Class XI Political Science (T-2) Answers Key 2022 Section
A खण्ड क (
अति लघु उत्तरीय प्रश्न ) किन्हीं
पाँच प्रश्नों के उत्तर दें। 1. संसदीय प्रणाली का अर्थ बताइए। उत्तर:
संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की वह प्रणाली है जिसमें कार्यपालिका अपनी
लोकतांत्रिक वैधता विधायिका के माध्यम से प्राप्त करती है और विधायिका के प्रति उत्तरदायी
होती है। इस प्रकार संसदीय प्रणाली में कार्यपालिका और विधायिका एक-दूसरे से परस्पर
संबंधित होते हैं। 2. लोकसभा की पहली महिला स्पीकर कौन है ? उत्तर:
श्रीमति मीरा कुमार 3. धन विधेयक की परिभाषा दें। उत्तर:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 110 में धन विधेयक की परिभाषा की परिभाषा दी गयी है। इसके
अनुसार कोई विधेयक तब धन विधेयक माना जाएगा, जब उसमे निम्न उपबन्ध होंगे। ◆
किसी कर को लगाना, हटाना, या उसमें परिवर्तन करना। ◆
केंद्रीय सरकार द्वारा उधार लिए गए धन का विनियमन। ◆
भारत की संचित निधि या आकस्मिकता निधि में धन जमा करना या धन निकलना। ◆
किसी नए व्यय को भारत की संचित निधि पर प्रभारित व्यय घोषित करना। 4. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति उम्र क्या है ? उत्तर:
65 वर्ष 5. पंचायतों का चुनाव कौन करवाता है ? उत्तर:
ग्राम पंचाय…