Class XII (Political Science) 2.दो ध्रुवीयता का अंत (The End of Bipolarity)

2. दो ध्रुवीयता का अंत
Class XII (Political Science) 2.दो ध्रुवीयता का अंत (The End of Bipolarity)
2. दो ध्रुवीयता का अंत प्रश्न 1. सोवियत अर्थव्यवस्था की प्रकृति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है ? (क) सोवियत अर्थव्यवस्था में समाजवाद प्रभावी विचारधारा थी। (ख) उत्पादन के साधनों पर राज्यों का स्वामित्व/नियन्त्रण होना। (ग) जनता को आर्थिक आजादी थी। (घ) अर्थव्यवस्था के हर पहलू का नियोजन और नियन्त्रण राज्य करता था। प्रश्न 2. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार सजाएँ (क) अफगान संकट (ख) बर्लिन दीवार का गिरना (ग) सोवियत संघ का विघटन (घ) रूसी क्रान्ति। उत्तर: (घ) रूसी क्रान्ति (क) अफगान संकट (ख) बर्लिन दीवार का गिरना (ग) सोवियत संघ का विघटन। प्रश्न 3. निम्नलिखित में कौन-सा सोवियत संघ के विघटन का परिणाम नहीं है ? (क) संयुक्त राज्य अमेरिकी और सोवियत संघ के बीच विचारधारात्मक लड़ाई का अन्त (ख) स्वतन्त्र राज्यों के राष्ट्रकुल (सी. आई. एस.) का जन्म (ग) विश्व-व्यवस्था के शक्ति संतुलन में बदलाव (घ) मध्यपूर्व में संकट। प्रश्न 4. निम्नलिखित में मेल बैठाएँ (1) मिखाइल गोर्बाचेव ( क ) सोवियत संघ का उत्तराधिकारी (2) शॉक थेरेपी ( ख ) सैन्य समझौता (3) रूस