5.यायावर साम्राज्य (Nomadic Empires) 5.यायावर
साम्राज्य पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर संक्षेप में उत्तर दीजिए प्रश्न 1. मंगोलों के लिए व्यापार क्यों इतना महत्त्वपूर्ण था? उत्तर
: स्टैपी प्रदेशों में मूल आवश्यकताओं की वस्तुओं के स्रोतों की कमी के कारण
मंगोलों और मध्य एशिया के यायावरों को व्यापार और वस्तुओं के विनिमय के लिए
चीनवासियों के पास जाना पड़ता था। यह व्यवस्था दोनों पक्षों के लिए लाभकारी थी।
यायावर कबीले खेती से प्राप्त उत्पादों और लोहे के उपकरणों को चीन से लाते थे और
घोड़े, फर और शिकार का व्यापार (विनिमय) करते थे। जब मंगोल कबीलों के लोगों के साथ
मिलकर व्यापार करते थे तो वे अपने चीनी पड़ोसियों से व्यापार में लाभकारी शर्ते और
व्यापारिक सम्बन्ध रखते थे। इन सभी परिस्थितियों के कारण मंगोलों के लिए व्यापार
महत्त्वपूर्ण था। प्रश्न 2. चंगेज खान ने यह क्यों अनुभव किया कि मंगोल कबीलों को
नवीन सामाजिक और सैनिक इकाइयों में विभक्त करने की आवश्यकता है? उत्तर
: मंगोलों के विभिन्न निकायों में अलग-अलग प्रकार के लोगों का एक विशाल समूह
सम्मिलित था जिन्होंने चंगेज खान की सत्ता को स्वेच्छा से स्वीकार कर लिया था।
इसमें पराजित लोग भी शामिल थे। …