13.महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन - सविनय अवज्ञा और उससे आगे
Class XII (History) 13. Mahatma Gandhi and the Nationalist Movement Civil Disobedience and Beyond 13.महात्मा
गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन - सविनय अवज्ञा और उससे आगे उत्तर दीजिए (लगभग 100-150 शब्दों में) प्रश्न 1. महात्मा गाँधी ने खुद को आम लोगों जैसा दिखाने के लिये क्या
किया? उत्तर
: सत्य तथा अहिंसा के प्रबल समर्थक तथा सिद्धान्तवादी गाँधीजी ने स्वयं को आम लोगों
जैसा दिखाने के लिये निम्नलिखित कार्य किये 1.
गाँधीजी सदैव आम-जनों से घुल-मिलकर रहते थे तथा कभी-भी स्वयं को विशेष व्यक्ति नहीं
दर्शाते थे। 2.
गाँधीजी सामान्य लोगों के दुःख को सदैव अपना ही दुःख समझते थे। 3.
गाँधीजी साधारण व्यक्तियों की भाँति मात्र धोती पहनते थे। इसके विपरीत अन्य राष्ट्रवादी
पश्चिम शैली के वस्त्र ही पहनते थे। 4.
गाँधीजी अपने कार्य स्वयं किया करते थे। 5.
वे प्रतिदिन कुछ समय के लिये सूत कातने हेतु चरखा चलाते थे। इस प्रकार उन्होंने आम
जनता के श्रम को गौरव प्रदान किया। 6.
महात्मा गाँधी आम लोगों से साधारण तथा सरल भाषा में ही बात करते थे। 7.
गाँधीजी ने आम लोगों के समान ही सदैव मादा जीवन व्यतीत किया तथा तड़क-भड़क से पूर्णतया
दूर रहे। प्रश्न 2. किसान महात्मा गाँधी को किस तरह से देखते थे ? उत्तर:
गाँधीजी को कृषक वर्ग से अत्यधि…