Class XII (Political Science) 1. शीतयुद्ध का दौर (The Cold War Era) 1. शीतयुद्ध का दौर प्रश्न 1. शीतयुद्ध के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? (क)
यह संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और उनके साथी देशों के बीच की एक प्रतिस्पर्धा
थी। (ख)
यह महाशक्तियों के बीच विचारधाराओं को लेकर एक युद्ध था। (ग)
शीतयुद्ध ने हथियारों की होड़ शुरू की। (घ) अमेरिका और सोवियत संघ सीधे युद्ध में शामिल थे। प्रश्न 2. निम्न में से कौन-सा कथन गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के उद्देश्यों
पर प्रकाश नहीं डालता? (क)
उपनिवेशवाद से मुक्त हुए देशों को स्वतन्त्र नीति अपनाने में समर्थ बनाना।। (ख)
किसी भी सैन्य संगठन में शामिल होने से इंकार करना। (ग) वैश्विक मामलों में तटस्थता की नीति अपनाना। (घ)
वैश्विक आर्थिक असमानता की समाप्ति पर ध्यान केन्द्रित करना। प्रश्न 3. नीचे महाशक्तियों द्वारा बनाए सैन्य संगठनों की विशेषता बताने
वाले कुछ कथन दिए गए हैं। प्रत्येक कथन के सामने सही या गलत का चिह्न लगाएँ (क)
गठबन्धन के सदस्य देशों को अपने भू-क्षेत्र में महाशक्तियों के सैन्य अड्डे के लिए
स्थान देना जरूरी था। (ख)
सदस्य देशों को विचारधारा और रणनीति दोनों स्तरों पर महाशक्ति का समर्थन करना था। (ग)
जब कोई रा…