Class XI Political Science Set -3 Model Question Paper 2021-22 Term-2

Class XI Political Science Set -3 Model Question Paper 2021-22 Term-2
Class XI Political Science Set -3 Model Question Paper 2021-22 Term-2
वर्ग - 11 विषय - राजनीतिक शास्त्र पूर्णांक - 40 समय - 1:30 घंटे सेट- 3 (Set- 3 ) प्रश्न 1. भारत कैसे एक गणतंत्र है ? उत्तर : भारत एक गणतंत्र राज्य है। गणतंत्र राज्य वास्तव में वह होता है जिसमें सता राज्य के हाथ में न होकर जनता के हाथ में रहती है और जिसमें राज्य का अध्यक्ष निर्वाचित व्यक्ति होता है। भारत राज्य का सर्वोच्च अधिकारी वंशक्रमानुगत राजा न होकर भारतीय जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति है। प्रश्न 2. प्रेस की स्वतंत्रता से आपका क्या अभिप्राय है ? उत्तर: प्रेस विचारों की अभिव्यक्ति का सबसे लोकप्रिय, सशक्त और सरल साधन है। इसमें लोगों के विचार प्रकाशित होते हैं। आज के प्रजातांत्रिक युग में तो प्रेस की स्वतंत्रता का बड़ा महत्व है। विरोधी दलों के नेताओं के विचारों को प्रकाशित करने से सरकार के मनमाने रवैये की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट करता है। प्रेस अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह तभी कर सकता है जबकि प्रेस स्वतंत्र हो । प्रश्न 3. लोकसभा के संगठन के बारे में लिखिए। उत्तर : भारतीय संसद के निम्न या लोकप्रिय सदन को लोकसभा का नाम दिया गया है। लोकसभा की सदस्य संख्या समय-समय पर परिवर्तित होती रही …