Class XII (History) 15. Framing the Constitution The Beginning of a New Era

15. संविधान का निर्माण - एक नए युग की शुरुआत
Class XII (History) 15. Framing the Constitution The Beginning of a New Era
15. संविधान का निर्माण - एक नए युग की शुरुआत उत्तर दीजिए (लगभग 100-150 शब्दों में) प्रश्न 1. उद्देश्य प्रस्ताव में किन आदर्शो पर जोर दिया गया था? उत्तर: उद्देश्य प्रस्ताव' में आजाद भारत के संविधान के मूल आदर्शों की रूपरेखा पेश की गई थी। इस प्रस्ताव के माध्यम से उस फ्रेमवर्क को प्रस्तुत किया गया था, जिसके अनुसार संविधान निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाना था। यह उद्देश्य प्रस्ताव 13 दिसम्बर, 1946 को जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा के सामने प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव में भारत को एक स्वतंत्र, सम्प्रभु गणराज्य घोषित किया गया था। नागरिकों को न्याय, समानता एवं स्वतंत्रता का आश्वासन दिया गया था और यह वचन दिया गया था कि अल्पसंख्यकों, पिछड़े एवं जनजातीय क्षेत्रों और दमित एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए पर्याप्त रक्षात्मक प्रबंध किए जाएँगे। प्रश्न 2. विभिन्न समूह अल्पसंख्यक शब्द को किस तरह परिभाषित कर रहे थे? । उत्तर: विभिन्न समूह 'अल्पसख्यक' शब्द को निम्नलिखित तरह से परिभाषित कर रहे थे 1. कुछ लोग मुसलमानों को ही अल्पसंख्यक कह रहे थे। उनका तर्क था कि मुसलमानों के धर्म, रीति रिवाज़ आदि हिंदुओं से ब…