Class XII (History) 2. Kings, Peasants and Towns: Early States and Economies

2. राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ
Class XII (History) 2. Kings, Peasants and Towns: Early States and Economies
2. राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ पाठ्यपुस्तक के प्रश्न एवं उनके उत्तर उत्तर दीजिए (लगभग 100-150 शब्दों में) प्रश्न 1. आरंभिक ऐतिहासिक नगरों में शिल्पकला के उत्पादन के प्रमाणों की चर्चा कीजिए। हड़प्पा के नगरों के प्रमाण से ये प्रमाण कितने भिन्न हैं ? उत्तर: छठी शताब्दी ई. पू. में द्वितीय नगरीकरण अथवा आरंभिक ऐतिहासिक नगरों में शिल्पकला के अनेक उत्तम उदाहरण इतिहासकारों को प्राप्त होते हैं, जैसे - उत्तरी कृष्ण मार्जित मृदभाण्ड संस्कृति के मिट्टी के कटोरे तथा थालियाँ। इन मृदभाण्डों पर चमकदार परत चढ़ी हुई है। संभवतः इनका प्रयोग धनी लोगों द्वारा किया जाता था। इसके अतिरिक्त अन्य सामग्रियाँ भी हमें प्राप्त होती हैं जिनमें से मुख्य हैं चाँदी, सोने, ताँबे, काँसे, हाथी दाँत तथा शीशे के बने पदार्थ, आभूषण, उपकरण, हथियार इत्यादि। ये सभी उपकरण अथवा पदार्थ अधिक परिष्कृत तथा उन्नत तकनीकी से बने हैं। हड़प्पा सभ्यता में भी हमें अनेक शिल्पकला के उपकरण देखने को मिलते हैं। हड़प्पा सभ्यता से हमें मिट्टी तथा धातुओं से बनी अनेक मूर्तियाँ, विभिन्न पत्थरों से बने गहने तथा सेलखड़ी से बनी मुद्राएँ…