Class XII (History) 12. Colonial Cities Urbanisation, Planning and Architecture

12. औपनिवेशिक शहर : नगर-योजना, स्थापत्य
Class XII (History) 12. Colonial Cities Urbanisation, Planning and Architecture
12.औपनिवेशिक शहर - नगर-योजना, स्थापत्य उत्तर दीजिए (लगभग 100-150 शब्दों में) प्रश्न 1. औपनिवेशिक शहरों में रिकॉर्ड्स सँभाल कर क्यों रखे जाते थे ? उत्तर: ब्रिटिश औपनिवेशिक शहरों में रिकॉर्ड्स शहरीकरण के विकास की गति को समझने के लिए सँभाल कर रखे जाते थे। इसे हम निम्नलिखित बिन्दुओं से समझ सकते हैं 1. जनसंख्या में क्यों तथा किस गति से वृद्धि हो रही है? 2. शहरी तथा ग्रामीण जनसंख्या का क्या प्रतिशत है? यदि इसमें कोई परिवर्तन हो रहा है तो क्यों हो रहा है? 3. शहरों में व्यापारिक गतिविधियाँ किस प्रकार संचालित हो रही हैं तथा उनमें क्या परिवर्तन हो रहा है? 4. व्हाइट तथा ब्लैक टाउन उस समय नस्लीय भेदभाव के प्रतीक थे। यहाँ किस प्रकार की गतिविधियाँ हो रही हैं ? यह अवश्य ज्ञात किया जाता था। 5. जनसंख्या के आँकड़े नागरिकों की मृत्यु दर तथा बीमारियों का पता लगाने में सहायक होते हैं। 6. ये आँकड़े स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण होते थे। 7. इन आँकड़ों से कानून व्यवस्था बनाये रखने में अत्यधिक सहायता प्राप्त होती है। 8. शहर में समाज का जीवन कैसा है तथा उसमें किस प्रकार का परिवर्तन दृष्टिगोचर होता है? 9. औपन…