10. मानव बस्ती (Human Settlements)

मानव बस्ती (Human Settlements)
10. मानव बस्ती (Human Settlements)
पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए (i) निम्न में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती हैं (क) वृत्ताकार (ख) चौक पट्टी (ग) रेखीय (घ) वर्गाकार। (ii) निम्न में से कौन-सी एक आर्थिक क्रिया ग्रामीण बस्तियों की मुख्य आर्थिक क्रिया है- (क) प्राथमिक (ख) तृतीयक (ग) द्वितीयक (घ) चतुर्थ। (iii) निम्न में से किस प्रदेश में प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है (क) ह्वांगहो की घाटी (ख) सिन्धु घाटी (ग) नील घाटी (घ) मैसोपोटामिया। (iv) 2006 के प्रारम्भ में भारत में कितने मिलियन सिटी थे (क) 40 (ख) 41 (ग) 42 (घ) 43. (v) विकासशील देशों की जनसंख्या के सामाजिक ढाँचे के विकास एवं आवश्यकताओं की पूर्ति में कौन-से प्रकार के संसाधन सहायक हैं (क) वित्तीय (ख) मानवीय (ग) प्राकृतिक (घ) सामाजिक। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए (i) आप बस्ती को कैसे परिभाषित करेंगे? उत्तर: बस्ती से अभिप्राय उस मानव अधिवास से है जिसमें एक से अधिक मकान होते हैं और जहाँ लोग सारा कार्य एक निर्मित क्षेत्र के भीतर ही करते हैं। ये सामान्यतया दो प्रकार की होती हैं 1. …