Class IX Science Set-3 Solution 2022 SCIENCE
(MODEL QUESTION PAPER) SET
- III Time -1 Hour 30 Minutes] [Full
Marks – 40 सामान्य
निर्देश 1.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें। 2.
कुल प्रश्नों की संख्या 19 है। 3.
प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघूत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों
के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दें। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है। 4.
प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघूत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों
के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दें। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है। 5.
प्रश्न 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं तीन
प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दें। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक
निर्धारित है। अतिलघूत्तरीय
प्रश्न : किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें। 1. एक वाट को परिभाषित
करें। हॉर्स पावर और वाट के बीच संबंध स्थापित करें। उत्तर-
1 वाट वह शक्ति है जो 1 सेकेंड में 1 जूल कार्य करता है। 1 वाट = 1 जूल / सेकेंड 1 हॉर्स पावर (अश्व शक्ति) 746 वाट । 2. ध्वनि तरंगों को
यांत्रिक तरंगें क्यों कहते हैं ? उत्तर-ध्वनि
तरंगें माध्यम के कणों की गति …