare