Class XII Economics (Arts) Term-2 Answer Key 2022 Section
- A खण्ड-क (अति
लघु उत्तरीय प्रश्न) 2x5=1 किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें। 1. अंतिम वस्तु क्या है ? उत्तर: अंतिम वस्तु वे वस्तुएँ होती हैं जो उपभोक्ता द्वारा अंतिम वस्तु
के रूप में प्रयोग होती है। उदाहरण-बाइसिकल जो उपभोक्ता को बेचे जाते हैं, एक अन्तिम
वस्तु अथवा उपभोक्ता वस्तु है 2. हस्तांतरण आय क्या है ? उत्तर: ऐसा कोई भुगतान जो किसी उत्पादन सेवा के लिए नहीं किया गया हो,
हस्तांतरण कहलाता है। जैसे – गिफ्ट, बुढ़ापा पेंशन. 3. मुद्रा के प्राथमिक कार्य क्या हैं ? उत्तर: विनिमय का माध्यमः मुद्रा का प्राथमिक कार्य यह है कि यह विनिमय
के माध्यम का कार्य करती है। इसका तात्पर्य यह है कि लोग मुद्रा की सहायता से वस्तुएं
और सेवाओं का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। वस्तु के विक्रेता द्वारा मुद्रा प्राप्त की
जाती है तथा वस्तु के क्रेता द्वारा मुद्रा का भुगतान किया जाता है । 4. अधिविकर्ष से आप क्या समझते हैं ? उत्तर: अधिविकर्ष या ओवरड्राफ्ट तब होता है जब बैंक खाते से उपलब्ध शेष
राशि से अधिक निकासी हो जाती है। ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति को "ओवरड्रॉन
" (अधिक निकासी किया हुआ) कहा जाता है। 5. स्वायत्त /…