Class XII Economics (Science/Commerce) Term 2 Exam.2022 Answer key
Class XII Economics (Science/Commerce) Term 2 Exam.2022 Answer key
Class XII Economics (Science/Commerce) Term 2 Exam.2022 Answer key Section
- A खण्ड-क (
अति लघु उत्तरीय प्रश्न) किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें। 2x5= 10 1. प्रवाह को परिभाषित कीजिए। उत्तर:
प्रवाह का अर्थ एक आर्थिक चर की वह मात्रा है जिसे किसी समय अवधि के दौरान मापा जाता
है। प्रवाह का समय परिमाप होता है जैसे प्रति घंटा, प्रतिदिन, प्रति माह ,प्रति वर्ष
आदि। प्रवाह एक गत्यात्मक अवधारणा है। प्रोफेसर
शपीरो के अनुसार - "प्रवाह वह मात्रा है जो कि केवल समय के एक निर्दिष्ट काल में
मापी जा सकती है।" प्रवाह
चर का उदाहरण- नदी का जल , चलती गाड़ी की गति ,पानी की टंकी से रिसाव , गेहूं का विक्रय
आदि। 2. राष्ट्रीय आय को परिभाषित कीजिए। उत्तर
:- राष्ट्रीय आय का अर्थ है एक देश के सभी
निवासियों द्वारा एक वर्ष की अवधि में अर्जित कुल साधन
( कारक ) आय का जोड़। `NY=\sum_{i=1}^nFY_i` यहां
NY = राष्ट्रीय आय , ∑
= कुल जोड़ , FY = कारक आय ( मजदूरी , लगान , व्याज
, लाभ ) , n = एक देश के सभी सामान्य
निवासी। 3. वस्तु विनिमय प्रणाली किसे कहते हैं ? उत्तर:
विनिमय की व ह प्रणाली , जिसमें विनिमय के साधन के रूप में मुद्रा
का प्रयोग नहीं होकर, वस्तु का प्रयोग होता है, वस्तु विनिमय प्रणाली…